ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समंदर में भारत की और बढ़ी ताकत, आज नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ INS वेला

UB India News by UB India News
November 26, 2021
in सेना
0
समंदर में भारत की और बढ़ी ताकत, आज नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ INS वेला

RELATED POSTS

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
भारतीय नौसेना ने आज ‘प्रोजेक्ट 75’ के तहत वह अपनी चौथी स्टील्थ स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वेला को आज सेवा में शामिल किया। नौसेना ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि इस पनडुब्बी के सेवा में शामिल होने से उसकी युद्धक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। ‘प्रोजेक्ट 75’ में स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का निर्माण शामिल है। इनमें से तीन पनडुब्बियों – कलवरी, खंडेरी, करंज – को पहले ही सेवा में शामिल किया जा चुका है।
नौसेना ने एक बयान में कहा था, ‘‘भारतीय नौसेना की चौथी स्टील्थ स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी, आईएनएस वेला, 25 नवंबर 2021 को सेवा में शामिल होने के लिए तैयार है।’’ पनडुब्बी का निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने मेसर्स नेवल ग्रुप आफ फ्रांस के सहयोग से किया है।
आईएनएस वेला का पिछला अवतार 31 अगस्त, 1973 को सेवा में शामिल किया गया था और यह 25 जून, 2010 को सेवा से हटी थी। इसने 37 वर्षों तक राष्ट्र की महत्वपूर्ण सेवा की थी।
गौरतलब है कि जिस वक्‍त आईके गुजराल प्रधानमंत्री थे उस वक्‍त 25 पनडुब्बियों के अधिग्रहण की बात की गई थी। उस वक्‍त तीन दशकों में भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए प्रोजेक्‍टर 75 शुरू किया गया था। वर्ष 2005 में भारत के मझगांव डाक लिमिटेड और फ्रांस के डीसीएनएस के बीच छह स्‍कार्पियन क्‍लास की सबमरीन के निर्माण को लेकर समझौता किया गया था। इस समझौते के तहत बनने वाली आईएनएस कलवरी को वर्ष 2017 में पहली बार समुद्र में उतारा गया था। आईएनएस वेला इस सूची की चौथी सबमरीन है। इसके अलावा वजीर का भी ट्रायल चल रहा है। इसके बाद छठी सबमरीन वगशीर का निर्माण अभी चल रहा है।
पहले भी थी वेला सबमरीन
आपको यहां पर ये भी बता दें कि वेला नाम से पहले भी एक सबमरीन भारतीय नौसेना का हिस्‍सा रह चुकी है। ये सबमरीन 1973 में नौसेना में शामिल की गई थी और इसने वर्ष 2010 तक सेवा दी थी। हालांकि ये फोक्‍सट्राट क्‍लास की सबमरीन थी, जो रूस में निर्मित थी।
समुद्र में खोद देगी दुश्‍मन की कब्र
भारतीय नौसेना को अब जो सबमरीन आईएनएस वेला सौंपी गई है उसमें आठ अधिकारी और 35 अन्‍य कर्मी एक समय में सेवा दे सकते हैं। इसमें सी303 एंटी टारपीडो काउंटर मेजर सिस्‍टम लगा है। इसके अलावा इसमें 18 टारपीडो हैं। साथ ही करीब 30 एंटी शिप मिसाइल और इतनी ही माइंस भी हैं। इसके साथ ये दुश्‍मन की कब्र समुद्र की गहराई में खोद सकती है।
ये है इसकी रफ्तार
वेला का समुद्री ट्रायल कोरोना महामारी की वजह से टाल दिया गया था। इसकी ही वजह से इसको कमीशन करने में भी देरी हुई है। 67.5 मीटर लंबी और करीब 12.5 मीटर ऊंची ये सबमरीन 20 नाट की स्‍पीड से समुद्र का सीना चीर कर आगे बढ़ सकती हे। वहीं समुद्र की सतह पर इसकी उच्‍चतम स्‍पीड 11 नाट की है। इसको ताकत देने के लिए इसमें चार MTU 12V 396 SE84 डीजल इंजन लगे हैं।
खामोशी के साथ सबमरीन को ताकत देते हैं इंजन
इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये दूसरे डीजल इंजन की तुलना में बेहद कम शोर होता है। इसके अलावा इसका डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि समुद्र की गहराई में चलते हुए इसकी वजह से पानी में होने वाला कंपन कम से कम हो। ये सबमरीन दुश्‍मन की निगाह से छिपी रह सकती है। एंटी सर्फेस वारफेयर, एंटी सबमरीन वारफेयर, सूचनाएं एकत्रित करने, समुद्र में माइंस बिछाने और इलाके की छानबीन में इसका कोई जवाब नहीं है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

by UB India News
July 20, 2026
0

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात...

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

Next Post
मेहमान न्यूजीलैंड़ पर दबदबा बनाने उतरेगी टीम इंडि़या

मेहमान न्यूजीलैंड़ पर दबदबा बनाने उतरेगी टीम इंडि़या

स्वीडन की पहली महिला पीएम बनीं मेगदालेना एंडरसन को कुछ ही घंटे बाद देना पड़ा इस्तीफा

स्वीडन की पहली महिला पीएम बनीं मेगदालेना एंडरसन को कुछ ही घंटे बाद देना पड़ा इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend