ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुजफ्फरपुर के MLC से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

UB India News by UB India News
March 9, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, जदयू, मुजफ्फरपुर
0
मुजफ्फरपुर के MLC से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुजफ्फरपुर से MLC और JDU के MLC प्रत्याशी दिनेश प्रसाद सिंह से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रुपए नहीं देने पर उन्हें AK-47 से भूनकर हत्या करने की धमकी भी मिली है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर उनके निजी सचिव चंद्रभूषण कुमार ने सोमवार को सदर थाने में FIR दर्ज कराई है।

बताया जा रहा कि MLC के मोबाइल पर 4 फरवरी को 2:17 बजे एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था। कुछ देर बाद उसी नंबर से कॉल भी आया। कॉल करने वाले ने मैसेज पढ़ने की बात कही। इसके बाद कॉल काट दिया गया। उनके निजी सचिव चंद्रभूषण ने मैसेज पढ़ा। उसमें लिखा था, ‘पुलिस को सूचना देने पर अंजाम बुरा होगा। एक करोड़ रंगदारी चाहिए। जगह मैं तय करूंगा।’ साथ ही एक नंबर भी दिया गया था और फूलदेव भगत नामक व्यक्ति से बात करने को कहा गया था। साथ ही जरा सी चालाकी करने पर बीबीगंज स्थित घर पर पहुंच कर AK-47 से हत्या कर देने की धमकी दी गई थी।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

MLC का चुनावी रंजिश से इनकार
दैनिक भास्कर 
ने दिनेश सिंह से फोन पर बात कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को जब मैसेज आया था तो मैं सीएम के साथ बैठा था। उसी दिन मैंने डीजीपी को इसे लेकर जानकारी दे दी थी और CM को भी बताया था। उन्होंने कहा कि मैं किसी उमेश सिंह को नहीं जानता। दिनेश सिंह ने इसे लेकर चुनावी रंजिश से भी इनकार किया है। उनका कहना है कि पुलिस अपनी कार्रवाई करे और उन लोगों को जल्द गिरफ्तार करे।

MLC पद के प्रबल दावेदार
दिनेश प्रसाद सिंह 3 बार MLC रह चुके हैं। पहली बार वे निर्दलीय MLC बने थे। दूसरी व तीसरी बार JDU के सिंबल पर उन्होंने चुनाव जीता था। चौथी बार भी वे चुनाव मैदान में हैं। इस बार भी MLC पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्हें इस बार JDU ने अपना उम्मीदवार बनाया जिसकी घोषणा कल की गई। वहीं उनके सामने RJD ने बाहुबली शंभु सिंह को मैदान में उतारा है।

CDR और टावर लोकेशन खंगाल रही पुलिस
सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस नंबर से धमकी भरा कॉल आया था, उसका कॉल डाटा रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन खंगाला जा रहा है। केस का IO प्रशिक्षु दारोगा ललन कुमार को बनाया गया है। SSP जयंतकांत खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया है। विशेष पुलिस टीम ने रंगदारी व हत्या करने की धमकी भेजने वाले मोबाइल नंबर की सीडीआर व टावर लोकेशन खंगालना शुरू कर दिया है।

खुफिया एजेंसी भी जता चुकी है आशंका
खुफिया विभाग ने भी दिनेश प्रसाद सिंह के एक प्रत्याशी के साथ चुनावी रंजिश में विवाद होने की आशंका व्यक्त की थी। इसके बाद से पुलिस महकमा अलर्ट मोड में है। दो साल पूर्व भी उन्हें मोबाइल पर धमकी मिल चुकी है। बता दें कि 4 अप्रैल को MLC का चुनाव होने वाला है। एक तरफ कद्दावर दिनेश सिंह हैं तो दूसरी तरफ बाहुबली शंभु सिंह। शंभु का नाम MLC पद के लिए सामने आने के बाद से मुजफ्फरपुर में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
भाजपा विधायक से माफी मंगवाने पर अड़े विपक्षी दल

मोदी-योगी का जवाब नहीं

कोरोना से मरे लोगों के आश्रितों को दिया जा रहा साढ़े चार लाख

कोरोना से मरे लोगों के आश्रितों को दिया जा रहा साढ़े चार लाख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend