ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हुई जेल से रिहाई

UB India News by UB India News
October 31, 2021
in मनोरंजन
0
आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हुई जेल से रिहाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की आज 28 दिन बाद घर वापसी हो गई। उन्हें लेने के लिए SRK अपने घर मन्नत से जेल पहुंचे थे । बता दें कि आज सुबह साढ़े पांच बजे मुंबई की ऑर्थर रोड जेल के कर्मचारी जेल के बाहर लगी जमानत पेटी से बेल ऑर्डर अंदर ले गए हैं। इस पेटी में आर्यन के अलावा दूसरे लोगों के भी बेल ऑर्डर हैं। जेल प्रशासन अब इन बेल ऑर्डर को वेरीफाई करेंगे और उसके बाद ही आर्यन की रिहाई हो सकेगी। कहा जा रहा है कि आर्यन सुबह 10 बजे तक रिहा हो सकते हैं।

आपको बता दें ड्रग्स केस के आरोपी आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत तो गुरुवार को ही मिल गई थी, लेकिन तय नियम-कानूनों की वजह से शाहरूख और गौरी खान का अपने बेटे के लिए इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया। आर्यन खान को बेल के बाद भी गुरुवार की रात मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में गुजारनी पड़ी और शुक्रवार की रात भी, लेकिन आज जेल में आर्यन की रिहाई के कागजात पहुंच चुके हैं और अब उनकी रिहाई हो जाएगी।

RELATED POSTS

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

जमानत मिलने के बाद भी आर्यन ने जेल में क्यों गुजारी रात? 

आर्यन का रिलीज ऑर्डर तय वक्त पर जेल नहीं पहुंच सका। जब रिलीज ऑर्डर जेल में नहीं पहुंचा तो जेल प्रशासन की तरफ से ये बता दिया गया कि आर्यन को शुक्रवार की शाम रिलीज नहीं किया जा सकता। ऑर्थर रोड जेल के बाहर लगे बेल बॉक्स में रिलीज ऑर्डर कल शाम साढ़े पांच बजे तक पहुंच जाना चाहिए था। ये बॉक्स दिन में चार बार खुलता है। सुबह साढ़े पांच बजे, फिर साढ़े दस बजे और फिर साढ़े तीन बजे और आखिर में साढ़े पांच बजे, लेकिन जब शाम तक रिलीज ऑर्डर नहीं पहुंचा तो ये भी तय हो गया कि आर्यन खान रिहा नहीं होंगे।

शाहरुख खान और उनके वकीलों की तरफ से आर्यन को जेल से घर ले जाने की पूरी तैयारी की जा चुकी थी। हाईकोर्ट ने उन्हें एक लाख रूपये के पर्सनल बॉन्ड पर ज़मानत दी है। आर्यन की ज़मानती के तौर पर जूही चावला NDPS कोर्ट आईं और ज़मानत के कागज पर दस्तखत किए। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे भी पूरी कोशिश कर रहे थे कि रिलीज ऑर्डर वक्त रहते ऑर्थर रोड जेल पहुंच जाए, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी किया। हाईकोर्ट ने आर्यन को 1 लाख के मुचलके पर जमानत दी है। इसके साथ ही बेल ऑर्डर में कुछ शर्तें भी जोड़ी गई हैं, जिनका उल्लंघन करने पर एनसीबी आर्यन की बेल को चैलेंज कर सकती है। वहीं, शाहरुख खान की दोस्त जूही चावला ने आर्यन के लिए सेशन कोर्ट में बॉन्ड भरा। जूही आर्यन के लिए जमानती बनी हैं।

वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि अदालत ने कई फिल्मों में शाहरुख की सह-कलाकार जूही को आर्यन की जमानत के लिए जमानतदार के रूप में स्वीकार किया है और उन्होंने संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर किए और अदालत के अधिकारियों के समक्ष जमानत बॉन्ड भरा।

क्या हैं शर्तें?

जमानत मिलने के बाद भी शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने जेल में क्यों गुजारी रात?

आर्यन खान को हर शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंचना होगा। उन्हें अपनी उपलब्धता बतानी होगी।

हर तरह की जांच के लिए उपलब्ध रहना होगा।

विदेश नहीं जा सकेंगे।

अभी पासपोर्ट एनडीपीएस कोर्ट में जमा करना होगा।

अगर विदेश जाना है तो कोर्ट की अनुमति लेनी होगी।

गौरतलब है कि आर्यन ने 2 अक्टूबर को अपना घर छोड़ा था, जब वह मुंबई-गोवा क्रूज जहाज की यात्रा पर निकले थे, मगर एनसीबी ने जहाज पर रेव पार्टी का आरोप लगाते हुए छापेमारी कर दी। इस दौरान आर्यन को हिरासत में ले लिया गया और अगले ही दिन उन्हें कई अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तब से आर्यन आर्थर रोड स्थित जेल में बंद है और वह पिछले 28 दिनों से अपने घर नहीं जा पाए हैं।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

by UB India News
April 13, 2026
0

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम...

Next Post
बैरिकेड्स हटते ही प्रदर्शनकारी घबराए , किसानों से जल्द बॉर्डर पहुंचने की अपील की

बैरिकेड्स हटते ही प्रदर्शनकारी घबराए , किसानों से जल्द बॉर्डर पहुंचने की अपील की

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले बच्चे मेघावी होते है  : अर्चना रॉय भट्ट

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले बच्चे मेघावी होते है : अर्चना रॉय भट्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend