ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रिजर्व बैंक की हालिया मौद्रिक नीति में जो बात महत्वपूर्ण है उसमें दिख रहा महंगाई का साया ……….

UB India News by UB India News
August 11, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर
0
रिजर्व बैंक की हालिया मौद्रिक नीति में जो बात महत्वपूर्ण है उसमें दिख रहा महंगाई का साया ……….

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रिजर्व बैंक की हालिया मौद्रिक नीति में जो बात सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है वह यह है खुदरा मुद्रास्फीति २०२१–२२ में ५.७ प्रतिशत पर रहने का अनुमान है‚ अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर ५.१ प्रतिशत पर आने की संभावना है। यानी २०२१–२०२२ के दौरान महंगाई दर छह प्रतिशत के करीब रहनेवाली है। यह दर खासी चिंता बढ़ाने वाली है। रिजर्व बैंक के अपने मानकों के हिसाब से अगर यह महंगाई दर छह प्रतिशत के ऊपर चली जाए‚ तो माना जाना चाहिए कि खतरे के संकेत हैं। ५.७ प्रतिशत और छह प्रतिशत के खतरे के संकेत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। अगर महंगाई पर काबू ना पाया गया‚ तो इसके गंभीर आर्थिक परिणाम होंगे। महंगाई की चोट हर वह शख्स महसूस कर सकता है जो पंप से पेट्रोल आदि लेता है। पेट्रोल के भाव बढ़ने से लगभग हर चीज की महंगाई बढ़ जाती है‚ ऐसा सामने आता है। सरकार को इस मसले पर गंभीरता से विचार करना ही चाहिए कि किस तरह से महंगाई को कम किया जाए ताकि कोरोना की मंदी से ग्रस्त लोगों को कुछ राहत मिल सके। आरबीआई ने कहा कि घरेलू बाजार में कर्ज की लागत कम हुई है। यह बात बिलकुल सही है कि कर्ज लेने की लागत यानी ब्याज दरों में कमी आई है और उद्यमियों को आसानी से सस्ती दरों पर कर्ज मिल रहा है। यही नहीं‚ पूंजी बाजार में नई कंपनियों के शेयरों को जमकर खरीदा जा रहा है। यान पूंजी की कमी कहीं नहीं है‚ पर सवाल दूसरा है। पूंजी भी है‚ कारोबार भी है‚ पर सवाल मांग का है। मांग हर क्षेत्र में मजबूत नहीं दिख रही है। सबसे ज्यादा कुप्रभावित हुआ है सेवा क्षेत्र। होटल‚ पर्यटन स्थल सब वीरान ही हैं‚ अब भी। सिनेमा हाल भी अभी राह ताक रहे हैं कि कब दर्शक आएंगेे। यहां हालात तब ही बेहतर होंगे‚ जब टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी। औसतन रोज पचास लाख टीके लग रहे हैं‚ गति बढ़ाई जानी चाहिए। टीके का ताल्लुक सेवा क्षेत्र की हालत से है। टीके लगेंगे तो लोग सुरक्षित महसूस करेंगे‚ आएंगे जाएंगे‚ तो ही हालात सुधरेंगे। डरे हुए लोग एक डरी हुई अर्थव्यवस्था ही बनाएंगे। खौफ से बाहर आने के लिए टीकाकरण की रफ्तार में तेजी जरूरी है। उस तेजी में ही अर्थव्यवस्था की तेजी निहित है। रोजगार धंधा बढ़े कमाई धमाई बढ़े‚ तो बंदा महंगाई को भी झेलने में समर्थ हो जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम को सरकार तैयार

कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम को सरकार तैयार

संविधान का 127वां संशोधन बिल लोस ने किया सर्वसम्मति से पास

संविधान का 127वां संशोधन बिल लोस ने किया सर्वसम्मति से पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend