ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन में कोरोना की नई लहर? अधिकारी ने कहा- और इलाकों में फैल सकता है डेल्टा वेरिएंट

UB India News by UB India News
August 3, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
चीन में कोरोना की नई लहर? अधिकारी ने कहा- और इलाकों में फैल सकता है डेल्टा वेरिएंट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस का घातक डेल्टा स्वरूप का देश के और अधिक क्षेत्रों तक फैलना जारी रह सकता है क्योंकि यह व्यस्ततम एयरपोर्ट्स में से एक नानजिंग एयरपोर्ट पर पाया गया जहां गर्मी में सैकड़ों पर्यटक पहुंचे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के वरिष्ठ अधिकारी एच किंघुआ ने कहा कि पूर्वी चीन में जिआंग्सु प्रांत के नानजिंग शहर में डेल्टा वेरिएंट की नई लहर का अल्पकालिक अवधि में और अधिक क्षेत्रों तक फैलना जारी रह सकता है। सरकार संचालित ग्लोबल टाइम्स ने अधिकारी के हवाले से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के नए उभार के लिए डेल्टा स्वरूप जिम्मेदार है।

बीजिंग सहित 15 शहरों में फैला संक्रमण

RELATED POSTS

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

बता दें कि चीन में कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। चीन की राजधानी बीजिंग सहित 15 शहर संक्रमण के मामलों से जूझ रहे हैं। सरकारी मीडिया ने इसे दिसंबर 2019 में वुहान में वायरस के प्रकोप के बाद सबसे व्यापक घरेलू रोग संचार करार दिया है। ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने बताया कि कोविड-19 मामलों में नयी बढ़ोतरी पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत की राजधानी नानजिंग के एक एयरपोर्ट से शुरू हुई और 5 अन्य प्रांतों और बीजिंग नगरपालिका में फैल गई है। इसने कहा कि नानजिंग शहर ने कई एयरपोर्ट्स के कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया है।

नए मामलों की संख्या अभी भी सैकड़ों में
तेजी से फैलने वाले डेल्टा स्वरूप के मामले 15 चीनी शहरों से सामने आए हैं। डेल्टा स्वरूप की पहचान सबसे पहले भारत में हुई थी। हालांकि नए मामलों की संख्या अभी भी कुछ सैकड़ों में है, लेकिन विभिन्न प्रांतों में संक्रमण के व्यापक प्रसार की चिंताएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों के लिए चिंता का कारण बीजिंग में पिछली बार मामले सामने आने के 175 दिनों से अधिक समय के बाद मामलों का अचानक सामने आना है। लगभग 2.2 करोड़ की आबादी वाले शहर की स्थानीय सरकार ने एक जुलाई को आयोजित होने वाले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के शताब्दी समारोह के लिए कई महीनों तक शहर का कोविड-19 से बचाव किया। बीजिंग में ही राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित वरिष्ठ नेताओं के आवास स्थित हैं।

चीन में इस समय 971 ऐक्टिव केस
चीन द्वारा भारत और कई अन्य देशों से हवाई यात्रा अभी शुरू किया जाना बाकी है और बीजिंग आने वाली अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अन्य शहरों में भेजा जाता है, जहां यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले 21 दिनों के पृथकवास से गुजरना पड़ता था। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, देश में पिछले साल से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 92,930 है। इसमें 971 उपचाराधीन मरीज शामिल हैं, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है। देश में पिछले साल से अब तक इस वायरस ने 4,636 लोगों की जान ले ली है।

चीन के वुहान से दुनिया में फैला कोरोना
आधिकारिक मीडिया के अनुसार, चीन ने अब तक अपनी लगभग 40 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया है। कोरोना वायरस का पहली बार 2019 के अंत में मध्य चीनी शहर वुहान में पता चला था। इसके बाद यह चीन और दुनिया भर में तेजी से फैल गया और मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे एक महामारी घोषित किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
राकेश अस्थाना को रोकने के लिए लुटियन्स गैंग ने धरती–आसमान एक कर दिया

राकेश अस्थाना को रोकने के लिए लुटियन्स गैंग ने धरती–आसमान एक कर दिया

नीतीश ने कोविड़ प्रोटोकॉल के पालन का लिया जायजा

नीतीश ने कोविड़ प्रोटोकॉल के पालन का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend