ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजनीति ना करो, यही ठीक रहेगा……..

UB India News by UB India News
February 11, 2022
in बेगुसराय, भाजपा
0
राजनीति ना करो, यही ठीक रहेगा……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया थानाध्यक्ष की जमकर क्लास ले ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को कहा कि राजनीति ना करो, ठीक है। ये अच्छी बात नहीं है। दरअसल, बतौर क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को बड़हिया में थे। इसी दौरान उन्हें एक पुलिसिया कार्रवाई के बारे में पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया। इसपर वे थाने पहुंच गए। इस बार भी पुलिस महकमा उनके निशाने पर रहा।

थाने पहुंचे विजय कुमार सिन्हा ने हर बार की तरह बालू और दारू के मुद्दे पर बड़हिया थानाध्यक्ष को सार्वजनिक तौर पर फटकार लगा दी। उन्होंने सरस्वती पूजा में प्रतिबंध के बावजूद आर्केस्ट्रा के आयोजन पर पुलिस की ओर से दर्ज केस के मामले में चर्चा की। इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया।

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

विजय कुमार सिन्हा ने वीरुपुर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह को फटकार लगाते हुए सवाल किया कि आर्केस्ट्रा के आयोजक और उद्घाटनकर्ता कौन थे। आखिर उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि निर्दोष और मेरे लोगों को राजनीतिक चश्मे से न देखें। वे स्थानीय डाक बंगला में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद प्रेस से भी बातचीत कर रहे थे। वीरुपुर थानाध्यक्ष से कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर दर्शक को जेल भेज देना कहां का औचित्य है।

विधानसभा स्पीकर ने कहा कि कार्यक्रम के वायरल वीडियो में स्टेज पर राइफल लेकर बैठे लोगों एवं नृत्य कराने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। गिरफ्तार गौतम महतो एवं अमित महतो कार्यकर्ता हैं, जो नृत्य देखने गए थे। दोनों को घर से बुलाकर जेल भेज दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि जब आपके क्षेत्र में उक्त आयोजन हो रहा था, तब आपलोग कहां थे। इस तरह के थानाध्यक्ष को फील्ड में नहीं रहना चाहिए। मैं इसपर मुख्यमंत्री एवं डीजीपी से बात करेंगे कार्रवाई करने की मांग करूंगा। राजनीति ना करो, यही ठीक रहेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

Next Post
पीएम मोदी आज वन ओशन शिखर सम्मेलन के उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी आज वन ओशन शिखर सम्मेलन के उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कू ऍप पर बनाया अकाउंट, प्लेटफॉर्म के जरिए यूपी के लोगों से करेंगी बातचीत

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कू ऍप पर बनाया अकाउंट, प्लेटफॉर्म के जरिए यूपी के लोगों से करेंगी बातचीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend