ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
April 20, 2022
in Lokshbha2024, कम्युनिस्ट, खास खबर, पटना
0
विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष अपना उम्मीदवार उतारेगा। इस एजेंडे पर वाम दलों की सोनिया गांधी और तेजस्वी यादव से बात हो चुकी है। साथ ही, 13 राजनीतिक दलों की बैठक में आम सहमति हो चुकी है। मंगलवार को भाकपा की बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने यह बात कही।

मौके पर राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान, पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार और नागेंद्र नाथ ओझा, राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय व मीडिया प्रभारी, इंदुभूषण मौजूद थे। रामनरेश पाण्डेय ने बताया कि एक से 30 मई तक राज्य में भाकपा की ओर से नई सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 18 से 21 सितंबर को बांका में पार्टी का राज्य सम्मेलन होगा।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे नीतीश कुमार
डी. राजा ने 2024 में लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने से इन्कार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार आरएसएस-भाजपा के एजेंडे पर सरकार चला रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार को विपक्ष अपना उम्मीदवार क्यों बनाएगा। जदयू वैसे भी भाजपा का हिस्सा है और बिहार में दोनों पार्टियां मिलकर सरकार चला रही हैं।

देश आर्थिक संकट में, आमजन त्रस्त
महंगाई के सवाल पर डी. राजा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। हर दिन पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ रही है। इससे उपभोक्ता सामग्री की कीमतें आसमान छू रही हैं। आमजन त्रस्त हैं। देश में 90 प्रतिशत स्नातक पास युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं। मोदी सरकार संघीय ढांचे पर हमला कर रही है। संविधान, लोकतंत्र और देश खतरे में है और इसे बचाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
कौन बनेगा बिहार कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष?

कौन बनेगा बिहार कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष?

लुधियाना में एक परिवार के 7 बिहारियों की जलकर मौत

लुधियाना में एक परिवार के 7 बिहारियों की जलकर मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend