ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुसाफिर पासवान के निधन पर नेताओं ने दी श्रधांजलि

UB India News by UB India News
November 26, 2021
in दुर्घटना, पटना, बिहार
0
मुसाफिर पासवान के निधन पर नेताओं ने दी श्रधांजलि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प–चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। बिहार विधानसभा परिसर में पुष्प–चक्र अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना भी दी। दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार की शाम बिहार विधानसभा परिसर लाया गया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय मुसाफिर पासवान मुजफ्फरपुर के बोचहां से विकासशील इंसान पार्टी के विधायक थे। पार्थिव शरीर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी‚ बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह‚ बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा‚ राज्य सरकार के मंत्रीगण‚ विधायकगण‚ विधान पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प–चक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। मंत्री प्रमोद कुमार‚ रामप्रीत पासवान‚ राम सूरत कुमार‚ मंगल पांडेय‚ मुकेश सहनी‚ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक मुसाफिर पासवान जी के निधन से हम सभी दुखी हैं। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पहले उनका इलाज पटना में हुआ‚ उसके बाद उनको दिल्ली भेजा गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में बराबर जानकारी ली जा रही थी। पहले मुझे जानकारी मिली थी कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है लेकिन बुधवार की रात अचानक उनका निधन हो गया। सुबह में यह खबर सुनकर हम सबको काफी दुःख हुआ है। दुःख की इस घडी में हम सभी उनके परिजनों के साथ हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही हमने स्व. पासवान के पुत्र से बात की थी। उनका निधन हम सबों के लिए बहुत बडी क्षति है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि‘ मुसाफिर पासवान के निधन से मर्माहत हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद‚ पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी‚ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव‚ पूर्व मंत्री एवं विधायक तेजप्रताप यादव‚ राज्यसभा सांसद श्रीमती मीसा भारती ने विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दें। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि मुसाफिर पासवान संवेदनशील‚ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनेता थे। उनके निधन का समाचार पाकर मैं दुखी एवं मर्माहत हूं। बिहार प्रदेश राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद‚ प्रदेश महासचिव आजाद गांधी एवं पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने संयुक्त वक्तव्य में विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों मे अपूरणीय क्षति हुई है।

राष्ट्रीय (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस‚ प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज‚ मीडि़या प्रभारी ललन कुमार चंद्रवंशी‚ वरिष्ठ नेता मनीष आनंद‚ राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल‚ प्रधान महासचिव केशव सिंह‚ दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनू‚ दलित सेना के प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा ने बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर गहरा शोक एवं दुख प्रकट किया है।

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जमुई सांसद चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक राजू तिवारी ने विधायक मुसाफिर पासवान के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पार्टी की ओर से शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान‚ प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय तथा अन्य कई नेता शामिल हैं। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने दी।

हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उधर‚ ‘हम’ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ड़ॉ. संतोष कुमार सुमन और प्रवक्ता ड़ॉ. दानिश रिजवान ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा‚ प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड‚ पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन‚ जया मिश्रा‚ सुधा मिश्रा ने भी मुसाफिर पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया॥। पशुपति कुमार पारस‚ चिराग पासवान‚ जीतन राम मांझी समेत तमाम अन्य नेताओं ने भी व्यक्त किया शोक॥

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
नीतीश कुमार को अब चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए

नीतीश कुमार को अब चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए

मंत्री के ओएसड़ी की महिला मित्र के ठिकानों से मिली अकूत संपत्ति

मंत्री के ओएसड़ी की महिला मित्र के ठिकानों से मिली अकूत संपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend