ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दरभंगा में PM मोदी को अनोखी बधाई, 71 नावों पर काटे 71 केक

UB India News by UB India News
September 17, 2021
in दरभंगा, पटना, भाजपा
0
दरभंगा में PM मोदी को अनोखी बधाई, 71 नावों पर काटे 71 केक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज 71 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सेवा और समर्पण अभियान तो बिहार सरकार कोरोनावायरस टीकाकरण (CoronaVirus Vaccination) का महाअभियान आयोजित कर रही है। ऐसे में भला पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और समर्थक अपने तरीके से बर्थ-डे क्‍यों नहीं मनाएं? पीएम मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर दरभंगा में मछुआरा समुदाय ने 71 नावों पर 71 केक काटे। उधर, विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने गंगा नदी में 71 हजार मछलियों को दोड़ा। कई मंत्रियों व नेताओं ने पूजा व चादरपोशी की। कई जगह विविध आयोजन किए गए।

दरभंगा में 71 नावों पर काटे 71 केक

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

दरभंगा में मछुआरा समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का बर्थ-डे पानी में नावों पर मनाया। कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी विधान पार्षद अर्जुन सहनी व सेवा और समर्पण अभियान के प्रदेश संयोजक व दरभंगा के बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने दरभंगा के हराही पोखर में किया। कार्यक्रम के तहत एक तालाब में 71 नावों पर 71 केक काटे गए। सभी केक 71 किलो के थे। बीजेपी एमएलसी अर्जुन सहनी ने प्रधानमंत्री को बर्थ-डे की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को सम्‍मान देने की यह उनकी छोटी सी पहल रही।

पटना में 71 किलो बांटे लड्डे

पटना में डाक्टर मृणाल फैंस क्लब ने प्रधानमंत्री के बर्थ-डे (Happy Birthday PM Modi) के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने 71 किलो लड्डू का केक काटकर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। इस अवसर पर विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री को बर्थ-डे की बधाई दी। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि वे लोग हर साल नरेंद्र मोदी का बर्थ-डे मनाते हैं। इस साल प्रधानमंत्री के 71 साल का होने पर 71 किलो के लड्डू का केक काटा गया। इस अवसर पर गरीबों में फलो का वितरण किया जा रहा है। चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया है।

गंगा में 71 हजार मछलियों को छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर बीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने गंगा नदी में 71 हजार मछलियों को छोड़ा।

मंत्रियों ने की चादरपोशी व पूजा

बिहार सरकार में मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर चादरपोशी की है। उधर, पीएम मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में पूजा की। शिवहर की बीजेपी सांसद रमा देवी ने शिवहर के मनोकामनापूर्ण मंदिर में भगवान शिव की पूजा कर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी के लिए बिहार में भाजपा ने की चादरपोशी

पीएम नरेंद्र मोदी के लिए बिहार में भाजपा ने की चादरपोशी

पीएम मोदी के बर्थ-डे पर बधाइयों का सिलसिला

पीएम मोदी के बर्थ-डे पर बधाइयों का सिलसिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend