ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल से पंजाब तक जगह-जगह रेल पटरियों पर धरना, कई ट्रेनें रद्द

UB India News by UB India News
September 28, 2021
in परिवहन, प्रदेश
0
बंगाल से पंजाब तक जगह-जगह रेल पटरियों पर धरना, कई ट्रेनें रद्द
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज भारत बंद  है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने नए कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने पर इस बंद को बुलाया है. किसान संगठन चाहते हैं कि सरकार तीन नए कृषि कानूनों को तुरंत वापस ले. पिछले साल देश के कई राज्यों में इस नए कानून के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था. आज किसान आंदोलन को 300 दिन भी पूरे हो रहे हैं.संयुक्त किसान मोर्चे में कुल 40 किसान संगठन शामिल हैं. इसके अलावा कई राजनीति पार्टियों ने भी इस बंद का समर्थन किया है.

10 घंटे का ये बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है. कई राज्यों में पुलिस ने किसान संगठनों के इस बंद को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं.

RELATED POSTS

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, केरल, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों ने भारत बंद को अपना समर्थन दिया है. एसकेएम नेता राकेश टिकैत ने समाचार एजेंसी एएनआई को कहा कि सभी व्यापारियों और दुकानदारों को बंद का समर्थन करना चाहिए

आज 1 साल हो गया है जब तीन काले क़ानूनों के द्वारा देश की किसानी और किसान पर काले बादल ला दिए गए थे। आज हर भारतवासी को भाजपा का जो लक्ष्य है किसान और किसानी ख़त्म उसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए, भारत बंद का समर्थन करके: जयवीर शेरगिल, कांग्रेस

बातचीत से हल निकल सकता है, किसी की तरफ से भी कोई शर्त नहीं लगानी चाहिए। खुले दिल से बातचीत करनी चाहिए और इस समस्या का समाधान करना चाहिए: भारत बंद पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर प्रदर्शन
हरियाणा: संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर प्रदर्शनकारी बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर बैठकर अपना विरोध जता रहे हैं।

राजस्थान के कई इलाकों में दिखा किसानों के बंद कर असर
किसानों के ‘भारत बंद’ का असर सोमवार को राजस्थान के कृषि बहुल गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित अनेक जिलों में दिखा जहां प्रमुख मंडिया तथा बाजार बंद रहे। किसानों ने प्रमुख मार्गों पर चक्काजाम किया और सभाएं की। उल्लेखनीय है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बंद का असर राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर और नागौर सहित अनेक जिलों में दिखा। इन शहरों, कस्बों में मंडियां तथा बाजार आंशिक तौर पर बंद दिखे। आंदोलन कर रहे किसानों ने प्रमुख सड़कों पर चक्काजाम रखा और सभाएं कीं। बंद का असर सीमावर्ती जिलों की कुछ ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। राजधानी जयपुर में भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में किसानों ने ट्रेक्टर ट्रालियों पर रैली निकाली। वक्ताओं ने केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध जताते हुए इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की।

भारत बंद से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। क्या भारत बंद करके ये(राकेश टिकैत) अपनी आतंकवादी गतिविधियों को और बढ़ाना चाहते हैं? आतंकी संगठन तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान में कब्ज़ा किया, उस तरह की गतिविधियों को ये बढ़ाना चाहते हैं: भानु प्रताप सिंह,भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित
किसानों के भारत बंद की वजह से रेलवे के संचालन पर भी असर पड़ा है। उतर रेलवे ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के रेलवे ट्रैक पर बैठने की वजह से दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेलवे ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। दिल्ली डिवीजन में 20 से ज्यादा जगहों ट्रैक को ब्लॉक किया गया है। अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

किसानों ने भी बंद का ऐलान किया। हम मन से उनके साथ है: संजय राउत
किसान 1 साल से आंदोलन कर रहे हैं। यह किसानों का बंद है। देश की जनता पूरी भावनाओं के साथ किसानों के साथ है। उद्योग तो वैसे ही बंद है। बेरोज़गारी के कारण लोग वैसे ही घरों में बैठे हैं तो बंद तो चल रहा है इसलिए किसानों ने भी बंद का ऐलान किया। हम मन से उनके साथ है: संजय राउत, शिवसेना

पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ- प्रियंका गांधी
खेत किसान का
मेहनत किसान की
फसल किसान की
लेकिन, भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है।
पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ है।
नरेंद्र मोदी, काले क़ानून वापस लो।
-प्रियंका गांधी का ट्वीट

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम
किसानों के भारत बंद की वजह से गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर भीषण जाम लगा हुआ है। यहां ट्रैफिक रेंग-रेंग के आगे बढ़ रहा है।

वाम मोर्चा समर्थकों ने IIT खड़गपुर-हिजरी रेलवे लाइन को अवरुद्ध किया
किसानों के भारत बंद का समर्थन करने के लिए वाम मोर्चा समर्थकों ने IIT खड़गपुर-हिजरी रेलवे लाइन को अवरुद्ध किया।

वाम मोर्चा समर्थकों ने IIT खड़गपुर-हिजरी रेलवे लाइन को अवरुद्ध किया
नोएडा के डीएनडी में भीषड़ जाम
उत्तर प्रदेश: संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज भारत बंद के ऐलान के चलते नोएडा के डीएनडी में भीषड़ जाम लग गया है।

विजयवाड़ा में वामदलों का प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा बस अड्डे के सामने वाम दलों का विरोध प्रदर्शन। CPI (M) के स्टेट सेक्रेटरी पी मधु ने कहा कि यह केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक राष्ट्रीय विरोध है। 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 10 महीने से
धनसा बॉर्डर ट्रैफिक के लिए बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि धनसा बॉर्डर ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया

दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी कृषि क़ानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “हम सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाना चाहते हैं। तीनों कृषि क़ानून रद्द किए जाएं।”

भारत बंद: दिल्ली पुलिस ने सीमा पर सुरक्षा कड़ी की
संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बंद के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गश्त बढ़ा दी गई है, विशेष रूप से सीमा से लगे इलाकों में चौकियों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और राष्ट्रीय राजधानी आ रहे वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

गाजीपुर पर NH-24 पूरी तरह बंद- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि राजधानी के गाजीपुर इलाके को यूपी के गाजियाबाद से जोड़ने वाला NH-24/NH-9 किसानों के प्रदर्शन के चलते पूरी तरह से बंद हैं। दिल्ली आने जाने के लिए लोग DND, विकास मार्ग, सिग्नेचर ब्रिज, वजीराबाद रोड का प्रयोग कर सकते हैं। यूपी की तरफ जाने वाला NH-24/NH-9 का ट्रैफिक रोड नंबर 56 के जरिए महाराजपुर बॉर्ड, अप्सरा बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर की तरफ डायवर्ट किया गया है।

किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है- राहुल गांधी
किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है
लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है
इसलिए #आज_भारत_बंद_है
#IStandWithFarmers
-राहुल गांधी का ट्वीट

अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान
अमृतसर: देवीदासपुर में अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शनकारी कृषि क़ानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “यहां हम भारत बंद के चलते धरना दे रहे हैं। यहां हम आज पूरे दिन धरना देंगे।”

कृषि क़ानून के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा ‘भारत बंद’ के ऐलान के चलते सभी ज़िला कप्तानों, DIG, IG, ADG को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है: प्रशांत कुमार ADG (कानून व्यवस्था) उ.प्र.

केरल में भी भारत बंद का असर
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के कई इलाकों में भी भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है। यहां कई जगहों पर सड़कें वीरान दिखाई दे रही हैं। दुकानें बंद हैं। LDF और UDF से जुड़ी ट्रेड यूनियनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज ‘भारत बंद’ के आह्वान का समर्थन किया है।

कर्नाटक- कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन
कर्नाटक: कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन के बाहर विभिन्न संगठन ने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी के नीला ने कहा कि कई संगठन किसानों का समर्थन कर रहे हैं और देशव्यापी बंद के आह्वान में भाग ले रहे हैं।

हैदराबाद में दुकानें बंद
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ‘भारत बंद’ के चलते हैदराबाद में दुकानें बंद दिखीं।

अमृतसर में प्रदर्शन स्थलों पर फोर्स तैनात
पंजाब के अमृतसर में उन जगहों पर फोर्स को तैना किया गया है, जहां पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि उन सभी जगहों पर सुबह 5 बजे से ही फोर्स को तैनात कर दिया गया है, जहां पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण है, इसलिए सुरक्षाबलों से कहा गया है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार न करें और कुछ होने पर संज्ञान में लाएं।

प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी RJD
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में RJD के कार्यकर्ता बिहार में सड़क पर उतर आए हैं। बिहार के हाजीपुर में राजद नेता मुकेश रोशन सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रोड पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

रोहतक में स्टेट हाइवे बंद
हरियाणा: रोहतक में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ‘भारत बंद’ के चलते प्रदर्शनकारियों ने स्टेट हाइवे बंद किया।

पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन बंद
डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

राकेश टिकैत ने कहा- एंबुलेंस, डॉक्टरों के आने जाने पर कोई रोक नहीं
किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत बंद के दौरान एंबुलेंस, डॉक्टर्स या फिर आपातकालीन कारणों से जा रहे लोग आवागमन कर सकेंगे। हमने कुछ भी बंद नहीं किया है। हम सिर्फ अपना मैसेज देना चाहते हैं। हम दुकानदारों से अपील करते हैं कि अभी वो अपनी दुकान बंद कर दें और शाम चार बजे के बाद खोलें। बाहर से यहां पर कोई किसान नहीं आ रहा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

by UB India News
August 3, 2026
0

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारियां कर ली गई...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 2, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

Next Post
बिहार में ‘भारत बंद’ :पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे महागठबंधन समर्थक, आरा, बेगूसराय, जहानाबाद में रेल-सड़क जाम

बिहार में 'भारत बंद' :पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे महागठबंधन समर्थक, आरा, बेगूसराय, जहानाबाद में रेल-सड़क जाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डिजिटल हेल्थ मिशन को किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डिजिटल हेल्थ मिशन को किया लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend