ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी के बर्थ-डे पर बधाइयों का सिलसिला

UB India News by UB India News
September 17, 2021
in जदयू, पटना, भाजपा, मुख्यमंत्री
0
पीएम मोदी के बर्थ-डे पर बधाइयों का सिलसिला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्‍मदिन को बिहार में खास तौर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्‍य सरकार जहां कोरोनावायरस टीकाकरण (CoronaVirus Vaccination) का विशेष अभियान चला रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश भर में सेवा और समर्पण अभियान चला र ही है। प्रधानमंत्री को उनके जन्‍मदिन पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। खुद को पीएम मोदी का हनुमान (Hanuman of PM Narendra Modi) बताते रहे लोक जनशक्ति पार्टी के अपने गुट (LJP, Chirag Faction) के अध्‍यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने भी अपने राम को बधाई दी है।

पीएम मोदी के बर्थ-डे पर बधाइयों का सिलसिला

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर बिहार में उन्‍हें बधाई देने का सिलसिला चल रहा है। आइए डालते हैं नजर, बधाई संदेशों पर…

मंत्री सम्राट चौधरी का स्‍वागत करते कार्यकर्ता। जागरण
बिहार के मंत्री बोले-पहले भी तो भाजपा-जदयू अलग चुनाव लड़ते ही रहे हैं, यूपी पर राज्‍य प्रभारी लेंगे निर्णय
यह भी पढ़ें
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार:

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद:

बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने संदेश में कामना की है कि सत्य, न्याय, कर्मठता, धीरता, वीरता व राष्ट्रवादिता के पर्याय पीएम मोदी के सबल नेतृत्व में मां भारती का गौरव फिर से बहाल हो। अपने ट्वीट में उन्‍होंने प्रधानमंत्री को उनके 71वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा:

बिहार विधानसभा के अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को विश्व में भारत को नई पहचान दिलाने वाले, आधुनिक भारत के नायक तथा यशस्वी व आदरणीय प्रधानमंत्री बताते हुए उन्‍हें 71वें जन्मदिन की बधाई दी है।

तेजस्‍वी यादव:

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

चिराग पासवान:

एलजेपी के अपने गुट के अध्‍यक्ष चिराग पासवान ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर बिहार में कोरोनावायरस टीकाकरण का महा अभियान चलाया जा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार अभियान के तहत शुक्रवार को 30 लाख लोगों को टीका दिया जाएगा। अभियान के तहत आज पूर्वाह्न 11 बजे तक पांच लाख टीकाकरण हो चुका था।

बीजेपी का 20 दिनों का सेवा और समपर्वण अभियान

प्रधानमंत्री के जन्‍मदिन के अवसर पर बीजेपी ने 20 दिनों तक 17 सितंबर से लेकर सात अक्‍टूबर तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम (सेवा और समपर्वण अभियान) का आरंभ किया है। इसका उद्देश्य सेवा के महत्व को बताना तथा देश व समाज के प्रति लोगों की भावनाओं को जगाना है। बिहार प्रदेश बीजेपी अध्‍यक्ष डा. संजय जायसवाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत बीजेपी के कार्यकर्ता राज्‍य में रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, आंख जांच व आपरेशन के शिविर लगाएंगे। अस्‍पताल, वृद्धाश्रम व अनाथालय आदि में फल व अन्य सामानो के वितरण भी किए जाएंगे। साथ ही सभी जिलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को जल संरक्षण व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने को लेकर जागरूक किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में पीएम मोदी से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
कलाकारों के प्रोत्साहन को सरकार लगातार प्रयासरत

कलाकारों के प्रोत्साहन को सरकार लगातार प्रयासरत

22 मंत्रियों को हटाना ऐसा करने का साहस सिर्फ मोदी में ही है!

22 मंत्रियों को हटाना ऐसा करने का साहस सिर्फ मोदी में ही है!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend