ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना से बच के

UB India News by UB India News
April 12, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय, स्वास्थ
0
कोरोना से बच के

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कहना बिल्कुल सही है कि कोरोना अभी गया नहीं है और बार–बार रूप बदलकर सामने आ रहा है। यह बयान तब आया है जब देश भर में कोरोना के समय लगाई गई पाबंदियों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने आमजन से इस वैश्विक महामारी से सतर्क रहने की अपील की है। उनके इस बयान से समझा जा सकता है कि कोरोना को अब बीता हुआ मानने की गलती भारी पड़़ सकती है। वैसे भी गाजियाबाद और नोएड़ा के कुछ स्कूलों में छात्रों के कोरोनासंक्रमित मिलने से हड़़कंप मच गया है। गाजियाबाद के दो निजी स्कूलों के पांच बच्चे संक्रमित पाए गए हैं‚ जबकि नोएड़ा के भी एक स्कूल के कुछ बच्चे संक्रमित पाए गए। फिलहाल इन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि स्कूल खुले अभी हफ्ता भर ही हुआ है। यहां तक कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीज एकाएक बढ़ने लगे हैं। रविवार को देश में कुल ८६१ नये संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा छह मरीज की मौत हो गई। स्वाभाविक है कि हम सभी को उन उपायों और दिशा–निर्देशों का उसी तरह पालन करना होगा‚ जिसे कोरोना के शुरुआती समय में बताया गया था। सच्चाई यही है कि यह एक ‘बहरूपिया’ बीमारी है। तमाम उपायों और जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद कुछ अंतराल के बाद यह विषाणु सिर उठा लेता है। इस वैश्विक महामारी ने कई दूसरे देशों में दूसरी‚ तीसरी और चौथी लहर का कहर बरपा रखा है। यहां तक कि चीन जहां से इस महामारी के पैदा होने की आशंका व्यक्त की गई; वहां तो इस समय हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। चीन के अलावा हांगकांग‚ दक्षिण कोरिया अदि देशों में यह अभी भी लोगों को अपने शिकंजे में ले रहा है। दूसरे देशों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यही समझ में आता है कि हमें इतनी जल्दी पाबंदियों को खत्म नहीं करना चाहिए था। कम–से–कम मास्क पहनने से मिली छूट को अब भी बहाल किया जाना चाहिए। साथ ही ज्यादा भीड़़ न जुटाने और टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने की महती जरूरत है। अच्छी बात यह है कि हमारे यहां १८५ करोड़़ लोगों को वैक्सीन की ड़ोज लगाई जा चुकी है। फिलवक्त बूस्टर ड़ोज लगाने का काम चल रहा है। इसे तेजी से पूरा करने की जरूरत है। चूंकि बच्चों को यह अपना शिकार बना रहा है तो ऐहतियातन हमें इस दिशा में ज्यादा सचेत और अनुशासित रहने की दरकार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
यूपी विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा का जलवा, 36 में से 33 सीट जीती

यूपी विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा का जलवा, 36 में से 33 सीट जीती

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: आसनसोल से भाजपा की उम्मीदवार की गाड़ी पर पथराव

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: आसनसोल से भाजपा की उम्मीदवार की गाड़ी पर पथराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend