ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कॉमन सिविल कोड पर मसौदा देखने के बाद राय देगा जदयू

UB India News by UB India News
April 26, 2022
in जदयू, पटना, शिक्षा
0
STET-2019 के लिए महिलाओं को अलग से उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट नहीं: शिक्षामंत्री

FILE PHOTO

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कॉमन सिविल कोड का मुद्दा धीरे-धीरे सही लेकिन सियासी बहसों में आ गया हैं. जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब नीतीश के बेहद करीबी कहे जानेवाले शिक्षामंत्री विजय चौधरी ने भी इस बहस को आगे बढ़ा दिया है. कॉमन सिविल कोड को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल में दिये बयान पर विजय चौधरी ने कहा कि जदयू इस मुद्दे पर नजर बनाये हुए. सरकार को कानून का मसौदा सामने लाने दीजिए, बिल देखने के बाद जदयू इसपर स्टेंड लेगा.

अमित शाह ने कानून बनाने की बतायी जरुरत
अमित शाह ने भोपाल में कहा था कि देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने की जरूरत है. कहा जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र में सरकार इससे जुड़ा कानून पेश कर सकती है. ऐसे में जदयू की ओर से प्रतिक्रिया स्वभाविक है, क्योंकि रामजन्म भूमि, धारा 370 और कॉमन सिविल कोड यही तीन ऐसे मुद्दे रहे हैं, जिसे किनारा कर के एनडीए का गठन हुआ था. जदयू आज एनडीए का सबसे पुराना साथी है. इन तीन में से दो पर भाजपा ने काम पूरा कर लिया है. तीसरे मुद्दे पर अब भाजपा निर्णायक स्थिति में आ चुकी है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

अलग रही है जदयू की राय
कॉमन सिविल कोड पर अमित शाह के बयान के बाद जदयू में हलचल है. कॉमन सिविल कोड एक ऐसा मसला है जिस पर जदयू की राय भाजपा से अब तक अलग रही है. इस मसले को लेकर पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही बयान दे दिया है कि बिहार में कॉमन सिविल कोड की आवश्यकता नहीं होगी. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के रहते यह संभव नहीं है.

जदयू बिल देखकर रुख साफ करेगा
अब जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कॉमन सिविल कोर्ट को लेकर अपनी राय जाहिर की है. हालांकि वह इस मसले पर फिलहाल कुछ बोलना नहीं चाहते, लेकिन सवाल पूछे जाने पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि जब कॉमन सिविल कोड लाया जाएगा, तो जदयू अपना रुख साफ करेगी. यह पूछे जाने पर कि क्या जदयू भाजपा के सामने ऐसे मसलों पर बोलने से डरती है, तो विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं हैं.

पाठ्यक्रम में बदलाव को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सीबीएससी की तरफ से पाठ्यक्रम में किये गये बदलाव पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा है कि देश के इतिहास को पाठ्यक्रम से बदला जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हम इससे इत्तेफाक नहीं रखते, मैंने अपनी बात सीबीएससी तक पहुंचा दी है. सीबीएससी की तरफ से पाठ्यक्रम में मुगलकालीन इतिहास को हटाए जाने की खबर सामने आयी थी जिस पर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सख्त ऐतराज जताया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
सूबे में 1 मार्च से मिलने लगेगी जमाबंदी की डि़जिटाइज्ड़ प्रति

सरकार की जमीन पर कब्जा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा,बेईमानों पर चलेगा बुलडोजर:मंत्री

कोरोना से मरे लोगों के आश्रितों को दिया जा रहा साढ़े चार लाख

कोरोना की चौथी लहर से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए बिहार पूरी तरह से तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend