ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को जा सकते हैं केदारनाथ

UB India News by UB India News
October 1, 2021
in अध्यात्म, खास खबर
0
पीएम नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को जा सकते हैं केदारनाथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 7 अक्टूबर को केदारनाथ धाम का दौरा कर सकते हैं. इस दौरान वे उत्तराखंड में शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि 16 सितंबर को हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद चारधाम यात्रा शुरू हुई थी. उत्तराखंड में 2022 को विधानसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में पीएम मोदी की इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी की केदारनाथ में यह दूसरी यात्रा होगी. आखिरी बार वह 2019 में केदारनाथ धाम गए थे.

2022 तक ऑल वैदर रोड़ का होगा पूरा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में कहा कि चारधाम यात्रा के लिए सभी मौसम के लिए अनुकूल ऑल वैदर रोड का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. इसके 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इस रोड का अधिकांश काम पूरा हो चुका है. बाकी के लिए तेजी से काम चालू है. इस रोड से शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी लाभ होगा.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

उत्तराखंड समेत चार और राज्यों में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस लिहाज से भी पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा अहम माना जा रहा है. अक्टूबर माह में ही उत्तराखंड में भाजपा सरकार ‘शहीद सम्मान यात्रा’ का आयोजन कर रही है. ये यात्रा राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आयोजित की जाएगी. पार्टी यात्रा के माध्यम से राज्य के हर गांव में मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश में रहेगी.

बता दें कि 16 सितंबर को नैनीताल उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर रोक हटा दी थी. साथ ही कहा था तीर्थयात्रा के लिए COVID-19 की नेगेटिव रिपोर्ट वाले लोग जिन्हें कोरोना की दोनों डोज लगी है, वे ही तीर्थयात्रा कर पाएंगे. जिसके बाद राज्य सरकार ने कोरोना की शर्तों के साथ चार धाम यात्रा की मंजूरी दी थी. केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री को चार धाम कहा जाता है और हर साल लाखों तीर्थयात्री यहां यात्रा करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
पार्टी सबसे ऊपर होती है, आइए, बात कर मामला सुलझाते हैं…” पंजाब CM

पार्टी सबसे ऊपर होती है, आइए, बात कर मामला सुलझाते हैं..." पंजाब CM

अब फिर एक बार विशेष दर्जे की मांग पर सियासत शुरू

अब फिर एक बार विशेष दर्जे की मांग पर सियासत शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend