ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

झारखंड त्रिकूट रोपवे हादसा: 20 घंटे बाद भी करीब 40 लोग फंसे हुए हैं, रेस्क्यू में आ रहीं मुश्किलें

UB India News by UB India News
April 12, 2022
in खास खबर, झारखण्ड, दुर्घटना
0
झारखंड त्रिकूट रोपवे हादसा: 20 घंटे बाद भी करीब 40 लोग फंसे हुए हैं, रेस्क्यू में आ रहीं मुश्किलें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकूट पहाड़ियों पर रविवार को रोपवे में कुछ केबल कारों के आपस में टकरा जाने से 1 पर्यटक की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। झारखंड के सबसे ऊंचे रोपवे पर हुए हादसे में अभी भी अलग-अलग करीब 18 ट्रालियों में 40 लोग फंसे हुए हैं। फंसे 48 पर्यटकों में से अभी तक 8 लोगों को निकाल लिया गया है। लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मदद के लिए सेना भी बुलाई गई है लेकिन अभी तक लोगों को सुरक्षित वापस लाया नहीं जा सका है।

हेलिकॉप्टर की पंखी की तेज हवा के कारण ट्राली हिलने से रेस्क्यू में आ रही परेशानी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोपवे में कम से कम 12 केबिन में 50 लोग अभी भी में फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है। हादसे के करीब 20 घंटे बीतने के बाद अभी भी 48 से ज्यादा लोग हवा में लटके हुए हैं। जैसे ही सेना का हेलिकॉप्टर इन लोगों को रेस्क्यू करने पहुंच रहा है तो हेलिकॉप्टर की पंखी की तेज हवा के कारण ट्राली हिलने लग रही हैं और उनमें सवार लोगों की जान पर बन आ रही है। ऊपर फंसे लोगों को ड्रोन के माध्यम से खाना और पानी दिया जा रहा है। ट्रालियां में छोटे बच्चे, पुरूष और कुछ महिलाएं फंसी हैं। इसके साथ ही गाइड और फोटोग्राफर भी फंसे हैं।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

रोप-वे चलाने वाली एजेंसी होगी ब्लैक लिस्टेड
झारखंड के देवघर में त्रिकूट पहाड़ पर रामनवमी को लेकर पूजा करने और घूमने के लिए सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। यहां राहत बचाव ऑपरेशन में 2 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। केबिन जमीन से करीब 2500 फीट की ऊंचाई पर है। लिहाजा ऑपरेशन शुरू करने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए जा रहे हैं। झारखंड के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि रोप-वे का संचालन कर रही दामोदर वैली कार्पोरेशन को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।

घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई?
एक अधिकारी ने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप केबल कारों की टक्कर हुई। हालांकि हादसे के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को बचाव अभियान के लिए मौके पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में एनडीआरएफ की मदद कर रहे हैं। उपायुक्त ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा, ”स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। कुछ लोग अभी भी रोपवे में केबल कारों में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाया जा रहा है। सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
पाकिस्तान: नेशनल असेंबली में PM चुने गए शहबाज शरीफ, रात 8 बजे लेंगे शपथ

पाकिस्तान: नेशनल असेंबली में PM चुने गए शहबाज शरीफ, रात 8 बजे लेंगे शपथ

How To Recover Permanently Deleted Messages On Facebook Messenger

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend