राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे‚ पुरातत्वविद् बी बी लाल‚ नौकरशाह नृपेन्द्र मिश्र‚पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन‚असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित ६० हस्तियों को मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। बिहार की लेखिका और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा और प्रसिद्ध मधुबनी कलाकार दुलारी देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में मंगलवार को आयोजित अलंकरण समारोह के पहले चरण में चार हस्तियों को पद्म विभूषण‚ पांच को पद्म भूषण और ५१ हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया। इस मौके पर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ‚ प्रधानमंाी नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। श्री आबे‚ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व महानिदेशक बी बी लाल‚ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बेल्ले मोनप्प हेगड़े और मूर्तिकार सुदर्शन साहू को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। श्रीमती महाजन‚श्री पासवान‚श्री गोगोई‚ श्री मिश्र तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। श्री गोगोई‚श्री पटेल और श्री पासवान को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है। श्री पासवान के पुत्र और श्री गोगोई की पत्नी ने पुरस्कार लिया। राष्ट्रपति ने लेखिका और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा और उस्ताद गुलाम अहमद सहित ५१ हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया। श्रीमती सिन्हा को भी यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पद्म पुरस्कार कला‚ समाज सेवा‚ सार्वजनिक जीवन‚ विज्ञान‚ व्यापार‚ चिकित्सा‚ शिक्षा‚ खेल‚साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा के लिए दिये जाते हैं।
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...







