Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2021/10/jd-cm.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

मुख्यमंत्री जी‚ हमारे पिता नक्सली तो सजा हमें क्योंॽ

UB India News by UB India News
October 5, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री जी‚ हमारे पिता नक्सली तो सजा हमें क्योंॽ

RELATED POSTS

समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सोमवार को परिवादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे पिता अगर नक्सली हैं तो उसकी सजा हमें क्यों दी जा रही है। कहा इसमें हमारा क्या दोष है। दरअसल युवक के पिता पर नक्सल होने का आरोप है। इस वजह से दोनों भाइयों को प्राइवेट नौकरी से निकाल दिया गया है। कंपनी ने बताया कि आईबी और पुलिस की रिपोर्ट पर आपको नौकरी से निकाला जा रहा है। फरियादी ने बताया कि दोनों भाइयों को नौकरी से निकाले जाने के बाद हमारी मां डिप्रेशन में चली गई है। शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बात तो सही है कि पिता की सजा पुत्र को क्यों। मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों से मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एक अन्य युवक ने कहा कि अपराधियों ने पहले हमारे पिताजी की हत्या कर दी। अब हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तुरंत डीजीपी को कहा कि युवक के पिता की हत्या हुई है लेकिन अपराधी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। फिर से धमकी दे रहा है‚ इस पर शीघ्र कार्रवाई करें। बसंतपुर‚ सीवान के परिवादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि दबंगों ने पेट्रोल पंप खोलने के लिए उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और उल्टे उन्हें केस में फंसा दिया है। वहीं उजियारपुर‚ समस्तीपुर की महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें ससुराल वालों ने छोड दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे १९७ लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
अररिया के फारबिसगंज से आए शख्स ने मुख्यमंत्री से सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के संबंध में शिकायत करते हुए कहा कि गडबडी उजागर करने के बाद मुखिया ने महादलित महिला से झूठा केस करा दिया है। वे लोग हमारी जान के दुश्मन बने हुए हैं‚ हमारी रक्षा कीजिए। हाजीपुर‚ वैशाली से आये युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे पिताजी की हाजीपुर जेल में हत्या कर दी गई। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जेल में हत्या की बात सुनकर मुख्यमंत्री भी चौंक गये और उन्होंने सीधे डीजीपी को इस मामले में समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। हाजीपुर से आये एक अन्य व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से कहा कि उसकी जमीन को भू–माफिया ने कब्जा कर लिया है। हमने तीन–तीन बार थाने में आवेदन दिया लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उल्टे पुलिस ने हमारे बागीचा में लगे पेडों को भू–माफिया से मिलकर कटवा दिया। परिहार‚ सीतामढी से आये परिवादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि सीतामढी जिले में इंडो–नेपाल सीमा पर तस्करी कर भारत लाए जा रहे पशुओं को एसएसबी ने जब्त कर थाना प्रभारी बेला को सौंपा दिया लेकिन थाना प्रभारी ने पशुुओं को बिक्री कर रुपए का गबन किया। वारिसनगर‚ समस्तीपुर जिले के शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी बहन का फोटो गलत ढंग से सोशल मीडिया पर प्रचारित किया गया है। इसको लेकर हमने थाना प्रभारी से शिकायत की मगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। लक्ष्मीपुर‚ जमुई से आये परिवादी ने मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी १४ वर्षीया पुत्री का सितंबर २०२० में दबंगों ने अपहरण कर लिया। हर जगह शिकायत की‚ न मेरी बच्ची का पता चला और न ही अपराधियों पर कोई कार्रवाई हुई। सिंघवलिया‚ गोपालगंज की महिला ने सरकारी भूमि को दबंगों द्वारा कब्जा करने के संबंध में शिकायत की। विधवा आंगनबाडी सेविका ने बताया कि किस तरह अपराधी उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। यह भी बताया कि चार साल पहले बदमाशों ने उसके पति की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट का आर्डर हो गया लेकिन अब बदमाश उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार‚ मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण‚ पुलिस महानिदेाक एसके सिंघल‚ विकास आयुक्त आमिर सुबहानी‚ अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ संबंधित विभागों के प्रधान सचिव व सचिव‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा उपस्थित थे। आज सामान्य प्रशासन‚ गृह‚ राजस्व एवं भूमि सुधार‚ मद्य निषेध‚ उत्पाद एवं निबंधन‚ निगरानी और खान एवं भूतत्व विभाग के मामलों पर सुनवाई हुई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पिता की राजनीतिक विरासत में मदहोश राजकुमार!

समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………

by UB India News
January 28, 2026
0

 UGC की नई नियमावली ने देश सहित बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। अपर कास्ट के बढ़ते आक्रोश...

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

by UB India News
January 28, 2026
0

बिहार में राजनीतिक दिग्गजों और वीआईपी नेताओं की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य...

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

by UB India News
January 28, 2026
0

28 जनवरी, बिहार में निगेटिव पॉलिटिक्स की एक न भूलने वाली तारीख है। 1968 में इसी दिन बिहार में पहली...

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

by UB India News
January 28, 2026
0

बिहार से ही इंदिरा गांधी के विरोध में आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे उनकी सत्ता का अंत हुआ। अब बिहार...

लालू परिवार में टूट के बीच रोहिणी का दूसरा पोस्ट; तेजस्वी से पूछे कई सवाल

चंद लोगों ने RJD को बर्बाद कर दिया’……..

by UB India News
January 28, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अंदरूनी हालात को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. लालू प्रसाद...

Next Post
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा

नीति आयोग के कार्य करने के तरीके से सीएम खफा,महाराष्ट्र से बिहार की तुलना नहीं की जा सकतीः नीतीश

आप लोग अपने अपने क्षेत्र में जनता की सेवा करते रहिये…

RJD के प्रशिक्षण शिविर को आज संबोधित करेंगे लालू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend