राज्य सरकार ने पहली से पांचवीं व छठी से आठवीं कक्षा तक के शिक्षक बहाली की काउंसलिंग के लिए एक बार फिर अधिसूचना जारी की है। नगर निकाय के लिए १४ से १६ दिसम्बर‚ प्रखंड़ नियोजन इकाई के लिए १७ से २० दिसम्बर और २२ दिसम्बर को पंचायत नियोजन इकाई के लिए तिथि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही जिन नियोजन इकाइयों में विभिन्न कारणों से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी या काउंसलिंग की प्रक्रिया किसी वजह से रद् कर दी गई थी वहां काउंसलिंग और चयन की प्रक्रिया पंचायत निर्वाचन २०२१ समाप्त होने के बाद शुरू करने का आदेश दिया गया है। छठे चरण के शिक्षक नियोजन में ५० हजार से ज्यादा पदों पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया अभी लंबित है।
शेडूल के अनुसार इन तिथियों को होगी काउंसलिंग शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निकाय नियोजन इकाई में काउंसलिंग के लिए १४ दिसंबर से १६ दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। १४ दिसम्बर को सामाजिक विज्ञान विषय में वर्ग ६ से ८ के लिए जिला मुख्यालयों में काउंसलिंग की जाएगी। १५ दिसम्बर को जिला मुख्यालय में गणित‚ विज्ञान और भाषा विषय में वर्ग ६ से ८ के लिए काउंसलिंग की जाएगी। १६ दिसंबर को जिला मुख्यालय में वर्ग १ से ५ के लिए काउंसिलिंग की जाएगी। प्रखंड नियोजन इकाई में १७ से २० दिसंबर तक काउंसलिंग की जाएगी। वहीं प्रखंड़ नियोजन इकाई के लिए १७ दिसम्बर को सामाजिक विज्ञान विषय में वर्ग छह से आठ के लिए जिला मुख्यालय में‚ जबकि १८ दिसंबर को ६ से ८ वर्ग के लिए गणित‚ विज्ञान और भाषा विषय के लिए काउंसलिंग निर्धारित की गई है। २० दिसंबर को जिला मुख्यालय में वर्ग १ से ५ के लिए काउंसलिंग की जाएगी। वहीं‚ पंचायत नियोजन इकाई में एक साथ पूरे राज्य में २२ दिसम्बर को काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित की गई है। यह जिला मुख्यालय में वर्ग १ से ५ के लिए होगी।
PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...







