ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एण्डटीवी के बहुप्रतीक्षित शो ‘बाल शिव‘ का प्रसारण आज से शुरू

UB India News by UB India News
November 23, 2021
in टीवी
0
एण्डटीवी के बहुप्रतीक्षित शो ‘बाल शिव‘ का प्रसारण आज से शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एण्डटीवी के बहुप्रतीक्षित शो ‘बाल शिव‘ का प्रसारण आज से शुरू होने जा रहा है। भगवान शिव के बाल रूप की दिलचस्प कहानियों पर आधारित इस शो में दर्शकों को देवों के देव महादेव के बाल रूप के दर्शन कराये जाएंगे और उन्हें एक अनूठा पौराणिक अनुभव मिलेगा। इस शो का प्रीमियर आज यानी कि 23 नवंबर को रात 8 बजे होगा और इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक किया जायेगा। आईये जानते हैं, वे कौन से पांच कारण है, जिनके लिये आपको यह शो जरूर देखना चाहिये:

महादेव के बाल रूप की अनदेखी कहानी
आपने भगवान शिव और उनके विभिन्न अवतारों की कई दिलचस्प कहानियां देखी या सुनी होंगी, लेकिन उनका एक अवतार ऐसा भी है, जिसके बारे में बहुत कुछ कहा या दिखाया नहीं गया है और वह है उनका बाल रूप। इसलिये तो इस शो का नाम है-महादेव की अनदेखी गाथा। जी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित यह शो मां महासती अनुसुइया और उनके पुत्र बाल शिव की आकर्षक कहानी और उनके शाश्वत संबंध को बयां करेगा।

RELATED POSTS

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

चर्चित सितारे निभायेंगे प्रमुख किरदार
चर्चित सितारे और उनका बेमिसाल अभिनय किसी भी शो को निश्चित रूप से कामयाब बनाता है। बाल शिव में टेलीविजन जगत के कई प्रतिभाशाली और मशहूर सितारे प्रमुख किरदारों को निभाते नजर आयेंगे। इस शो में आन तिवारी को बाल शिव, मौली गांगुली को महासती अनुसुइया, सिद्धार्थ अरोड़ा को महादेव, शिव्या पठानिया को देवी पार्वती, कृप कपूर सूरी को असुर अंधक, प्रणीत भट्ट को नारद मुनि, दानिश अख्तर सैफी को नंदी, दक्ष अजीत सिंह को इंद्र, अंजीता पूनिया को इंद्राणी, रवि खानविलकर को आचार्य दंडपाणी, राजीव भारद्वाज को ऋषि अत्री और पल्लवी प्रधान को मैना देवी की भूमिकाओं को परदे पर साकार करते हुये देखिये। ये कलाकार निश्चित रूप से अपने बेमिसाल अभिनय कौशल से इस शो को एक नये मुकाम पर पहुंचायेंगे।

बाल शिव हैं इस शो का प्रमुख आकर्षण
हम सभी ने बचपन में भगवान शिव की कहानियां जरूर सुनी होंगी, लेकिन बाल शिव की कहानी भारतीय टेलीविजन पर पहली बार दिखाई जा रही है और माइथोलाॅजिकल स्पेस में यह एक स्वागतयोग्य बदलाव है। बाल शिव के अवतार में आन तिवारी के कमाल के परफाॅर्मेंस ने इस शो को बेहद दिलचस्प एवं मनोरंजक बना दिया है।

भगवान शिव एक नये अवतार में
दर्शक जिन कहानियों को पहले देख चुके हैं, यह वैसी कहानियां नहीं है। इस शो में दर्शकों को भगवान शिव का एक अलग पहलू देखने को मिलेगा।

दर्शकों के साथ जुड़ाव
पौराणिक कहानियों के साथ दर्शकों का हमेशा से ही एक खास लगाव रहा है और दर्शक ऐसे शोज को देखना पसंद करते हैं, क्योंकि यह उनमें उम्मीद जगाता है और उन्हें एक दिशा देता है। एण्डटीवी का नया शो ‘बाल शिव‘- महादेव के बचपन और उनकी मां अनुसुइया के साथ उनके खूबसूरत रिश्ते की कहानी बयां करता है। यह शो दर्शकों और भगवान शिव के भक्तों को भारतीय टेलीविजन पर एक सर्वश्रेष्ठ शो का आनंद उठाने के लिये प्रेरित करता है।

‘बाल शिव‘ का पहला एपिसोड देखिये, आज रात 8ः00 बजे और इस शो का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8ः00 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर किया जायेगा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

by UB India News
September 9, 2024
0

टीवी इंडस्ट्री से हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्टर विकास सेठी का निधन हो गा है।...

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

by UB India News
July 23, 2024
0

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों को उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया है। हाल ही में...

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

by UB India News
May 27, 2024
0

भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री अपनी शुरुआत से ही मनोरंजन का एक प्रमुख स्रोत रही है। समय के साथ नाटकीय फिल्में और...

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

by UB India News
March 14, 2024
0

प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित हमेशा से अपने दिल को जीत लेने वाले अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वे...

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और  सिखाएँगे भी’

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और सिखाएँगे भी’

by UB India News
June 9, 2023
0

शैतानी ताकतों के साथ बालवीर की जंग और काली- द सुपरशक्ति की दुनिया की सैर कराने के बाद अब देश...

Next Post
आयुर्वेदिक व तिब्बी कॉलेज को बनाएं बेहतर

आयुर्वेदिक व तिब्बी कॉलेज को बनाएं बेहतर

सूबे के 18 जिलों के लिए कोविड जागरूकता रथ रवाना

सूबे के 18 जिलों के लिए कोविड जागरूकता रथ रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend