ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा जीते, चार राज्यों की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में BJP का नहीं खुला खाता

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, प्रदेश
0
आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा जीते, चार राज्यों की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में BJP का नहीं खुला खाता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चार राज्यों की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और यहां के बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 लाख से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल की है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल को काफी बड़े अंतर से हराया है. वहीं बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सु​प्रियो ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की सायरा शाह हलीम को 19,908 मतों के अंतर से हराया.

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, ” पहले कुछ जगहों पर ‘खेला होबे’ ईवीएम के साथ होता था लेकिन यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव बिना किसी डर के होते थे. यह जीत टीएमसी, सीएम ममता बनर्जी और आसनसोल के लोगों की है.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी देश की पसंदीदा और लोकप्रिय नेता हैं. वह एक गेम-चेंजर (2024 के चुनावों में) होंगी और हम बिहार समेत हर स्थान पर उनके साथ रहेंगे जहां वह जाएंगी.

बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद ने शानदार जीत हासिल की है. राजद प्रत्याशी अमर पासवान ने भाजपा की बेबी कुमारी को 35000 से अधिक मतों के अंतर से हराया. अमर पासवान को 82562, ज​बकि बेबी कुमारी को 45909 मत मिले. वीआईपी की गीता कुमारी को 29279 वोट मिले. छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर सीट को कांग्रेस के खाते में ला दी है. महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तरी सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार पर जीत हासिल कर ली है. इस तरह लोकसभा की 1 और विधानसभा की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा का खाता नहीं खुला.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आसनसोल लोकसभा के मतदाताओं को ट्वीट कर धन्यवाद कहा है. उन्होंने लिखा, ‘मैं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं. हम इसे अपने मा-माटी-मानुष संगठन के लिए अपने लोगों का हार्दिक शुभो नबाबर्शो उपहार मानते हैं. हम पर विश्वास जताने के लिए एक बार फिर मतदाताओं को सलाम.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
बिहार विधान परिषद चुनाव भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर हाईकमान से मिली हरी झंडी

बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र... हर जगह उपचुनावों में क्यों ढेर हुई बीजेपी? जानें 5 कारण

बोचहां उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका ,राजद उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36658 वोटों के बड़े अंतर से हराया

बोचहां उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका ,राजद उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36658 वोटों के बड़े अंतर से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend