ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस ने सिद्धू को दिया झटका, चरणजीत चत्री होंगे सीएम का चेहरा!

UB India News by UB India News
February 6, 2022
in खास खबर
0
पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने दी सिद्धू को मात? CM फेस के लिए कांग्रेस के सर्वे में पलट गया पंजाब का गेम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार चरणजीत चन्नी होंगे. प्रचार के पोस्टर, होर्डिंग्स तैयार कर लिए गए हैं. चन्नी के 111 दिनों के कामकाज और 23 अहम फैसलों के साथ कांग्रेस पार्टी का पोस्टर लॉन्च किया गया है. चन्नी के पोस्टर, होर्डिंग और प्रचार सामग्री पंजाब के 117 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार के लिए भेजा गया है. बीते कई दिनों से नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के नामों को लेकर पार्टी के अंदर घमासान बरकरार था. इस बीच कांग्रेस ने अपने पोस्टर के जारिए चन्नी के नाम पर मुहर लगा दी है.

बीते कुछ हफ्तों में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खुद को पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित करने की बात कर रहे हैं. मगर चरणजीत सिंह चन्नी  इस रेस में बाजी मारते हुए दिखाई दे रहे थे. चरणजीत सिंह चन्नी अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। उन्हें दो विधानसभा सीटो चमकौर साहिब और भदौड़ से मैदान में  उतारा गया है. कांग्रेस पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की जगह चन्नी को चुनकर अनुसूचित जाति वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, इस समुदाय की पंजाब की आबादी में करीब एक तिहाई हिस्सेदारी है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

17 साल का ट्रैक रिकॉर्ड की बात कह रहे हैं सिद्धू

बीते कई दिनों से पंजाब के लिए कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री घोषित होने की दौड़ में सिद्धू मुख्यमंत्री चन्नी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अवैध रेत खनन मामले में गिरफ्तारी के बाद सिद्धू ने अपनी बात रखी और कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री की पसंद के लिए नैतिक अधिकार और 17 साल का ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए. सिद्धू ने कहा, मैं खुद को सीएम उम्मीदवार नहीं कह सकता, लेकिन आप कितने लोगों को देखते हैं जो सेलिब्रिटी हैं और छह चुनाव जीते हैं? केवल वे लोग ही मुख्यमंत्री को चुन सकते हैं. लोगों की आवाज भगवान की आवाज है. मैं कह सकता हूं कि मैं दूसरों के लिए जिम्मेदार नहीं हूं, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू चवन्नी रावदार नहीं है. सिद्धू से यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, क्या वह स्वीकार करेंगे. इसके जवाब में सिद्धू ने कहा, मेरे स्वीकार करने या न करने का सवाल नहीं है. लोग इसे स्वीकार करेंगे. आपका नेता जो भी होगा उसे 60 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी. आप विधायकों के बिना मुख्यमंत्री कैसे बन सकते हैं. पंजाब में 20 फरवरी को मतदान और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

इससे पहले रेत खनन मामले में सीएम चन्नी के भतीजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने चन्नी पर सीधा हमला बोला है। वहीं पंजाब चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर किए जाने के बाद सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसा है।

समाचार चैनल एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम पद को लेकर कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार को कम से कम 60 विधायकों का समर्थन होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें एक ईमानदार उम्मीदवार की जरूरत है। आपका भाग्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या चुनते हैं। एक माफिया व्यक्ति आपके कार्यक्रमों को लागू नहीं कर सकता है। जो व्यक्ति स्वयं माफिया को बचाता हो, वह माफिया पर कैसे शिकंजा कस सकता है?

इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री की पसंद के लिए नैतिक अधिकार और 17 साल का ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं खुद को सीएम उम्मीदवार नहीं कह सकता। लेकिन आप कितने लोगों को देखते हैं जो सेलिब्रिटी हैं और छह चुनाव जीते हैं। केवल लोग ही मुख्यमंत्री को चुन सकते हैं। लोगों की आवाज भगवान की आवाज है। मैं यह कह सकता हूं कि मैंने दुनिया का ठेका नहीं लिया लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू चवन्नी रवादार नहीं है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
वो मूर्ख लोग हैं जो ​ये बात फैलाते हैं, क्या होगा ये पता चल जाएगा

वो मूर्ख लोग हैं जो ​ये बात फैलाते हैं, क्या होगा ये पता चल जाएगा

मुकेश सहनी क्यों कर रहे बयानबाजी?

मुकेश सहनी क्यों कर रहे बयानबाजी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend