ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूँ ही नहीं मैं “रजनीगंधा” कहलाता हूँ…………

UB India News by UB India News
August 9, 2021
in जदयू, पटना
0
यूँ ही नहीं मैं “रजनीगंधा” कहलाता हूँ…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत में पोस्टर वार कोई नई बात नहीं है. रविवार को जेडीयू के पोस्टर से ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा गायब दिखे तो आरजेडी के पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं लगाई गई थी. तस्वीर पर जारी विवाद अभी शांत ही हो रहा था कि ललन सिंह की एक तस्वीर ने विपक्षियों को फिर बोलने का मौका दे दिया. रविवार को ही तेजप्रताप यादव ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की एक तस्वीर शेयर कर बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है.

दरअसल, तेजप्रताप यादव ने ट्विटर पर ललन सिंह की जिस तस्वीर को पोस्ट किया है उसमें वह कोई पान मसाला खा रहे हैं. ललन सिंह के बगल में एक युवक खड़ा है जिसे देखकर लग रहा है कि वह ललन सिंह के लिए ही कुछ हाथ में बना रहा है. अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. हालांकि यह कौन सी जगह है या कब की तस्वीर है इसका एबीपी पुष्टि नहीं करता है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

तेजप्रताप के पोस्ट के बाद आने लगे कई कमेंट

तेजप्रताप ने सवाल उठाया कि बिहार में गुटखा, निकोटिन और तंबाकू युक्त पान मसालों पर प्रतिबंद है तो फिर यह सही में है या फिर कागजी तौर पर ही इसे लागू किया गया है. अपने पोस्ट में तेजप्रताप ने शायराना अंदाज में तंज कसा है. उनके ट्वीट के बाद ही उनके पोस्ट पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर कई तरह के कमेंट किए जाने लगे.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में ही सभी राज्य सरकारों को निकोटिन युक्त पान मसाला और गुटखा के प्रतिबंध का निर्देश दिया था. इसी आदेश को ध्यान में रखते हुए राज्य के खाद्य संरक्षा आयुक्त हर साल प्रतिबंध लगाते रहे हैं. बिहार में भी इसे लागू किया गया.  इसी के तहत अब सरकार पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है.

यूँ ही नहीं मैं “रजनीगंधा” कहलाता हूँ,
सरकारी व् सुशासनी पार्टी के सबसे ऊँचे शिखर तक चबाया जाता हूँ..!

मुँह में रजनीगंधा, कदमों में क़ायदे-क़ानून..!#Note: बिहार राज्य में कागज़ी/सरकारी तौर पर सभी तरह के गुटखा, निकोटिन और तंबाकू युक्त पान मसालों पर प्रतिबंध है। pic.twitter.com/QFLbf6Bpjd

— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 8, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
राजद में होगी फूट! तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह को बताया हिटलर, कहा- हर चीज में सिस्टम बनाने लगते हैं

राजद में होगी फूट! तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह को बताया हिटलर, कहा- हर चीज में सिस्टम बनाने लगते हैं

तेजप्रताप-तेजस्वी भी पहनते हैं कैसे रोकिएगा?

तेजप्रताप-तेजस्वी भी पहनते हैं कैसे रोकिएगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend