ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमारी मीडिया…… जैसी बहे बयार पीठ तब तैसी दीजै

UB India News by UB India News
November 7, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, ब्लॉग, मीडिया
0
हमारी मीडिया…… जैसी बहे बयार पीठ तब तैसी दीजै
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस बार मीडिया की दुनिया में गजब होता नजर आया! उन्हीं चैनलों ने इस दीवाली पर पटाखा फोडने के पक्ष में हवा बनाई जो कल तक हर दीवाली पर अभियान चलाया करते थे कि पटाखे न चलाना! पटाखों से हवा में जहर घुलता है जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है!

मीडिया की ऐसी पलटी नई नहीं है! सच तो यह है कि वह भी अवसरवादी है और वह भी ‘जैसी बहे बयार पीठ तब तैसी दीजै’ में यकीन करता है! ध्यान से देखें तो इस पलटी के दो तीन कारण नजर आते हैंः पहला समाज के र्ध्म और परंपरा का दबाव‚ दूसरा पटाखा उद्योग का दबाव और तीसरा कोरोनाकाल की घुटन से उबरे लोगों का मौज मस्ती मनाने का मूड और उसका दबाव! इस बार मीडिया में सबसे बडा हस्तक्षेप था एक अंग्रेजी बाबा का‚ जिन्होंने पटाखों के पक्ष में खुलकर बोला! बाबा का बोलना धर्म का बोलना था और धर्म के बोलने में बडा दम होता है! इसलिए बाबा की बात कई अंग्रेजी एंकरों के समर्थन से और तगडी हो गई और दीवाली से ऐन एक दिन पहले ‘एंटी पटाखा लाबी’ किनारे हो गई!

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

बाबा ने दो तर्क दिएः एक तो यह कि कारों से जितना प्रदूषण फैलता है‚ ए.सी. से जितना फैलता है उतना एक दिन चलने वाले पटाखों से नहीं फैलता दूसरी बात यह कि भारत का पटाखा उद्योग संकट में है उसमें लाखों लेाग काम करते हैं उनको भी रोटी कमाने का हक है! मीडिया ने उनकी बातों को हाथों–हाथ लिया! दीवाली के बाद की एक चरचा में एक अंग्रेजी एंकर ने इस बार की पटाखेबाजी को प्रतिबंध नीति का ‘बैकलेश’ (प्रतिशोध) बताया! उसका कहना था कि एक ‘पटाखा नीति’ होनी चाहिए प्रतिबंध लगाने से तो ‘बैकलेश’ ही हो सकता है! लोग प्रतिशोध में पटाखे चलाते रहे! चरचा में बडी अदालत का वह फैसला भी आया‚ जिसके चलते अरसे से पटाखों पर प्रतिबंध का वातावरण बनाया गया!

इस बार इसकी काट ‘परंपरा’ से आई और तमिलनाडु के ‘जलीकट्ट’ समारोह की ‘बहाली’ से आई! कई लोगों ने कहा कि जिस तरह ‘जलीकट्ट’ की परंपरा को; जिसे ‘पशु रक्षक लॉबी’ ने बैन कराया था। तमिलवासियों ने बाजाप्ता मनाया‚ उसी तरह दीवाली में पटाखे चलाना उत्तर की परंपरा है उसे उसी तरह रखा जाना चाहिए! एक चैनल पर पटाखेबाजी के पक्ष में कुछ नये तर्क भी सुनाई दिए! कहा गया कि पश्चिम में एक ‘एंटी हिंदू लॉबी’ है‚ जो अन्य किसी धर्म के त्योहार को आपत्तिजनक नहीं मानती। सिर्फ हिंदू त्योहारों के आते ही सक्रिय हो जाती है। अमेरिका के एक अखबार में तो एक लेखक ने हिंदू त्योहारों को एक दम ‘टॉक्सिक फेस्टीवल’ (जहरीले उत्सव) बताया है! ऐसे लेखक और कथित पर्यावरणविद् ‘क्रिसमस’ को भूल जाते हैं‚ जिसके लिए पश्चिमी देशों में लाखों पेड काट दिए जाते हैं।

यह बात किसी हद तक सच भी नजर आती है क्योंकि चाहे गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन हो या दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन‚ पर्यावरणवादी लॉबी हर साल सक्रिय होती है। टीवी पर आकर ‘चेताती’ रहती है कि मूर्तियों के रंगों से पानी जहरीला होता है! इसी तरह होली को लेकर भी ऐसे पर्यावरणविद चिल्लाते हैं कि होली के रंग जहरीले होते हैं और कीमती पानी को बेकार खर्च किया जाता है! ऐसे पर्यावरणविद् अक्सर उद्धारक मुद्रा में अपने को पेश करते हैं मानो सिर्फ वे ही इस धरती को बचाने वाले हों और बाकी उसे नष्ट करने वाले हों! और ऐसे बहुत से पर्यावरणवादी अपने ‘एनजीओज’ के लिए पैसा भी उन्हीं से लाते हैं जो कार व पेट्रोल का बिजनेस करते हैं!

प्रदूषण को रोकने का और पर्यावरण की रक्षा करने का यह धंधा कितना बढिया है कि जो कार उद्योग हवा में कार्बन को दिनरात जम के घोलता है‚ जिसके समर्थन में कई पेट्रोल कपंनियां खडी रहती हैं–ऐसी ही कंपनियों के पैसे से आज के पर्यावरणवादी पर्यावरण की चिंता में दुबले हुए जाते हैं और जिस–तिस उत्सव को बैन करवाने के लिए दबाव बनाते रहते हैं! ऐसे लोग कार और ए.सी. को बैन करने के लिए क्यों नहीं कहतेॽ क्योंकि वे इनके माई बाप हैं! ऐसे में मीडिया भी पर्यावरण के सवाल को एक धंधई सवाल की तरह देखता है! उसे कार से जितना पैसा मिलता है पटाखों से उतना कभी नहीं मिल सकता! लेकिन विश्वसनीय बने रहने के लिए कभी कभी पब्लिक की हां में हां मिलानी पडती है जैसी कि इस दीवाली पर मिलाई! इसीलिए एक दिन मीडिया पटाखा प्रेमी हो जाता है अगले दिन फिर पर्यावरण प्रेमी हो उठता है! इस बार मीडिया इसी तरह से ‘रीढ विहीन’ दिखा!

 

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
छठ पूजा में बदल जाएगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था

छठ पूजा में बदल जाएगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था

जहरीली शराब से मौत मामले में एक्शन मोड में आई सरकार

जहरीली शराब से मौत मामले में एक्शन मोड में आई सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend