नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने कहा है कि मुंबई पुलिस अगर किसी मामले में समीर वानखेड़े को गिरफ्तार करती तो तीन पहले नोटिस देना होगा. आपको बता दें कि मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जांच कर रहे एनसीबी आधिकारी समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. याचिका में उन्होंने कहा था कि उनको आशंका है कि मुंबई पुलिस उन्हे गिरफ्तार कर सकती है. इसलिए उनको गिरफ्तारी से राहत प्रदान की जाए. दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक के आरोपों के बाद वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की विजिलेंस टीम के बुधवार को समीर वानखेडे सहित 3 ऑफिशियल विटनेस के बयान दर्ज किए. समीर ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को झूठ बताया और अपने बयान के समर्थन में कागजात भी पेश किए. इस जांच में जुटी टीम वीडियो रिकॉर्डिंग का सहारा भी ले रही है. समीर से लगभग साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ हुई लेकिन बाकि दो विटनेस से देर शाम तक पूछताछ होती रही. लेकिन NCB को अभी इंतजार है प्रभाकर सेल का और किरण का NCB सूत्रों का कहना है इस पूरी कार्रवाई में सबसे अहम प्रभाकर का बयान है क्योंकि उसके सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एफिडेविट से ही यह सारा मामला शुरू हुआ है उसके घर का पता भी लगाया गया उसको फोन किए गए NCB को शक है कि घर का पता सही नहीं है. Ncb एक दिन और उन दोनों के जांच में सहयोग करने का इंतजार करेंगी और उसके बाद परसों कुछ और कदम उठाने के लिए NCB के ऑफिसर तैयारी कर रहे हैं. प्रभाकर के एफिडेविट में जिन लोगों का नाम लिया गया है उन सबको बुलाने के लिए NCB सभी कानूनी पहलुओं पर गौर कर रही हैं.
वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच के लिए 4 सदस्यों वाली टीम का किया गया है गठन
बता दें कि, महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने वानखेड़े पर कई आरोप लगाए हैं, जिनमें बड़ी हस्तियों से उगाही का आरोप भी शामिल है। भ्रष्टाचार से जुड़े 4 मामलों में मुंबई पुलिस ने वानखेड़े के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इसके बाद से यह आशंका थी कि वानखेड़े को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। मुंबई पुलिस ने वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच के लिए 4 सदस्यों वाली एक टीम का भी गठन कर दिया है जो, सारे मामलों की जांच करेगी।
समीर वानखेड़े की पत्नी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समर्थन मांगा
बता दें कि, आर्यन खान ड्रग्स केस में जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर लेन-देन के आरोपों के साथ फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाने और धर्म परिवर्तन जैसे आरोप लग रहे हैं। इस मामले पर अब समीर की पत्नी क्रांति रेडकर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मैं बचपन से ही मराठी लोगों के न्याय और हक की लड़ाई लड़ते हुए शिवसेना को देखते हुए बड़ी हुई हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज और बाला साहब ठाकरे को आदर्श मानते हुए मैं बड़ी हुई हूं। राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खेल किया जा रहा है,आज अगर बाला साहब होते तो उन्हें निश्चित रूप से यह पसंद नहीं आया होता।






