ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कड़ी सुरक्षा के बीच Article 370 हटने के बाद पहला गृहमंत्री अमित शाह का कश्मीर दौरा आज से

UB India News by UB India News
October 26, 2021
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
कड़ी सुरक्षा के बीच Article 370 हटने के बाद पहला गृहमंत्री अमित शाह का कश्मीर दौरा आज से
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर में टारगेटेड किलिंग के बीच आज से गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा शुरू हो रहा है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A हटाये जाने के बाद पहली बार अमित शाह श्रीनगर पहुंच रहे हैं। शाह जम्मू-कश्मीर में तीन दिन तक रहेंगे और वहां सुरक्षा इंतजामों के साथ साथ विकास की योजनाओं का भी जायजा लेंगे। गृह मंत्री का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब एक ओर पुंछ और राजौरी में आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं तो दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों के खिलाफ आतंकी वारदातें बढ़ गईं हैं।

गौरतलब है कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35 ए को खत्म कर दिया गया था जिसके बाद से लगातार सबकी निगाह गृहमंत्री अमित शाह के कश्मीर दौरे पर थी। तीन दिन के दौरे के पहले दिन आज अमित शाह श्रीनगर पहुंचेंगे फिर अगले दिन जम्मू का दौरा करेंगे।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

आतंकी हमलों के बीच ‘मिशन कश्मीर’

सूत्रों कि माने तो गृहमंत्री शाह के दौरे से पहले आतंकी संगठन इसलिए और सक्रिय हुए हैं ताकि गृहमंत्री अपना दौरा रद्द कर दें लेकिन गृहमंत्री शाह ने और मजबूती से इस दौरे को लेकर सक्रियता दिखाई। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। अमित शाह के इस दौरे के पहले आतकंवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को तेज करने के लिए पैरामिलिट्री फोर्सेज की 50 कंपनियां तैनात की गई है। सूत्रों के मुताबिक NIA ने आतंकी साजिश करने के आरोप में कुलगाम, शोपियां और पुलवामा से आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

एक्शन में सुरक्षाबल, दर्जनों ड्रोन की हुई तैनाती

गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले सुरक्षाबल पूरी तरह से एक्शन में हैं। श्रीनगर के उन इलाकों में सुरक्षाबल ड्रोन्स से नजर रख रही है जहां पर कश्मीरी हिंदू पंडितों के साथ दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। इसके अलावा श्रीनगर की सड़कों पर बंकर्स लगा दिए गए हैं जहां हथियारबंद सिक्योरिटी पर्सनल्स की तैनाती हुई है। सीआरपीएफ की टीमें ड्रोन्स के जरिए हर छोटी छोटी से गतिविधियों को मॉनिटर कर रही हैं और अगर कोई संदिग्ध दिखाई पडता है तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। कश्मीर में आतंकियों के जिन 25 मददगारों को पुलिस ने पकड़ा था उन्हें अब आगरा की जेल में शिफ्ट कर दिया है। पिछले दिनों आतंकवादियों ने कई बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया लिहाजा अब जगह जगह बंकर्स वाली पोस्ट लगा दी गई और ड्रोन्स भी उ़ड़ाए जा रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
Koo (कू) ने पेश किया सबसे बड़ा बहुभाषी क्रिकेट अनुभव 

Koo (कू) ने पेश किया सबसे बड़ा बहुभाषी क्रिकेट अनुभव 

बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारणी का किया एलान , बिहार से रेणु देवी , अर्चना राय भट्ट, कृष्णा कुमार मंटू और अरुण शंकर प्रसाद को मिली जगह

बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारणी का किया एलान , बिहार से रेणु देवी , अर्चना राय भट्ट, कृष्णा कुमार मंटू और अरुण शंकर प्रसाद को मिली जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend