ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धंधेबाज चाहते हैं शराबबंदी कानून विफल हो जाए :मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
November 21, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
गंगा जल उद्वह योजना को निर्धारित समय में करें पूराः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध के खिलाफ जैसी कार्रवाई होती है उसी तरह शराबबंदी मामले में भी पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए फिर से व्यापक अभियान चलाया जायेगा। नीतीश ने नई दिल्ली से लौटने के बाद शुक्रवार को यहां हवाईअड्डे पर पूर्ण शराबबंदी को लेकर पूछे गए पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा‚ कुछ लोग मेरे इस फैसले के खिलाफ हैं और धंधेबाज चाहते हैं कि शराबबंदी कानून विफल हो जाए। हम तो प्रारंभ से ही कहते रहे हैं कि हर आदमी एक विचार का होगा‚ यह संभव नहीं है। हमलोग यह मानकर चलते हैं कि कुछ लोग मेरे खिलाफ रहेंगे। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्’े पर सात घंटे तक बैठक कर एक–एक चीजों पर चर्चा की गई है। हमलोगों ने शुरुआती दौर में इसके लिए नियम कानून बनाये हैं इसके अलावा लगातार अभियान भी चलाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने अलग–अलग समय पर नौ बार इसकी समीक्षा भी की है और जितनी बातें कही गयीं उन सब चीजों पर चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बारे में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपना काम करें। लॉ एंड आर्डर और अपराध के खिलाफ जैसी कार्रवाई होती है उसी तरह इसपर भी पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई करनी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए फिर से पूरे राज्य में व्यापक अभियान चलाया जायेगा। नीतीश ने तीनों कृषि कानून को वापस लिए जाने के संबंध में पूछे गये सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून बनाये थे। यह केंद्र सरकार का निर्णय था। आज प्रधानमंत्री ने खुद ही अगले सत्र में इसे वापस लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने बहुत ही स्पष्टता के साथ अपनी बातें रख दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्होंने किसानों के हित में ये तीनों कृषि कानून परित किये थे लेकिन लोगों को इस संबंध में समझा नहीं पाए। इसलिए‚ इस कानून को वापस लिया जा रहा है। इसमें कुछ खास बोलने का कोई औचित्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश समेत पांच अन्य राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्’ेनजर तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के सवाल पर कहा कि इसके बारे में कौन‚ क्या बोलता है मालूम नहीं। सब अपनी–अपनी बातें बोलते रहते हैं लेकिन तीनों कृषि कानूनों के बारे में आज प्रधानमंत्री ने स्वयं अपनी बातें रख दी हैं। सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। विपक्ष को भी अपनी बातें रखने का अधिकार है। नीतीश ने दिल्ली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जातीय जनगणना को लेकर दिए गए वक्तव्य की ओर ध्यान दिलाए जाने पर कहा‚उन्होंने क्या कहा हमें मालूम नहीं है। उनसे अभी हमारी कोई बातचीत नहीं होती है। जातीय जनगणना को लेकर उनकी पार्टी के नेता और उनके पुत्र तेजस्वी यादव समेत अन्य दूसरे लोगों ने हमसे मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री से भी हमलोगों ने इस मुद्’े पर मुलाकात की थी। जातीय जनगणना के मुद्’े पर केन्द्र ने निर्णय स्पष्ट कर दिया है । उसके बाद हमलोगों ने भी बहुत साफ साफ कह दिया है कि आपस में हम सब बैठक कर इस पर निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो चि_ी लिखी थी‚ वह उनकी पार्टी की तरफ से आया हुआ है और वह चि_ी रखी हुई है। उन्होंने कहा कि हम सब एक साथ सर्वसम्मति से इसपर निर्णय लेंगे।

 

RELATED POSTS

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

Next Post
शिक्षकों के पास युवा दिमाग को प्रज्वलित करने का एक बडा मिशन होता है ……….

कृषकों की आय दोगुनी करने को प्रयत्नशील है सरकार:उप मुख्यमंत्री

तीनों कृषि कानून वापस, पीएम मोदी ने किया ऐलान

नये अध्याय की शुरुआत..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend