ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभर में 61 ओमिक्रोन के मामले , पटना में कोरोना के 11 नये केस

UB India News by UB India News
December 16, 2021
in खास खबर, स्वास्थ
0
ओमीक्रोन जैसे बहुरूपिये से डरे नहीं सामना करें ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है। 24 घंटे में 16 नए मामले आए हैं, जिससे एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। ऐसे हालात में कोरोना से संक्रमितों की जान बचाने को लेकर आज 15 दिसंबर से कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ हो रहा है। 100 बेड के इस सेंटर में लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को रखा जाएगा। पटना में प्रशासन का विशेष अलर्ट है, क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी राज्य पटना सबसे सेंसटिव होता जा रहा है।

जांच के साथ बढ़ जाते हैं मामले
24 घंटे में जांच 172701 लोगों की हुई है। जांच बढ़ाने के साथ ही मामले बढ़े हैं। राज्य में अब तक 726341 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, जबकि 714157 लोग ठीक हुए हैं, लेकिन 12091 ऐसे लोग हैं जो कोरोना से लड़ाई हार कर जान गंवा चुके हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या अब 92 पहुंच गई है। तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर ही अस्पताल और केयर सेंटर तैयार किए जा रहे हैं।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

आज से चालू होगा कोविड केयर सेंटर
पटना में 15 दिसंबर को डिस्ट्रिक्ट कोविड केयर सेंटर के रूप में पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को शुरू कर दिया जाएगा। इसकी क्षमता 109 बेड ऑक्सीजन युक्त की है लेकिन शुरुआती दौर में 10 बेड शुरू किए जा रहे हैं। लेकिन, आदेश 100 बेड रेडी रखने को है। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 15 दिसंबर से हर हाल में तैयारी तेज करने का निर्देश दिया। कोरोना की दूसरी लहर में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में चल रहे डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर को डिस्ट्रिक्ट कोविड केयर सेंटर के रूप में शुरू किया जाएगा।

कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद एक्टिव मामलों की संख्या में अचानक काफी गिरावट हुई तो कोविड केयर सेंटर को बंद कर दिया गया था। हालांकि, दूसरी लहर में भी पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तैयार किया गया डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बहुत राहत नहीं दे पाया था। यहां 100 बेड ऑक्सीजन युक्त है, जबकि 9 बेड हाई डिपेंडेबल यूनिट से लैस है।

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को देशभर में ओमिक्रोन के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। कल यानी मंगलवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 8 और दिल्ली में चार नए मामले सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि महाराष्ट्र में मिले आठ में से एक भी मरीज ने हाल फिलहाल किसी दूसरे देश की यात्रा नहीं की है।

महाराष्ट्र में तीन महिलाएं भी ओमिक्रोन से संक्रमित

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सात मामले मुंबई और एक मामला पालघर में मिला है। संक्रमितों में तीन महिलाएं और पांच पुरुष हैं। इनमें से सात लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तीन मरीजों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है, जबकि पांच में हल्के लक्षण हैं। दो मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पांच होम क्वारंटाइन में हैं।

कहां कितने मामले?
महाराष्ट्र 28
राजस्थान 17
दिल्ली 6
गुजरात 4
कर्नाटक 3
आंध्र प्रदेश 1
केरल 1
चंडीगढ़ 1

कोरोना के 24 घंटे में इतने मामले

उधर, देशभर में कोरोना संक्रमण के 6,984 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 8,168 मरीज ठीक भी हुए हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण से इस दौरान 247 लोगों की जान भी गई है। देश में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 87,562 है। अब तक तीन करोड़ 41 लाख 46 हजार 931 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 4 लाख 76 हजार 135 लोगों की मौत भी हुई है।

77 देशों में ओमिक्रोन के मामले

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अब तक 77 देशों में ओमिक्रोन अपनी दस्तक दे चुका है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अढानम घेब्रेयेसस ने कहा कि 77 देशों ने अबतक ओमिक्रोन के मामलों की सूचना दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के इससे भी अधिक देशों में इसके मामले हैं। अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। ओमिक्रोन जितनी तेजी से फैल रहा है, उस तेजी से अभी तक कोई स्ट्रैन नहीं फैला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा चेयरमैन ने विपक्ष की मांग को खारिज किया

लखीमपुर कांड पर संसद में जोरदार हंगामा, मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग; लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

वाराणसी के बाद अयोध्या में जुटे BJP शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, रामलला के करेंगे दर्शन

वाराणसी के बाद अयोध्या में जुटे BJP शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, रामलला के करेंगे दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend