ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाशक्ति बनने की विकास यात्रा पर निकले भारत के लिए……….

UB India News by UB India News
November 28, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
महाशक्ति बनने की विकास यात्रा पर निकले भारत के लिए……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की बात करना आसान है‚ लेकिन इस संदर्भ में विदेश नीति का संचालन एक बड़ी चुनौती है। एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी या विरोधी देशों के साथ संबंध कायम करना भले ही आज के परस्पर–निर्भर विश्व की मांग है‚ लेकिन ऐसा करते समय विभिन्न देशों के कोप का भी सामना करना पड़़ता है। भारत की विदेश नीति भी आज ऐसी ही चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। शीतयुद्ध के दौर में अमेरिका या सोवियत संघ की द्विपक्षीय विश्व व्यवस्था में विश्व के सामने यह सहूलियत थी कि वे किसी एक पक्ष के साथ जुड़़ जाएं अथवा गुटनिरपेक्ष रहें। महाशक्ति बनने की विकास यात्रा पर निकले भारत के लिए अमेरिका‚ रूस‚ चीन और यूरोपीय संघ जैसे विभिन्न ध्रुवों के साथ अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप संबंध कायम करना चुनौतीपूर्ण है।

नरेन्द्र मोदी सरकार पिछले सात वर्षों के दौरान काफी सीमा तक विभिन्न शक्ति केंद्रों के साथ उपयोगी संबंध कायम करने में सफल रही है। पिछले वर्ष पूर्वी लद्दाख में चीन की सैनिक चुनौती ने विदेश नीति पर अप्रत्याशित दबाव बनाया है। इस संबंध में गौर करने वाली बात यह भी है कि जहां भारत और चीन के बीच परस्पर विश्वास आज न्यूनतम स्तर पर दिखाई देता है वहीं द्विपक्षीय व्यापार रिकार्ड़ ऊँचाइयां हासिल कर रहा है। कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में आए व्यवधान और गिरावट से उबरने के लिए व्यापारिक संबंधों में कोई कटौती देश के राष्ट्रीय हित में नहीं थी। यही कारण है कि सीमा पर तनाव है‚ लेकिन द्विपक्षीय व्यापार रिकार्ड़ स्तर पर है। प्रतीत होता है कि भारत और चीन दोनों इस बात पर सहमत हैं कि सीमा पर गतिरोध के बावजूद अन्य क्षेत्रों में संबंधों को सामान्य रखा जाए। इसी क्रम में भारत‚ रूस और चीन (रिक) की विचार–विमर्श प्रक्रिया पहले की तरह कायम है।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ वीडि़यो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। भारत की मेजबानी में संपन्न इस विचार विमर्श के बाद एक वक्तव्य जारी किया गया। इसमें अफगानिस्तान सहित दुनिया के विभिन्न देशों के घटनाक्रम के बारे में साझा राय व्यक्त की गई। वक्तव्य से यह भी स्पष्ट होता है कि अधिकतर विश्व मामलों पर तीनों देशों की राय एक जैसी है। वक्तव्य का एक महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि इसमें बीजिंग में आयोजित होने वाले शीतकालीन ओलंपिक और पैरा ओलंपिक को समर्थन दिया गया। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी देशों में बीजिंग के शीत ओलंपिक का बहिष्कार करने की सुगबुगाहट चल रही है। ताइवान और हांगकांग की चीन के आक्रामक तेवरों और शिक्यांग में उइगर मुसलमानों के उत्पीड़़न के मुद्दे पर शीतकालीन ओलंपिक के बहिष्कार की मांग उठ रही है। ऐसे में इन खेलों के आयोजन के प्रति भारत का समर्थन चीन के लिए खुशी की बात है। यह जरूर है कि पश्चिमी देशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी यह सवाल उठेगा कि चीन के प्रति ऐसी दरियादिली क्यों दिखाई जा रही हैॽ

दिसम्बर महीने के शुरू में ऐसे आयोजन हो रहे हैं जो भारतीय विदेश नीति के लिए परीक्षा की घड़़ी साबित होंगे। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच ६ दिसम्बर को शिखर वार्ता आयोजित है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण यह शिखर सम्मेलन नहीं हो पाया था। यह २१वां भारत–रूस शिखर सम्मेलन है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने रूसी समकक्षों के साथ २†२ वार्ता करेंगे। शिखर वार्ता से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने चीन के संबंध में जो नीति विषयक वक्तव्य दिया वह भारत के लिए असमंजस पैदा करता है। पुतिन ने रूस और चीन के संबंधों को इतिहास में सबसे मजबूत बताते हुए इसे दुनिया के लिए आदर्श बताया।

पूर्वी लद्दाख में चीन की चुनौती के बीच भारत के सबसे भरोसेमंद मित्र देश रूस के राष्ट्रपति का यह बयान समस्या पैदा करता है। जहां तक रूस का संबंध है वह चीन के साथ मजबूत गठबंधन रखते हुए भी भारत को समान रूप से महत्व दे रहा है। यही कारण है कि पुतिन की यात्रा के समय ही भारत को रूस से मिसाइल विरोधी वायु सुरक्षा प्रणाली एस–४०० मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुतिन और मोदी की वार्ता पर पूरी दुनिया की नजर है। इस वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ९–१० दिसम्बर को विश्व लोकतंत्र वार्ता आयोजित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इसमें भाग लेंगे। इस संवाद में रूस और चीन को आमंत्रित नहीं किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
ऊर्जा क्षेत्र में और सुधार के लिए निरंतर काम करेगी सरकार :मुख्यमंत्री

ऊर्जा क्षेत्र में और सुधार के लिए निरंतर काम करेगी सरकार :मुख्यमंत्री

सत्ता में रहना नहीं लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य :मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

सत्ता में रहना नहीं लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य :मन की बात' में बोले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend