ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना की चौथी लहर से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए बिहार पूरी तरह से तैयार

UB India News by UB India News
April 26, 2022
in पटना, भाजपा, स्वास्थ
0
कोरोना से मरे लोगों के आश्रितों को दिया जा रहा साढ़े चार लाख
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में भी COVID-19 के नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. सरकार के स्‍तर से आमलोगों से सावधानी बरतने की अपील की जाने लगी है. कोरोना संक्रमण की चौथी लहर के खतरे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश के सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बात करेंगे. इस दौरान कोविड-19 के कारण उत्‍पन्‍न होने वाले खतरे से निपटने की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है. बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडे भी इस समीक्षा बैठक में हिस्‍सा लेंगे. मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार कोरोना संक्रमण की चौथी लहर से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक से पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि बिहार पूरी तरह से तैयार है और अस्पतालों का प्रबंधन भी पूरी तरह से तैयार है. स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति से लेकर दवाइयां और चिकित्सक से लेकर पारा मेडिकल स्टाफ तक जो कुछ भी अनुभव पिछले ढाई साल का रहा है, उनके आधार पर मुकम्मल तैयारी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, बिहार में केवल 17 एक्टिव केस हैं, लेकिन जिस तरह से दिल्ली और केरल जैसे राज्यों में नए केस बढ़ने की सूचना है, इसे इसका संकेत माना जा सकता है. उन्‍होंने बताया कि देश में 2000 नए केस प्रतिदिन आने लगे हैं. ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले दिनों में शायद कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ेगा.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

बिहार में पूरी तैयारी का दावा
मंगल पांडे ने बताया कि बिहार में कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि बिहार में औसतन 75,000 जांच रोज हो रही है. टीकाकरण के मामले में बिहार प्रतिदिन पहले से लेकर चौथे स्थान तक रहता है. मंत्रीने कहा कि हम लोग टीकाकरण और जांच पर जोर दे रहे हैं. अगर चौथी लहर आती है तो उसके मद्देनजर अस्पतालों में भी पूरी तैयारी कर ली गई है. मसलन ऑक्सीजन और दवाइयों की मुकम्‍मल व्‍यवस्‍था है. मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लेकर अनुमंडल स्तर तक के अस्पतालों में कोरोना से निपटने की तैयारी की गई है. उन्होंने बताया कि सोमवार को भी 18 जिलों के चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी और मंगलवार को बाकी के 20 जिलों के चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक हुई है.

सीएम नीतीश कुमार खुद कर रहे निगरानी
बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इन सभी चीजों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लगातार संपूर्ण देश का मार्गदर्शन किया जा रहा है और सतत निगरानी और व्यवस्था की गई है, जिससे बिहार में हमलोग कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
महिलाएं सबल होकर भारत को सशक्त करें : राम कृपाल

महिलाएं सबल होकर भारत को सशक्त करें : राम कृपाल

कराची यूनिवर्सिटी के बाहर बड़ा बम धमाका, चीनी नागरिकों समेत कई के मारे जाने की आशंका

कराची यूनिवर्सिटी के बाहर बड़ा बम धमाका, चीनी नागरिकों समेत कई के मारे जाने की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend