ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश ने कोविड़ प्रोटोकॉल के पालन का लिया जायजा

UB India News by UB India News
August 4, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश ने कोविड़ प्रोटोकॉल के पालन का लिया जायजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 5 जिलों का भ्रमण कर कोविड़ प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लिया। उन्होंने इस संबंध में पटना एवं वैशाली जिले से इसकी शुरूआत की और वह समस्तीपुर‚ मुजफ्फरपुर एवं सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी गये। उन्होंने अपने भ्रमण के क्रम में जायजा लिया कि लोग मास्क लगाने को लेकर कितने जागरूक हैं‚ विभिन्न स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है अथवा नहीं। सड़क मार्ग से निकला मुख्यमंत्री का काफिला भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरा। मुख्यमंत्री इस दौरान लोगों में कोविड को लेकर कितनी जागरुकता है, यह देख रहे थे। मुख्यमंत्री अक्सर कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सड़क पर उतर कर जायजा लेते रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान भी मुख्यमंत्री ने पटना में निकलकर इसका जायजा लिया था। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रमण के दौरान पटना से होते हुए पहले वैशाली गए, जहां मास्क और कोविड प्रोटोकॉल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री वैशाली जिले में कोविड़ प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लेने के बादी मुसरीघरारी होते हुए समस्तीपुर‚ मुजफ्फरपुर एवं पूसा होते हुए रेवा घाट पहुंचे। वह इसके बाद सारण जिला के गरखा‚ दरियापुर एवं सोनपुर होते हुए पटना वापस लौटे। भ्रमण के दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य अमृत लाल मीणा‚ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित संबंधित जिलों के ड़ीएम‚ एसएसपी व एसपी भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक क्षेत्र भ्रमण के दौरान समस्तीपुर पहुंचे। समस्तीपुर परिसदन में मुख्यमंत्री मात्र 8 मिनट रुके। बताया जाता है कि उन्होंने जिले के अधिकारियों से बात की और आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। उनके साथ शिक्षा मंत्री और सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय चौधरी भी थे। इससे पहले ऐसी सूचना थी कि मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से बेगूसराय जायेंगे‚ लेकिन मौसम की खराबी को देखते हुए उनका सड़क मार्ग से जाने के प्रोग्राम के बारे में सूचना आई। बताया गया कि मुख्यमंत्री वैशाली के बाद ताजपुर‚ मुसरीघरारी‚ सातनपुर‚ दलसिंहसराय के रास्ते बेगूसराय जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से गुजरने की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अलर्ट हो गये और खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग में जुटे थे। इसके लिए बड़ी संख्या में कई थानों के पुलिस बलों और दंड़ाधिकारियों को लगाया गया था। मुख्यमंत्री के गुजरने वाले मार्ग में आने वाले थानों में तो सुरक्षा व्यवस्था चाक–चौबंद थी ही। साथ ही जिले के सभी थाने भी अलर्ट मोड़ पर थे। इसके बाद अचानक खबर आई कि मुख्यमंत्री का बेगूसराय जाने का कार्यक्रम रद्’ हो गया है और वह समस्तीपुर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री समस्तीपुर परिसदन में रुकेंगे और उसके बाद अपने आगे गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के समस्तीपुर पहुंचने की खबर पर दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने समस्तीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने शहर और समस्तीपुर परिसदन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पदाधिकारियों से बात कर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के समस्तीपुर परिसदन में पहुंचने पर मीडि़याकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की‚ लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री के स्वागत में समस्तीपुर जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद अश्वमेध देवी के साथ जदयू प्रदेश महासचिव ड़ॉ. दुर्गेश राय‚ जिला प्रधान महासचिव प्रो. तकी अख्तर‚ दिनेश तांती‚ राजीव सिंह‚ धर्मदेव सिंह कुशवाहा‚ दिलीप साह एवं शुभकांत ठाकुर आदि नेता परिसदन में उपस्थित थे।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

अभी 6 अगस्त 2021 तक लागू है अनलॉक-4

अभी बिहार में अनलॉक-4 चल रहा है। यह 7 जुलाई से 6 अगस्त 2021 तक लागू है। जब भी लॉकडाउन या अनलॉक बढ़ाना होता है तो CM सड़क पर उतर कर जायजा लेते हैं। कोरोना के तीसरे लहर को देखते हुए CM नीतीश कुमार ने यह दौरा किया है। जाहिर है जिस तरह से बातें चल रही हैं, उसके बाद बिहार सरकार भी गम्भीर है। इस दौरे में CM के अलावा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और बिहार सरकार के कई अधिकारी साथ थे।

क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में चर्चा

CM नीतीश कुमार अगले एक-दो दिन में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक करेंगे। साथ ही आपदा सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके अनलॉक-5 पर चर्चा करेंगे। फिलहाल कोरोना के घटते केस को देखते हुए अनलॉक-4 में सभी सरकारी कार्यालयों को सामान्य रूप से खोला गया है।

सभी होटल और रेस्टोरेंट भी 50% बैठने की क्षमता के साथ खुल रहे हैं। सभी क्लब/जिम और स्विमिंग पूल अब 50% क्षमता के साथ खुल रहे हैं। इंडोर स्टेडियम भी खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए खुल रहे। सभी सरकारी ट्रेनिंग कॉलेज भी 50% उपस्थिति के साथ खुल रहे हैं। अनलॉक-4 में शादी समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध में थोड़ी और छूट दी गई है। शादियों में अब 50 लोगों की अनुमति है। अंतिम संस्कार-श्राद्ध में भी 50 व्यक्तियों की अनुमति होगी। अनलॉक-3 के दौरान यह सीमा 25 थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
बिहार के 15 लाख से आबादी बाढ़ की मार झेल रही लेकिन हंगामा हो रहा जाति-गणना पर

बिहार के 15 लाख से आबादी बाढ़ की मार झेल रही लेकिन हंगामा हो रहा जाति-गणना पर

लालू यादव के सियासी मुलाकातों से कही खुशी तो कही उभर रही चिंता की लकीर

लालू यादव के सियासी मुलाकातों से कही खुशी तो कही उभर रही चिंता की लकीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend