ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फाइनेंशियल एसेट्स के रूप में आ सकती है क्रिप्टोकरेंसी, सरकार कर रही है विचार

UB India News by UB India News
November 26, 2021
in कारोबार, खास खबर
0
फाइनेंशियल एसेट्स के रूप में आ सकती है क्रिप्टोकरेंसी, सरकार कर रही है विचार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत सरकार छोटे निवेशकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रिप्टोकरेंसी को वित्तीय संपत्ति (financial asset) के रूप में मानने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसकी चर्चा तब छिड़ी हुई है, जब इससे जुड़े बिल को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों की भागदौड़ जारी है।

संसद सत्र में आ सकता है बिल

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 29 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के सत्र में इस बिल (क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल) को पेश करना चाहती है। इस मामले के जानकारों का कहना है कि नए कानून के जरिए डिजिटल करेंसीज में निवेश की एक न्यूनतम सीमा तय की जा सकती है। जबकि लीगल टेंडर के रूप में उनके उपयोग पर प्रतिबंध लग सकता है। हालांकि इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

मंगलवार देर रात संसद की वेबसाइट पर बिल की डिटेल्स पोस्ट की गई। इसके मुताबिक कुछ अपवादों को छोड़कर सभी निजी क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव भी इस बिल के माध्यम से लाया जा सकता है।

राजन ने कहा, एक-दो करेंसी ही रह पाएंगी

उधर, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ. रघुराम राजन ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुल 6 हजार क्रिप्टोकरेंसी हैं, पर हमारा मानना है कि इसमें से एक या दो करेंसी ही रह पाएंगी। बाकी सब नष्ट हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर करेंसीज में एक बबल यानी बुलबुला का दौर है। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो की करेंसीज चिटफंड के जैसे समस्या पैदा कर सकती हैं। चिटफंड लोगों से पैसे लेते हैं और फिर यह धराशायी हो जाते हैं।

कीमतों में आई भारी गिरावट

क्रिप्टोकरेंसी पर अनिश्चितता की वजह से बुधवार को इसकी सारी करेंसीज की कीमतों में भारी गिरावट दिखी। शिबा इनू से लेकर डागकॉइन के भाव लुढ़क गए। इन करेंसीज में 20% की गिरावट देखी गई। शिबा इनू इसलिए चर्चित है क्योंकि इसकी कीमतें एक-एक दिन में 1-1 हजार गुना बढ़ती हैं। हालांकि क्रिप्टोकरेंसी में सबसे लोकप्रिय बिटकॉइन है। बिटकॉइन आज 18% टूटी है। दो हफ्ते में इसका भाव 38% के करीब गिर गया है। नवंबर के पहले हफ्ते में इसकी कीमत 68 हजार डॉलर को पार कर गई थी।

RBI डिजिटल करेंसी पर बैन चाहता है

RBI चाहता है कि डिजिटल करेंसी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगे, क्योंकि यह देश की मैक्रोइकोनॉमिक और फाइनेंशियल स्थिरता पर असर डाल सकती है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले हफ्ते कहा था कि देश में इस मुद्दे पर एक गहन चर्चा की जरूरत है। दूसरी ओर, सरकार क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर टैक्स लगाने की सोच रही है। अगले साल पेश होने वाले बजट में इस पर नियम लाया जा सकता है।

PMO सक्रिय रूप से देख रहा मामला

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) इस मामले को सक्रिय रूप से देख रहा है। जब इससे संबंधित बिल का कंटेंट फाइनल हो जाएगा, तब इसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। इससे पहले इसी महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मीटिंग रिजर्व बैंक और अन्य अधिकारियों के साथ की थी। उन्होंने सिडनी डायलॉग में कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी गलत हाथों में नहीं जानी चाहिए। इससे युवा बर्बाद हो सकते हैं। साथ ही इसका उपयोग आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए भी नहीं होना चाहिए।

RBI ने 2 नवंबर को की थी मीटिंग

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2 नवंबर को क्रिप्टोकरेंसी कारोबार से जुड़े अहम लोगों के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने भी RBI और दूसरी एजेंसियों के साथ इस बारे में बैठक की। PM ने इसे लेकर फाइनेंस मंत्रालय, RBI और गृह मंत्रालय के साथ बैठक की। इसमें मोदी ने साफ तौर पर पूछा कि क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलराइज करने के लिए कौन से कदम उठाए गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 24, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका, 18 में से 12 विधायक तृणमूल में शामिल: सूत्र

मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका, 18 में से 12 विधायक तृणमूल में शामिल: सूत्र

पेगासस मामला :क्या आपके पास जासूसी होने का कोई सबूत है?: सुप्रीम कोर्ट

क्या दोषी नेताओं को चुनाव लड़ने से रोकने को तैयार? SC ने केंद्र से पूछा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend