ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में हर क्षेत्र में दिख रहा नीतीश कुमार का शानदार कामः आरसीपी

UB India News by UB India News
September 6, 2021
in औरंगाबाद, जदयू
0
बिहार में हर क्षेत्र में दिख रहा नीतीश कुमार का शानदार कामः आरसीपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कायकर्ता संपर्क एवं आभार कार्यक्रम में औरंगाबाद के एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद (आरसीपी) सिंह ने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शानदार काम दिखता है। शिक्षा‚ स्वास्थ्य‚ सड़क‚ बिजली समेत कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है‚ जहां उनका काम न दिखता हो। कहा कि आज से १६ साल पहले इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी लेकिन आज न्याय के साथ विकास का बिहार से बढ़कर कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए हमारे नेता नीतीश बाबू और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों प्रयासरत हैं। हम लोग प्रयास करेंगे कि हमारा बिहार विकसित प्रदेश की श्रेणी में आए‚ यही हमारी प्राथमिकता है। इसमें किस विभाग से क्या हो सकता है‚ सब किया जाएगा। हमारे नेता धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी तत्पर हैं। कहा कि औरंगाबाद के देव और उमगा समेत बिहार में जितने भी धार्मिक स्थल हैं‚ उन्हे विकसित करने की आवश्यकता है। उनको विकसित किया भी जाएगा। बिहार के विकास के लिए जो भी संभव होगा‚ वह जरूर किया जाएगा। आरसीपी सिंह ने कहा कि वे संगठन के आदमी हैं और अपने कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं। वे हमेशा संगठन के लिए काम करते रहे हैं। यही वजह है कि जब वे औरंगाबाद आए हैं तो पब्लिक मीटिंग करने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं के अभिवादन को स्वीकार करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। श्री सिंह ने संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाना है। पार्टी के हर स्तर के नेता बूथ पर जाकर कार्य करें और लोगों के सुख–दुख का हिस्सा बनें। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को नीतीश सरकार की विकास योजनाओं का लाभ मिले‚ यह सुनिश्चित करें। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. कन्हैया सिंह‚ प्रदेश महासचिव विपिन कुमार यादव‚ शक्ति कुमार शोला‚ अभय कुशवाहा‚ समाज वाहिनी की अध्यक्ष ड़ॉ. ललिता‚ युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी विशन कुमार बिट्टू‚ किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज कुमार‚ व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र विभूति‚ खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय शर्मा‚ जदयू किसान प्रकोष्ठ के दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा एवं धीरज पांड़ेय आदि मौजूद रहे॥।

 

RELATED POSTS

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक तस्वीर ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है। औरंगाबाद से...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

सोशल मीडिया पर कभी बैठने, चलने के अंदाज और ढीले-ढाले कुर्ता-पायजामा को लेकर ट्रोल होने वाले निशांत कुमार इन दिनों...

Next Post
संजय जायसवाल पटना AIIMS से डिस्चार्ज, SJS से जंग जारी

संजय जायसवाल पटना AIIMS से डिस्चार्ज, SJS से जंग जारी

कोरोना से मुक्ति पाना प्राथमिकता:मुख्यमंत्री

कोरोना से मुक्ति पाना प्राथमिकता:मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend