ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एमएलसी उम्‍मीदवार पर हमला मामले में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा सहित आठ पर केस दर्ज

UB India News by UB India News
April 8, 2022
in अपराध, खास खबर, सिवान
0
एमएलसी उम्‍मीदवार पर हमला मामले में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा सहित आठ पर केस दर्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीवान में निर्दलीय MLC प्रत्याशी रईस खान पर सोमवार रात हुई गोलीबारी मामले में दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे मोहम्मद ओसामा शहाब समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। ‘खान ब्रदर्स’ के नाम से जाने-जानेवाले रईस खान ने हुसैनगंज थाने में मंगलवार की शाम FIR दर्ज कराते हुए कहा कि इस दौरान मैं सबसे आगे वाली गाड़ी पर था। इस कारण तेजी से निकल गया। पीछे देखा तो मेरे समर्थकों की गाड़ी पर फायरिंग की जा रही थी।

इधर ओसामा शहाब का नाम सामने के बाद इलाके में गोलबंदी तेज हो गई है। डॉ. मो शहाबुद्दीन साहिब कल्ब फैन के फेसबुक पेज पर लिखा गया है, ‘भोजपुरी में कहावत बा कि, चढ़ावाल ढोल जितना अच्छा बाजेला उतने जल्दी फटबो करेला। आज एक बेसहारा पर झूठ-मूठ का लांछन लगाया जा रहा और अपने दिमाग में ये ख्याल बैठा लिया गया है कि किसी तरह बदनाम करके सीवान में अब हम राज करेंगे। तो ये आप की भूल है, जिनके साथ हम लोग कल थे। उनके साथ आज भी है और कल भी रहेंगे। चाहे कोई कितना भी राजनीति कर ले, सीवान में साहब नहीं बन सकता। ऊपर वाले के घर में देर है अंधेर नहीं।’ बता दें कि MLC चुनाव में RJD प्रत्याशी विनोद कुमार जायसवाल को पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के परिवार का समर्थन मिला है।

RELATED POSTS

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला 

विधान परिषद के निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान के काफिला पर सोमवार की रात हुई फायरिंग की घटना के बाद मंगलवार की देर शाम रईस खान ने हुसैनगंज थाना को लिखित आवेदन देकर आठ लोगों पर हत्या की नीयत से फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। इसमें ओसामा शहाब को मुख्य साजिश कर्ता बताया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

स्‍कार्पियो की आड़ से चलाई गई गोली 

मिली जानकारी के अनुसार रईस खान ने अपने आवेदन में बताया है कि घर जाने के दौरान बडऱम जाने वाली मोड़ के सामने मुख्य सड़क से पुरब एक उजला रंग की स्कार्पियो खड़ी थी तथा उसके बगल से अंधाधुंध फायरिंग मेरे गाड़ी को निशाना बना कर किया जाने लगा। मैं सबसे आगे वाली गाड़ी पर था, इस कारण तेजी से निकल गया और पीछे देखा तो मेरे समर्थकों की गाड़ी पर फायरिंग की जा रही थी।

सीवान पहुंचे डीआईजी रविंद्र कुमार ने की जांच
मंगलवार की शाम सारण रेंज के डीआइजी रविंद्र कुमार सीवान पहुंचे। गोलीबारी के मामले में कहा कि जांच की जा रही है। अपराधियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सीवान पहुंचे DIG रविंद्र कुमार।
सीवान पहुंचे DIG रविंद्र कुमार।

इन लोगों पर हुई है FIR
सोमवार की शाम निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान और उनके काफिले पर स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। घटना तब हुई जब प्रत्याशी MLC चुनाव संपन्न होने के बाद शहर के नया किला कार्यालय से अपने घर सिसवन के ग्यासपुर जा रहे थे। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं।

हुसैनगंज थाने में दिए आवेदन में कहा गया है कि यह हमला राजनीतिक प्रतिद्वंदता के कारण किया गया है। इसमें मुख्य साजिशकर्ता प्रतापपुर गांव निवासी ओसामा शहाब, सराय ओपी के चांप गांव निवासी मो. अफताब, नगर थाना क्षेत्र के नया किला नवलपुर निवासी भुट्टू मियां उर्फ भुट्टू पिस्टल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा गांव निवासी पूर्व मुखिया शाबिर मियां, एमएच नगर थाना क्षेत्र शेखपुर निवासी सह शेखपुरा पंचायत के मुखिया पति डब्ल्यू खां, महुवल गांव निवासी आजाद अंसारी, महुअल निवासी आसिफ सिद्दीकी व यूपी के मउ जिला निवासी मोनू सिंह उर्फ चव्वनी सिंह हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
42 साल के इतिहास में देश के लिए समर्पण भाव‚ दृढ इच्छाशक्ति और कुशल रणनीति………

42 साल के इतिहास में देश के लिए समर्पण भाव‚ दृढ इच्छाशक्ति और कुशल रणनीति.........

एचड़ीएफसी के विलय सौदे से अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी

एचड़ीएफसी के विलय सौदे से अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend