ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CSK और एमएस धोनी के रिटेन खिलाड़ी ने 8 गेंद में जड़े 46 रन

UB India News by UB India News
January 30, 2022
in खेल
0
CSK और एमएस धोनी के रिटेन खिलाड़ी ने 8 गेंद में जड़े 46 रन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के खिलाफ शुरू होने वाली वन डे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम इस वक्त इंग्लैंड के साथ सीरीज खेल रही है। इस बीच वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में आईपीएल के रिटेन खिलाड़ी ने कमाल की पारी खेली। बड़ी बात ये है कि इस खिलाड़ी को चार बार की आईपीएल चैं​पियन टीम सीएसके ने रिटेन किया हुआ है। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के मोईन अली की। मोईन अली की बल्लेबाजी का ही कमाल था कि इंग्लैंड ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 34 रनों से मात दे दी।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 194 रनों का भारी स्कोर रख दिया। इंग्लैंड के इतने ​बड़े स्कोर में सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने 42 गेंद पर 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान जेसन रॉय ने पांच चौके और तीन आसमानी छक्के लगाए। इसके बाद मोईन अली का तूफान आया। मोईन अली ने 28 गेंद पर 63 की शानदार पारी खेल डाली। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और सात छक्के निकले। यही कारण रहा कि टीम ने बड़ा स्कोर टांग दिया।

RELATED POSTS

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

इसके बाद जब वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो पूरी टीम मिलकर पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी और मैच 34 रन से हार गई। मोईन अली ने केवल बल्ले से ही नहीं, गेंद से भी अपनी उपयोगिता साबित की। उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट भी अपने नाम किए। वेस्टइंडीज की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। हालांकि टीम की शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट ​गिरने और रन गति पर अंकुश लगने के कारण टीम दिए गए लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। बता दें कि मोईन अली पिछले कुछ साल से एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे हैं और इस बार टीम ने उन्हें रिटेन भी किया है। यानी इस साल के आईपीएल में भी वे सीएसके के लिए ही खेलते हुए नजर आएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 24, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

by UB India News
July 21, 2026
0

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम...

Next Post
इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरस्टार्स की फिल्मों का क्लैश होने वाला है………

इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरस्टार्स की फिल्मों का क्लैश होने वाला है.........

‘नफीसा’ फिल्म में दिखेगी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की कहानी

'नफीसा' फिल्म में दिखेगी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend