ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोराना के खतरे के प्रति जागरूक और गंभीर हैॽ

UB India News by UB India News
April 15, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, संपादकीय, स्वास्थ
0
कोराना के खतरे के प्रति जागरूक और गंभीर हैॽ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना ने जिन परिवारों पर अपना कहर बरपाया है‚ उस दर्द को वे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। लेकिन सवाल यह है कि क्या आम जनता उस दर्द को महसूस करके कोराना के खतरे के प्रति जागरूक और गंभीर हैॽ इन दिनों जिस तरह से मास्क और कोरोना की अन्य हिदायतों के प्रति जनता द्वारा लापरवाही बरती जा रही है‚ वह कोरोना के नये वेरिएंट्स के मद्देनजर विस्फोटक स्थिति को जन्म दे सकती है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब कई देशों में कोरोना के नये वेरिएंट एक्सई ने दस्तक दे दी है तब भारत में सरकार ने कोरोना से जुडी सारी पाबंदियां हटा ली हैं। अब केवल मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का नियम ही लागू रहेगा। लेकिन इस नियम की जिस तरह से धज्जियां उडाई जा रही हैं‚ उससे भविष्य में किसी गंभीर खतरे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। दरअसल‚ मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियम की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। बस इतना भर कहा गया है कि लोगों को इन नियमों का पालन करते रहना चाहिए ताकि कोरोना के संक्रमण से खुद को बचाए रख सकें। इन नियमों का पालन न करने पर जुर्माने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है‚ इससे भी लोगों में लापरवाही बढ़ गई है। मनोवैज्ञानिक तथ्य है कि आपदा के समय हमें सारी हिदायतें याद आ जाती हैं‚ लेकिन जैसे ही स्थिति सामान्य होती है‚ हम लापरवाह हो जाते हैं। इस कठिन दौर में सवाल यह है कि क्या अपने भविष्य को इस लापरवाही के भरोसे छोडÃना जायज हैॽ दरअसल‚ इस समय भारत समेत विश्व के कई देशों में कोरोना के नये एक्सई वेरिएंट का खतरा मंडरा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एक्सई वेरिएंट‚ ओमिक्रोन वेरिएंट के दो स्ट्रेन्स बीए.१ और बीए.२ से मिल कर बना है। यही कारण है कि यह वेरिएंट ज्यादा ताकतवर माना जा रहा है। दूसरी तरफ‚ आईआईटी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि भारत मेें जून में कोरोना की नई लहर शुरू होगी जो अगस्त में अपने पीक पर होगी। हालांकि कई विशेषज्ञ दावे पर एकमत नहीं हैं। इस दावे से सहमत या असहमत हुआ जा सकता है‚ लेकिन इस बात पर सभी सहमत हैं कि सावधानी नहीं बरती गई तो कोरोना की नई लहर को नकारा नहीं जा सकता।
सबसे बडी चिंता का विषय यह है कि कोरोना का वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है। भारत में अभी बडी आबादी को टीका नहीं लग पाया है। इस स्थिति के लिए कुछ हद तक जागरूकता का अभाव और कई तरह के भ्रम भी जिम्मेदार हैं। इसलिए एक तरफ सरकार और सामाजिक संगठनों को टीका लगाने की तीव्रता बढानी होगी तो दूसरी तरफ जनता को जागरूक करने के लिए भी लगातार प्रयास करने होंगे। गौरतलब है कि हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली‚ हरियाणा‚ केरल‚ महाराष्ट्र और मिजोरम में कोरोना के मामले बढने के कारण सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। दरअसल‚ जनता कोरोना के मामले में पहले से ही लापरवाही बरत रही थी लेकिन अब सरकार ने जिस तरह से एकदम कोरोना से जुडी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है‚ उससे पूरी तरह बेफिक्र हो गई है। जनता की यह बेफिक्री नई मुसीबत खडी कर सकती है। अगर सरकार और हम यह मानकर चल रहे हैं कि कोरोना का खतरा खत्म हो गया है‚ तो यह बहुत बडी भूल है। कोरोना का खतरा टला नहीं है‚ बल्कि अब कोरोना के मामले में कई तरह की चुनौतियां बढ गई हैं। जिस तरह से विदेशी उडानों के मामले में लापरवाही बरती जा रही है‚ उससे तो यही सिद्ध होता है कि सरकार सिर्फ वर्तमान स्थिति पर ध्यान दे रही है। उसे भविष्य की चिंता नहीं है।

ऐसे मामलों में जब सरकारी पाबंदियां हटती हैं‚ तो हमारे अंतर की मानसिक पाबंदियां भी हट जाती हैं। इसलिए सरकार को ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए‚ जिससे जनता के बीच यह संदेश जाए कि कोरोना पूरी तरह से खत्म हो गया है। सरकार को कोशिश करते रहनी होगी कि एक तरफ कोरोना को लेकर जनता के बीच अनावश्यक डर भी पैदा न हो और दूसरी तरफ जनता कोरोना के प्रति लापरवाह भी न हो सके। इस मामले का दुखद पहलू यह है कि हम सारी जिम्मेदारी सरकार पर डालने के अभ्यस्त हो गए हैं। जहां हमारी जिम्मेदारी है‚ वहां हमें उस जिम्मेदारी को स्वीकार करना होगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण ही है कि पिछले दो सालों में हम अपनी जिम्मेदारी गंभीरतापूर्वक नहीं निभा पाए। चाहे चुनावी रैलियां हों या फिर व्यस्त बाजार में हमारा व्यवहार हो‚ हम हर जगह लापरवाह ही नजर आए। सर्वविदित है कि जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार के माध्यम से ही हम कोरोना के खतरे को कम कर सकते हैं। आज जिस लापरवाही के साथ मास्क और सामाजिक दूरी को त्याग दिया गया है‚ वह एक नये खतरे की ओर संकेत कर रहा है। स्वयं पर कुछ पाबंदियां लगा कर ही हम कोरोना के खतरे को कम कर सकते हैं।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा

पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend