ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम को सरकार तैयार

UB India News by UB India News
August 11, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, मुख्यमंत्री, स्वास्थ
0
कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम को सरकार तैयार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैश्विक महामारी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लोगों को सचेत एवं जागरूक रहने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। राज्य के अस्पतालों में दवाओं की कमी नहीं है। बावजूद इसके उन्होंने लोगों को सचेत किया कि बिना जरूरत कहीं बाहर नहीं निकलें।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अधिवेशन भवन में स्वास्थ्य विभाग की २‚७०५.३५ करोड़ रुपए की ९८९ परियोजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास‚ कार्यारम्भ‚ उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जतायी जा रही है। इसे देखते हुए सभी लोग सचेत और जागरुक रहें। सभी लोग टीकाकरण कराएं‚ कोई भी छूटे नहीं। लोग मास्क जरूर पहनें‚ आपस में दूरी बनाकर रहें और हाथ को साफ–सुथरा रखें। बिना जरुरत कहीं बाहर नहीं निकलें।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

मुख्यमंत्री ने कहा‚ ‘कोरोना के पहले दौर से ही कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को चार लाख रुûपये देने का प्रावधान किया गया है। हम ज्यादा प्रचार–प्रसार नहीं करते हैं‚ हम काम में भरोसा रखते हैं। कल भी एक व्यक्ति आये उनकी पत्नी का दिल्ली में कोरोना से निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। हमने कहा कि बिहार के रहने वालों की अगर बिहार के बाहर भी कोरोना से मृत्यु होती है तो उन्हें भी चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा।’ सीएम ने कहा कि १८ से ४५ आयु वर्ग के लोगों के लिए टीके की व्यवस्था राज्यों को करनी थी‚ इसके लिए सरकार ने १५० करोड़ रुûपये से भी ज्यादा खर्च कर इस काम को शुरू किया। बाद में केंद्र सरकार के द्वारा सभी आयु वर्ग के लिए मुफ्त टीके की व्यवस्था की गई‚ इसके लिए प्रधानमंत्री को विशेष तौर पर बधाई देते हैं। अभी १२ वर्ष से १८ आयु वर्ग के बच्चों के टीके की बात चल रही है यदि उस पर भी निर्णय हुआ‚ तो राज्य सरकार इस दिशा में काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी राज्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सरकार ने लIय रखा है कि ६ महीने में ६ करोड़ लोगों का टीकाकरण करवायेंगे‚ जो इस वर्ष के अंत तक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा कर एक–एक चीज की जानकारी ली जाती है। कोरोना की गांव–शहर‚ हर जगह जांच की जा रही है। सरकार की इच्छा है कि दो लाख से भी ज्यादा जांच प्रतिदिन हो।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
संविधान का 127वां संशोधन बिल लोस ने किया सर्वसम्मति से पास

संविधान का 127वां संशोधन बिल लोस ने किया सर्वसम्मति से पास

सदन चलाने में करें सहयोगः नीतीश

क्या नीतीश कुमार एक बार फिर मंडल राजनीति के आसरे जेडीयू के जनाधार को मजबूत करने के प्रयास में हैं.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend