ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

परिसीमन से अपने भी खफा

UB India News by UB India News
February 9, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, जम्मू कश्मीर, संपादकीय
0
परिसीमन से अपने भी खफा

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट ने जम्मू–कश्मीर में विपक्ष ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी पैदा कर दी है। नाराजी की वजह सिख–जाट बहुल सुचेतगढ़ विधानसभा सीट खत्म कर दिया जाना है। यह सीट भाजपा के प्रभुत्व वाली मानी जाती है। परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट तीन दिन पहले जब पेश हुई थी तभी आयोग के तीन एसोसिएट सदस्यों ने तुरंत इसे खारिज कर दिया था। सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में ३ सदस्यीय परिसीमन आयोग का गठन ६ मार्च २०२० को किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा तथा जम्मू के चुनाव आयुक्त केके शर्मा भी इसके सदस्य हैं। दिसम्बर में यह खबर सामने आई थी कि जम्मू कश्मीर में ७ विधानसभा सीटें बढ़ाए जाने की सिफारिश की गई है। ६ सीटें जम्मू क्षेत्र तथा एक सीट कश्मीर में बढ़ेगी। अधिकतर विधानसभा सीटों के क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण किया गया है। इसके अलावा घाटी के पुंछ तथा राजौरी के अधिकांश इलाकों को अनंतनाग संसदीय सीट में जोड़ दिया गया है। जिसे लेकर जम्मू ही नहीं बल्कि घाटी में भी नाराजगी देखी जा रही है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का आरोप है कि कि इस संसदीय सीट का परिसीमन भाजपा तथा संघ के एजेंड़ा के मुताबिक किया गया लगता है। जम्मू–कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी का तो इससे भी बढ़कर कहना है कि अंतरिम रिपोर्ट भाजपा की ही तैयार कराई लगती है। अंतरिम रिपोर्ट को लेकर सुचेतगढ़ इलाके के भाजपा कार्यकर्ता खासे नाराज हैं। सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को आयोग की अंतरिम रिपोर्ट में खत्म कर दिया गया है। आरएसपुरा विधानसभा सीट काफी लंबे समय से आरक्षित थी‚ अब बिश्नाह विधानसभा सीट को भी आरक्षित कर दिया गया है। इस तरह सुचेतगढ़ विधानसभा सीट समाप्त किए जाने से स्थानीय नागरिक नाराज हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करके भाजपा से इस्तीफे दे दिए हैं। सुचेतगढ़ विधानसभा सीट पिछली बार भाजपा ने जीती थी। छह मार्च को आयोग का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है‚ इसलिए वह यह कवायद ६ मार्च से पहले पूरी करने की तैयारी है। संभवतः १४ फरवरी के बाद आयोग की अंतिम रिपोर्ट कभी भी राय जाहिर करने के लिए जनता के समक्ष रखी जा सकती है। उससे पहले ही सबकी नाराजगी दूर करनी होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
आत्मनिर्भर के तरफ उठाते भारत के कदम

आत्मनिर्भर के तरफ उठाते भारत के कदम

बेवजह का विवाद……………..

बेवजह का विवाद.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend