ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंत्री के ओएसड़ी की महिला मित्र के ठिकानों से मिली अकूत संपत्ति

विशेष निगरानी इकाई के अधिकारी के मुताबिक मृत्युंजय कुमार वर्तमान में खनन मंत्री जनक राम के सरकारी आप्त सचिव हैं। पूर्व में वे कटिहार जिला के कई प्रखंडों में बीडीओ रह चुके हैं। इनकी पूर्व पदस्थापना पटना आपदा प्रबंधन एडीएम के रूप में भी रही है।

UB India News by UB India News
November 27, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, पटना
0
मंत्री के ओएसड़ी की महिला मित्र के ठिकानों से मिली अकूत संपत्ति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एसवीयू की टीम पटना में जब मृत्युंजय कुमार के आवास की तलाशी लेने पहुंची‚ तो दंग रह गई। महिला मित्र रत्ना चटर्जी उनके आवास में ही मिल गयी। एसवीयू के मुताबिक‚ मृत्युंजय कुमार का पत्नी से तलाक का मामला चल रहा था। इसी बीच पत्नी आरती की २०१३ में ही मृत्यु हो गई। एसवीयू के मुताबिक‚ रत्ना चटर्जी पहले सीडीपीओ थी। ९ सितम्बर २०११ को किशनगंज के ठरकुरगंज में जब वह सीड़ीपीओ के पद पर तैनात थीं‚ तो निगरानी की टीम ने इन्हें घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इसी मामले में उन्हें सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया था। पद से बर्खास्त किये जाने के बाद रत्ना की देखरेख एवं निजी खर्च का वहन मृत्युंजय कुमार ही करते रहे हैं।

विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार को प्रदेश के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के सरकारी आप्त सचिव सह विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) मृत्युंजय कुमार और उनकी महिला मित्र तथा भाई के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर लाखों रुपए से अधिक की चल एवं अचल संपत्ति का खुलासा किया।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

ओएसड़ी के खिलाफ आय से एक करोडÃ ७३ लाख ४९२२ रुपये से अधिक संपत्ति संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में शुक्रवार को सुबह मृत्युंजय के अररिया जिले के श्री कृष्णा नगर के खटिया टोला गांव स्थित पैतृक घर‚ राजधानी के श्री कृष्णापुरी स्थित एक फ्लैट‚ महिला मित्र रत्ना चटर्जी के कटिहार स्थित आवास तथा भाई धनंजय कुमार के घर पर एक साथ छापेमारी की गई। रत्ना के कटिहार स्थित आवास की तलाशी लिये जाने पर लगभग ३० लाख नगद‚ सोने की ३० बिस्किट तथा बड़़ी संख्या में पोर्न सीडी एवं अश्लील साहित्य बरामद की गई। इसके अलावा ५० लाख रुपए मूल्य के स्वर्ण आभूषण तथा एलआईसी में निवेश से संबंधित तीन दस्तावेज हाथ लगे‚ जिसका भुगतान प्रति माह ४० हजार रुपए किया जाता है। इसी तरह कई बैंकों के पासबुक भी जब्त किये गये। तलाशी के दौरान पाया गया कि मृत्युंजय कुमार और रत्ना चटर्जी के बैंक खाते से बड़ी राशि का आदान–प्रदान किया गया‚ ताकि भ्रम की स्थिति बन सके तथा नाजायज आमदनी को छुपाया जा सके। रत्ना चटर्जी के नाम पर सिलीगुड़ी के ज्योति नगर में एक फ्लैट की जानकारी मिली‚ जिसे खरीदने के लिए मृत्युंजय ने अवैध रूप से अर्जित मोटी राशि का भुगतान किया है। इस फ्लैट की कीमत ३३ लाख रुपए है। पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के लोयला स्कूल के निकट ३२ लाख रुपए का एक प्लॉट का भी पता चला। रत्ना चटर्जी के नाम सिलीगुड़ी के सेवक रोड के प्लेनेट मॉल में एक दुकान भी है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
शराब की सूचना पर छापेमारी गलत नहीं :मुख्यमंत्री

दुर्घटनाओं का बहुत बड़़ा कारण है शराबः नीतीश

शराब की सूचना पर छापेमारी गलत नहीं :मुख्यमंत्री

शराब की सूचना पर छापेमारी गलत नहीं :मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend