ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार

UB India News by UB India News
November 26, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, पटना, भाजपा
0
बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है. बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार इनके भाई धनंजय कुमार. महिला मित्र रत्ना चटर्जी के पटना, कटिहार, अररिया में एक साथ स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने रेड किया. अहले सुबह हुई छापेमारी में ही महिला मित्र के घर से नगद 15 लाख रूपये बरामद किया गया. सुत्रों की मानें तो ओएसडी के भाई धनंजय कुमार एवं महिला मित्र के अकाउंट से भारी रकम का ट्रांजेक्शन किया गया है. बताया जा रहा है कि स्पेशल विजिलेंस ने कटिहार के आवास में महिला मित्र रानी चटर्जी रहती हैं और वहां से 15 लाख कैश बरामद किया गया है.

बता दें कि मृत्युंजय कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है. उनपर आरोप है कि जहां भी सेवा काल में रहे हैं दबदबे के साथ भ्रष्टाचार किया है. इनके खिलाफ जब भी शिकायत जाती थी तो प्रभावित कर सबकुछ मैनेज कर लेते थे. बताया जा रहा है कि मृत्युंजय कुमार के भाई धनंजय कुमार एवं इनके महिला मित्र के नाम पर बिहार, पश्चिम बंगाल समेत दूसरे राज्यों में अरबों की सम्पत्ति है. मृत्युंजय कुमार पर U/S 12(1)(b) r/w 13(2) PC Act 1988 और 120 (B) IPC की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

बिहार में एक तरफ खनन विभाग में भारी भ्रष्टाचार की जांच हो रही है और कार्रवाई के बीच मंत्री के ओएसडी के ठिकाने से करोड़ों की सम्पत्ति का मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. वहीं इस बात की संभावना बनती नजर आ रही है कि आने वाले दिनों में इसके जद में कई और सफेदपोश चेहरे आ सकते हैं.

बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्‍युंजय कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी में मिली बेशुमार संपत्ति ने अधिकारियों को हैरान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ओएसडी की एक परिचित महिला और एक अन्‍य शख्‍स के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। निगरानी की टीम ने बुधवार की अलसुबह पटना के साथ ही कटिहार और अररिया में भी छापेमारी शुरू की है। अपुष्‍ट सूत्रों की मानें तो इस छापेमारी में करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले मंत्री जनक राम के एक पीए को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गोपालगंज जिले के इस शख्‍स पर संसद में गैरकानूनी ढंग से प्रवेश के लिए फर्जी पास बनाने का आरोप था।

विशेष निगरानी इकाई की टीम खनन विभाग के ओएसडी मृत्युंजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इनके अलावा धनंजय कुमार और रत्ना चौधरी नामक महिला के आवास पर भी छापेमारी हो रही है। विशेष निगरानी इकाई ने कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई बालू के अवैध धंधे से काली कमाई के खिलाफ है। बिहार में खनन विभाग के मंत्री भाजपा के जनक राम हैं।

एसपी से लेकर सिपाही तक आए हैं जद में

इससे पहले भी विगत तीन से चार महीने में बालू के अवैध धंधे के कारण ही आइपीएस अफसरों सहित तमाम बड़े अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है। निगरानी की कार्रवाई की जद में एसपी रैंक के अफसर से लेकर, एसडीओ, एसडीपीओ और सिपाही तक आए हैं। यह वर्ष बालू के अवैध खनन के लिहाज से काफी बुरा रहा। सरकार को अवैध खनन से काफी नुकसान हुआ। टेंडर लेने वाली कंपनी बीच में ही काम छोड़कर भाग गई। दूसरी तरफ, बालू माफिया से मिलकर कमाई करने वाले अफसरों पर कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अक्टूबर में ही खान एवं भूतत्व मंत्री श्री राम के निजी आप्त सचिव बबलू आर्य को संसद भवन में फर्जी पास बनवाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
तेजप्रताप यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर दो दिसंबर को होगी सुनवाई

तेजप्रताप यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर दो दिसंबर को होगी सुनवाई

मुसाफिर पासवान के निधन पर नेताओं ने दी श्रधांजलि

मुसाफिर पासवान के निधन पर नेताओं ने दी श्रधांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend