ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बदलाव के दौर से गुजर रही राजद, तेजस्वी यादव के हाथ में है असली बागडोर

UB India News by UB India News
February 12, 2022
in पटना, राजद
0
बदलाव के दौर से गुजर रही राजद, तेजस्वी यादव के हाथ में है असली बागडोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सामाजिक न्याय के बड़े नेता लालू प्रसाद के चेहरे पर अब वह लाली नहीं दिखती, जो कभी दिखती थी। चेहरे की झूलती चमड़ी और धीमी आवाज उनके बीमार होने का अहसास कराती है। RJD प्रवक्ता चितरंजन गगन कहते हैं कि लालू प्रसाद की सेहत पर मत जाइए, उनकी ताकत पर जाइए। अभी भी वह देशभर में भाजपा विरोधी राजनीतिक धारा की सबसे बड़ी ताकत हैं। लालू प्रसाद गंभीर रूप से बीमार थे, इसके बावजूद उनकी पार्टी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनी। विधान परिषद की 24 सीटों पर भी वह पूरी ताकत लगाएंगे।

लालू की पार्टी RJD बदलाव के दौर से गुजर रही है। उन्होंने अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को तय कर दिया है। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से भले बने, लेकिन पार्टी की असली बागडोर तेजस्वी के हाथ में ही है। कहा जाता है कि लालू के साथ राजनीति करने वाले कई नेताओं को CBI का डर भले लगता है, पर वह कभी नहीं डरे।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

पहले लालू के लाल-लाल गाल की होती थी चर्चा

एक समय था जब लालू प्रसाद के लाल-लाल गाल की चर्चा खूब होती थी। जब वह कहते थे कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गाल की तरह बना देंगे तब उनका गाल भी चमक उठता था। अब वह सांवले दिखते हैं। बहुत संभव है कि कई तरह की दवाइयों का यह असर हो। वे हार्ट और किडनी की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। उनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है। उन्हें लिमिट मात्रा में पानी पीने की सलाह डॉक्टरों ने दे रखी है। परिवार के सदस्य हमेशा उनके आसपास निगरानी में रहते हैं।

RJD को सबकी पार्टी बनाने में लगे हैं तेजस्वी

हर शासक की अपनी खूबियां और खामियां रहती हैं। यह लालू प्रसाद के साथ भी है। वह देश में मंडल कमीशन की सिफारिश लागू कराने और सामाजिक न्याय के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। BJP के खिलाफ उनसे बड़ा नेता शायद कोई दूसरा हो। लालू प्रसाद ने ही यह कर दिखाया था कि उन्होंने आडवाणी का राम रथ रोक दिया था और आडवाणी को जेल तक भेज दिया था, लेकिन उनको अपने रिश्तेदारों की वजह से बहुत बदनामी झेलनी पड़ी। ये और बात है कि रिश्तेदार अब राजनीति में अलग-थलग पड़े हुए हैं। जातिवाद फैलाने का भी आरोप लालू पर खूब लगा, लेकिन यही यादव जाति लालू प्रसाद की बिहार में ताकत है। उनके MY समीकरण को बिहार में कोई दूसरी पार्टी अभी तक ध्वस्त नहीं कर पाई है। अब उनके बेटे तेजस्वी यादव राजद को सबकी पार्टी बनाने में लगे हुए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
उत्पादकता के माध्यम से निर्भरता

उत्पादकता के माध्यम से निर्भरता

पंजाब विधानसभा चुनाव: नेताओं के अपने भी मैदान में, पत्नी-भाई और बच्चे कर रहे प्रचार

पंजाब विधानसभा चुनाव: नेताओं के अपने भी मैदान में, पत्नी-भाई और बच्चे कर रहे प्रचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend