ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में मानकों में सुधार का संकल्प

UB India News by UB India News
May 12, 2022
in Lokshbha2024, पटना, भाजपा, स्वास्थ
0
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में मानकों में सुधार का संकल्प
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

परिवार नियोजन को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस-6) में मानकों में सुधार का संकल्प लिया गया. स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय व अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के प्रतिनिधियों को इस चुनौती को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया. इसमें राज्य का प्रजनन दर में सबसे कम गिरावट को लेकर चिंता व्यक्त की गयी और जिलों को मिशन मोड में प्रजनन दर को दो पर लाने का टास्क दिया गया. इसके साथ ही परिवार नियोजन के कार्यक्रमों को गहनता से चला कर जनसंख्या नियंत्रण की बात की गयी.

परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर जागरुकता अभियान
राज्य परिवार कल्याण संस्थान, पटना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि प्रजनन दर को तीन से नीचे लाने के लिए चुनौती है, पर जब पश्चिम बंगाल इस लक्ष्य को हासिल कर सकता है तो बिहार क्यों नहीं. उन्होंने कहा कि इसको लेकर कुछ नवाचार करने की आवश्यकता है तो वह पहल भी होनी चाहिए. प्रति हजार की आबादी पर 170 दंपती होते हैं, जिनके बीच जाकर परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रचार प्रसार करना है और अंतरा की सूई को प्रोत्साहित करना है.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

अंतरा की एक सूई लगाने पर मिलेगा 100 रुपये प्रोत्साहन राशि
आशा को यह बताना है कि वह अगर किसी दंपती को एक सूई लगाती है तो उसे 100 रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलता है. ऐसे में आशा की आय भी प्रतिमाह अतिरिक्त एक हजार बढ़ायी जा सकती है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार के परिवार कल्याण के आंकड़ों में बड़ा गैप है. मुख्यमंत्री जितनी यात्राएं करते हैं, उनमें कम उम्र की शादी को लेकर चर्चा करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के प्रजनन दर में सिर्फ 0.6 की गिरावट दर्ज की गयी है, जो चिंता की बात है. इसे अगले सर्वे में हर हाल में सुधार करना है.

इस गैप को मिशन मोड में काम करके पूरा किया जा सकता है. कार्यपालक निदेश संजय सिंह ने भी कहा कि इसे सामुदायिक स्तर पर काम करके सभी मानकों में सुधार लाना है. परिवार कल्याण कार्यक्रम के परामार्शी डॉ एसके सिकदर ने बिहार में चलाये जा रहे कार्यक्रमों का राष्ट्रीय स्तर पर दिखने वाली स्थिति की तुलनात्मक प्रेजेंटेशन दिया. इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमंडल और जिलों के वरीय स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को मंत्री पांडेय द्वारा प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया.

बिहार में शौचालय की सुविधा देशभर में सबसे कम है। यहां 62 फीसदी लोगों के पास ही शौचालय है। उसके बाद झारखंड का स्थान है जहां 70 प्रतिशत तथा उड़ीसा में 71 प्रतिशत लोगों के पास शौचालय है। बाकी सभी राज्यों में शौचालय की सुविधा बेहतर है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के आंकड़ों से यह खुलासा हआ है। सर्वे के अनुसार 19 प्रतिशत परिवार अभी भी किसी भी शौचालय सुविधा का उपयोग नहीं करते हैं।

जबकि सरकार ने देश को 2019 में खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया था। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार खुले में शौच करने वाले परिवारों का प्रतिशत 2015-16 में 39 प्रतिशत से घटकर 2019-21 में 19 प्रतिशत हो गया है। एनएफएचएस-5 के अनुसार बिहार में 47.3 प्रतिशत परिवार बेहतर शौचालय सुविधा का उपयोग करते हैं। सुरक्षित पेयजल पर, रिपोर्ट से पता चला है कि बिहार में 99.1 प्रतिशत घरों में पीने के पानी के बेहतर स्रोत हैं।

707 जिलों में 6.37 लाख घरों में हुआ सैंपल सर्वे
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण -5 (एनएफएचएस) 2019 और 2021 के बीच 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के देश के 707 जिलों के लगभग 6.37 लाख सैंपल घरों में आयोजित किया गया था। बिहार में 35834 घरों में यह सर्वे किया गया है। जिसमें 42483 महिलाएं तथा 4897 पुरुष हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
बिहटा मे 25 एकड का आईटी पार्क बनेगा

बिहटा मे 25 एकड का आईटी पार्क बनेगा

बोचहां विस चुनाव में विजयी अमर पासवान ने ली शपथ

बोचहां विस चुनाव में विजयी अमर पासवान ने ली शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend