ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपचुनाव एनडीए हारा तो सूबे में राजनीतिक उथल–पुथल संभव

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
उपचुनाव एनडीए हारा तो सूबे में राजनीतिक उथल–पुथल संभव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के इस बयान के बाद कि लालू यादव उनके लिए सम्मानित नेता हैं और वो बुलायेंगे तो उनसे मिलने जायेंगे‚ सूबे की सियासत गरमा गई है। जैसा कि पता है कि विधान सभा की दो सीटों के लिए उप–चुनाव हो रहा है। ये दोनों सीटें जदयू की हैं। अगर इन दोनों सीटों को जीतने में राजद को सफलता मिल जाती है तो बिहार में राजनीतिक उथल–पुथल मच सकता है। इस तरह के संकेत राजद सुप्रीमो ने भी कुछ दिन पूर्व दिया है। लालू यादव दावा कर चुके हैं कि दोनों सीटों पर राजद के उम्मीदवार जीतेंगे तो सत्ताधारी पार्टी में भागमभाग मचेगी। सरकार गिर सकती है। उनकी सरकार बन सकती है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार के दौरान यही दावा करते आये हैं कि उनकी जीत हुई तो सरकार उनकी बन जायेगी।

साल २०२० के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस‚ राजद और वामपंथी पार्टियों का गठबंधन था। इसे महागठबंधन का नाम दिया गया। चुनाव में राजद को ७५‚ कांग्रेस को १९‚ सीपीआई (एमएल) को १२‚ सीपीआई (एम) को २ और सीपीआई को २ सीटें हासिल हुइ। इस तरह महागठबंधन ने ११० सीटों पर विजय हासिल की। राजग ने १२५ सीटें हासिल कीं और बिहार में राजग की सरकार बन गई। सरकार बनने के बाद बसपा विधायक जमा खान और लोजपा के विधायक राजकुमार सिंह जेडीयू में चले गए। दोनों अपनी–अपनी पार्टी के एकलौते विधायक थे इस कारण पार्टी बदलने से कोई दिक्कत नहीं हुई। निर्दलीय सुमित सिंह ने नीतीश सरकार को समर्थन किया और वह सरकार में मंत्री हैं। वे जदयू में शामिल नहीं हुए हैं। अब सत्ताधारी राजग में भाजपा के पास ७४‚ जदयू ४३‚ हम के ४‚ वीआईपी के ४ विधायक हैं। अर्थात कुल १२५ विधायक हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन के पास ११० विधायक हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

अभी कांग्रेस और राजद में छत्तीस का रिश्ता है लेकिन यह सभी जानते हैं कि उपचुनाव परिणाम के बाद फिर से दोनों दल साथ आ जायेगें। लालू प्रसाद की पार्टी दो सीटों पर जीत जाती है तो महागठबंधन में विधायकों की संख्या ११२ हो जाएगी। सरकार बनाने के लिए १२२ विधायक चाहिए। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पांच विधायक हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी हम और मुकेश सहनी की पार्टी वीअेाईपी के ४–४ विधायक हैं। महागठबंधन को अगर आवैसी की पार्टी के पांच‚ हम के चार विधायक और एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का साथ मिल जाता है तो संख्या बल १२२ पर पहुंच जाती है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यदि हम और वीआईपी के अलावा मंत्री सुमित सिंह चुनाव के वक्त के कटु अनुभव को भूलाकर राजद के साथ आते हैं तो सूबे में राजनीतिक बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव जारी – 1 बजे तक कुशेश्वरस्थान में 36.55% और तारापुर में 39% हुआ मतदान

बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव जारी - 1 बजे तक कुशेश्वरस्थान में 36.55% और तारापुर में 39% हुआ मतदान

पटाखों को समुदाय से न जोड़ें

पटाखों को समुदाय से न जोड़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend