ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

38 में से 28 जिलों में नहीं मिले एक भी मरीज, बहुत जल्द कोरोनामुक्त हो सकता है बिहार

UB India News by UB India News
August 21, 2021
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
38 में से 28 जिलों में नहीं मिले एक भी मरीज, बहुत जल्द कोरोनामुक्त हो सकता है बिहार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर अब समाप्ति की ओर है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को आई रिपोर्ट इस बात का दावा करती है. क्योंकि बिहार के 38 में से 28 जिलों में गुरुवार को एक भी नए केस नहीं मिले. इसके अलावा जिन जिलों में नए मरीज मिले भी उनकी संख्या एक-दो या फिर तीन ही है. अगर ऐसे ही केस की संख्या में गिरावट आती रही तो बुहत जल्द ही बिहार को कोरोनामुक्त घोषित कर दिया जाएगा.

गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार बिहार में कोरोना के 15 नए पॉजिटिव केस मिले. पटना और समस्तीपुर से दो-दो नए मरीज मिले हैं. वहीं, कटिहार से सबसे ज्यादा तीन पॉजिटिव मिले. जबकि भोजपुर, दरभंगा, गया, नवादा, सहरसा, सीतामढ़ी और वैशाली से एक-एक पॉजिटिव मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 178 हो गई है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

गुरुवार को आई रिपोर्ट के आंकड़ों को एक नजर में देखें

  • स्वस्थ हुए मरीज- 32
  • कोविड की जांच- 1,32,067
  • अबतक कुल स्वस्थ हुए- 7,15,721
  • रिकवरी रेट- 98.63 फीसद
  • एक्टिव मरीज- 178

(नोटः सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर)

तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार कर रही तैयारी

वहीं, दूसरी ओर तीसरी लहर को देखते हुए लगातार बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है. तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार की ओर से 122 पीएसए प्लांट की स्थापना की जा रही है. इससे भविष्य में ऑक्सीजन से जुड़ी सभी चुनौतियों से सामना किया जा सकता है. इससे बिहार सशक्त बनेगा.

#COVIDー19 Updates Bihar:
(शाम 4 बजे तक)

➡️विगत 24 घंटे में कुल 1,32,067🧪 सैम्पल की जांच हुई है।

➡️अबतक कुल 7,15,721 मरीज ठीक हुए हैं।

➡️वर्तमान में #COVID19 के active मरीजों की संख्या 178 है।

➡️बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.63 है।#BiharHealthDept pic.twitter.com/h8CRUgFYy4

— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) August 19, 2021

#BiharFightsCorona
Update of the day.
➡️ 15 more #COVID19 +ve cases have been reported so far on 18th August
➡️Taking total count of Active cases in Bihar to 178
The break up is follows.#BiharHealthDept #Covid_19 pic.twitter.com/1t5urhHEy3

— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) August 19, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
यह समय है यही समय है भारत का अनमोल समय है

यह समय है यही समय है भारत का अनमोल समय है

UNSC में भारत ने नाम लिए बगैर चीन को लताड़ा

UNSC में भारत ने नाम लिए बगैर चीन को लताड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend