ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना: 2750 सीसीटीवी कैमरे से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर होगी ये कार्रवाई

UB India News by UB India News
November 16, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, परिवहन
0
पटना: 2750 सीसीटीवी कैमरे से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर होगी ये कार्रवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना की सड़कों की निगरानी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से होगी। पटना स्मार्ट सिटी के तहत इंटीग्रेटेट कमांड कंट्रोल सेंटर परियोजना के अतर्गत शहर में उच्च क्षमता के कैमरे, इंटरनेंट आधारित वॉयस कॉल बॉक्स, पब्लिक एड्रेस बॉक्स आदि की व्यवस्था होगी। 2750 सीसीटीवी कैमरे से राजधानी में यातायात की निगरानी होगी।

निगम पार्षद की 24वीं साधारण बोर्ड की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। अब सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेजी से किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में शहर के विकास में कई बड़े बदलाव को लेकर काम करने की योजना बनी है।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

नगर निगम एवं निकटवर्ती क्षेत्रों की निगरानी, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन को दृढ़ करने के लिए पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 15 महीने के भीतर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर परियोजना पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त सह पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु शर्मा एवं चयनित एजेंसी लार्सन एंड टुब्रो लि.के अधिकारियों में करार पर हस्ताक्षर हुआ।

वाहनों का कटेगा ई-चालान

इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी होगा। इसके तहत नंबर प्लेट पहचान, लाल बत्ती उल्लंघन, स्पीड लिमिट उल्लंघन, बिना हेलमेट सवारी, ट्रिपल सवारी समेत यातायात व्यवस्था की डिजिटल मॉनिटरिंग होगी। इसके तहत तुरंत ई-चालान अन्य कार्रवाई होगी।

गांधी मैदान के पास होगा डाटा सेंटर

गांधी मैदान स्थित एसएसपी कार्यालय परिसर में नवनिर्मित भवन को डाटा सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस सेंटर के माध्यम से निगरानी होगी। सोमवार को एकरारनामे के दौरान पटना स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो. शमशाद, मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार साहू, मुख्य वित्त प्रबंधक परविंद सिंह, आईटी मैनेजर राजीव कुमार एवं एलएंडटी के वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

कैमरे व्यक्ति विशेष की पहचान करने में दक्ष

परियोजना के तहत निगरानी एवं सुरक्षा के लिए 2750 स्थानों पर अत्याधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से प्राप्त फीड को वीडियो एनालिटिक्स के माध्यम से डी-कोड किया जाएगा। ये कैमरे हाव-भाव के आधार पर भी व्यक्ति विशेष की पहचान करने में दक्ष है। इससे गुमशुदा लोगों एवं वांटेड अपराधियों की पहचान आसान होगी। परियोजना के अंतर्गत पटना शहर के सभी थानों, रेलवे स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। आवश्यकतानुसार कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क आधारित होगी पूरी प्रणाली

सीसीटीवी कैमरों, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के यंत्रों, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इमरजेंसी कॉल बॉक्स आदि के लिए शहर में करीब 220 किलोमीटर तक ऑप्टिकल फाइबर केवल नेटवर्क का रिंग तैयार किया जाएगा। यह संचार के विभिन्न माध्यमों के लिए बैकबोन का कार्य करेगा।

बांस घाट पर एक और शवदाह गृह

निगम पार्षद की 24वीं साधारण बोर्ड की बैठक में पटना नगर निगम ने बांस घाट में एक और विद्युत शवदाह गृह बनाने का फैसला लिया है। इससे शहर में अंतिम संस्कार को लेकर हो रही समस्या का समाधान हो जाएगा। शवदाह गृह के निर्माण को लेकर पार्षदों की सहमति एवं स्वीकृति के बाद अब काम आसान हो गया है।

3 नए वार्डों को बड़ी राहत
पटना नगर निगम क्षेत्र के 3 नए वार्ड, वार्ड संख्या 22 ए, 22 बी, 22 सी में संपत्ति शुल्क एवं विलंब शुल्क पर 5000 रुपए माफ करने का फैसला लिया गया है। इसे पटना नगर निगम ने स्वीकृति दे दी है। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रामचक बैरिया में डम्पिंग यार्ड के पास PCC रोड बनाने की भी स्वीकृति बोर्ड ने दी है। सड़क नहीं होने के कारण आने जाने में परेशानी होती है, अब इस समस्या का समाधान हो जाएगा। रामाचक बैरिया में बायो माइनिंग के लिए निविदा के माध्यम से एजेंसी के साथ 395 रुपए प्रति घन मीटर कचरे का निपटारा करने को लेकर भी बैठक में निर्णय लिया गया है।

पटना में रोड कटिंग नियम में संशोधन
पटना रोड कटिंग विनिमय 2019 में संशोधन किया गया है, जिसके अंतर्गत सरकारी विभागों की भूमिगत पाइप लाइन, फाइबर केबल अन्य निर्माण के लिए कई संशोधन का प्रस्ताव पार्षदों ने पास किया गया है। इसमें केबल ऑप्टिकल फाइबर केबल, गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रस्तावित रोड कटिंग, फ्लैग को यथावत स्थिति में लाने के लिए किया जाएगा। गैस पाइपलाइन केबल, ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए भूमि का उपयोग करने के लिए शुल्क 10000 रुपए प्रति किलोमीटर प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है।

यह राशि प्रतिवर्ष देय होगी तथा अगले वित्तीय वर्ष के लिए अग्रिम के रूप में वर्तमान वित्तीय वर्ष के 30 मार्च तक के बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा होगा। आवेदक से 25 रूपए प्रति मीटर की दर से राशि के समतुल्य राशि बैंक गारंटी के रूप में पहले से जमा करवाई जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में CBI ने देश के 14 राज्यों और UT की 76 लोकेशन पर छापा मारा

ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में CBI ने देश के 14 राज्यों और UT की 76 लोकेशन पर छापा मारा

प्रदूषण की वजह से दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी के हालात

प्रदूषण से बिगड़े हालात पर शुरू हुई आपात बैठक, केंद्र के साथ शामिल हैं चार राज्‍यों के चीफ सेक्रेट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend