ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बच्चों में बढ रहे वायरल बुखार को लेकर विभाग अलर्टः पांडेय

UB India News by UB India News
September 10, 2021
in पटना, भाजपा, स्वास्थ
0
स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार लोगों की होगी नियुक्तियांः मंगल पांडेय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बच्चों में वायरल बुखार के बढते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मेडिकल कलेज सह अस्पतालों‚ जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को वायरल बुखार से पीडित बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज करने के  निर्देश दिये गये हैं। एक सप्ताह से बुखार से पीडित बच्चों की संख्या बढ है‚ लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच और जरूरी दवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। श्री पांडेय ने कहा कि यह एक तरह से वायरल है। इस बात की पुष्टि जांच में हो चुकी है। जांच में अब तक कहीं से कोरोना का लक्षण प्राप्त नहीं हुआ है। निजी अस्पतालों से भी संपर्क किया जा रहा है‚ ताकि पीडित बच्चों का पता चल सके और उसका त्वरित इलाज हो। वायरल बुखार को लेकर विभागीय स्तर पर मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। एकत्रित रोग निगरानी परियोजना (आइडीएसपी) के विशेषज्ञों को इस टीम में शामिल किया गया है। एक टीम को मुजफ्फरपुर‚ दूसरी को गोपालगंज और तीसरी टीम को सीवान भेजा गया है। यह टीम इलाजरत बच्चों की स्थिति की सही जानकारी प्राप्त कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी।

टीम स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी जानकारी

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

उन्होंने कहा कि बढ़ते वायरल बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है. राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम कई जिलों में दौरा कर रिपोर्ट तैयार कर रही है. वायरल बुखार को लेकर विभागीय स्तर पर मेडिकल टीमों का गठन किया गया है. एकत्रित रोग निगरानी परियोजना (आइडीएसपी) के विशेषज्ञों को इस टीम में शामिल किया गया है. एक टीम को मुजफ्फरपुर, दूसरी टीम को गोपालगंज और तीसरी टीम को सीवान भेजा गया है. यह टीम इलाजरत बच्चों की स्थिति की सही जानकारी प्राप्त कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी. वहीं, अन्य जिलों में भी सकर्तता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

निजी अस्पतालों से भी किया जा रहा संपर्क

बातचीत के दौरान मंगल पांडेय ने कोविड थर्ड वेव यानि तीसरी लहर की किसी भी आशंका से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि अभी तक जो एमएस और अलग-अलग ज़िलों के डॉक्टर से बात हुई उस आधार पर ये सिर्फ वायरल फीवर के ही लक्षण हैं. इसका कोविड से कोई लेना देना नहीं है. इस बात की पुष्टि जांच में आ चुकी है. जांच में अभी तक कहीं से कोई कोरोना के लक्षण प्राप्त नहीं हुए हैं. इस मामले को लेकर निजी अस्पतालों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि पीड़ित बच्चों का पता चल सके और उनका त्वरित इलाज हो.

 

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार इस तरह हुआ है कि पहले जहां लोग किसी भी बीमारी के लिए पटना ही इलाज के लिए आते थे, अब उस संख्या में कमी आई है. अब ग्रामीण क्षेत्रों में जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं, वहां भी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं. अब दूर दराज के जिले में रहने वाले लोगों को पटना इलाज के लिए नहीं आना पड़ता है.

घबराने की जरूरत नहीं है

वायरल फीवर को लेकर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के साथ अस्पतालों, जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों के प्राथमिकता के आधार पर इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं. मंगल पांडे के मुताबिक एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है. सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच और जरूरी दवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है. अस्पतालों में डॉक्टरों को बुखार से पीड़ित बच्चों को तत्काल बेहतर चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

वायरल फीवर से अबतक कितने बच्चे अबतक पीड़ित हुए हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका आंकड़ा पता करना मुश्किल है क्योंकि कई जिलों में अभिभावक ओपीडी में इलाज करा कर लौट जा रहे हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए छोटे-बड़े सभी अस्पतालों से आंकड़ा जुटा पाना मुश्किल है. उन्होंने आगे कहा कि वायरल बुखार से बच्चों को तकलीफ नहीं हो इसके लिए सरकार बेड्स की उपलब्धता बढ़ाएगी. बीमारी की जानकारी के किए संजीवनी ऐप पर जा सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
मुख्यमंत्री ने जनार्दन मांझी और मेवालाल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने जनार्दन मांझी और मेवालाल को दी श्रद्धांजलि

पंचायत चुनाव : पहले चरण का नामांकन आज से, 24 सितम्बर को प्रथम चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंड़ों में कराया जायेगा मतदान

अपने घर‚ कार्यालय व प्रचार वाहन पर लगा सकते हैं पोस्टर–बैनर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend