ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज आठवां दिन , कई खिलाडियों से ला जगी पदक की आस

UB India News by UB India News
August 8, 2021
in खास खबर
0
टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज आठवां दिन , कई खिलाडियों से ला जगी पदक की आस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टोक्यो ओलंपिक 2020 का कल सातवां दिन भारत के लिहाज काफी अच्छा रहा। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने अपना पदक पक्का कर लिया। वहीं, स्टार शटलर पीवी सिंधु ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी जीत हासिल की और पदक की उम्मीद जगाए रखी। भारत के लिए आठवां दिन का आगाज कुछ खास नहीं रहा और तीरंदाजी में अतुन दास का हार के साथ सफर समाप्त हो गया। अतनु के बाद बॉक्सर अमित पंघल को भी अपने पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। अब पीवी सिंधु अपना सेमीफाइनल मुकाबला ताई जू यिंग के खिलाफ खेलेंगी।

टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. भारतीय शटलर पीवी सिंधु सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी. सिंधु अगर इस मुकाबले में जीत हासलि करती हैं तो भारत के लिए एक मेडल पक्का हो जाएगा. शुक्रवार को पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

डिसकस थ्रो : भारत की एथलीट कमलप्रीत ने 64 मीटर थ्रो के साथ डिसकस थ्रो के फाइनल में बनाई जगह। वहीं, सीमा पुनिया हुई बाहर।

बॉक्सिंग: भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किलो) प्री क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया के युबेरजेन मार्तिनेज से 1-4 से हारकर बाहर।

तीरंदाजी : भारतीय तीरंदाज अतनु दास पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकाहारू फुरूकावा के हाथों हारकर बाहर।

31/07/2021 10:34:08

हॉकी- भारतीय महिला टीम को मिली जीत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत मिल गई है. भारत ने 4-3 से इस मुकाबले को अपने नाम किया. भारत की यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले भारत ने शुक्रवार को आयरलैंड को हराया था. भारतीय महिला हॉकी टीम इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल की रेस में बनी हुई है. भारत को अब आयरलैंड की हार का इंतजार करना होगा.

31/07/2021 10:18:21

हॉकी- भारत को फिर से बढ़त मिली

भारतीय महिला हॉकी टीम एक बार फिर से बढ़त बनाने में कामयाब हो गई है. भारत अब 4-3 से आगे है. वंदना ने भारत के लिए आज के मैच में तीसरा गोल किया है. भारत को अब मैच के आखिरी 10 मिनट में ये बढ़त बनाकर ही रखनी होगी.

31/07/2021 10:06:30

हॉकी- भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला 3-3 से बराबरी पर

भारतीय महिला हॉकी टीम मुश्किल में फंसती नज़र आ रही है. तीसरे क्वार्टर में भी दक्षिण अफ्रीका वापसी करने में कामयाब हो गया है. अब मुकाबला 3-3 से बराबरी पर है. आखिरी क्वार्टर में भारत को हर हाल में बढ़त बनाकर जीत दर्ज करनी होगी. भारत अगर आज जीत हासिल नहीं कर पाता है तो उसका क्वार्टर फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.

31/07/2021 09:52:39

हॉकी- भारत को फिर से बढ़त मिली

तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर से मजबूत तरीके से वापसी की है. भारत अब 3-2 की बढ़त बना चुका है. भारत को हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने बढ़त बनाकर रखनी होगी. भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए आज का मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है.

31/07/2021 09:35:14

हॉकी- बराबरी पर चल रहा है मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेहद कांटे की टक्कर चल रही है. भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में गोल करके 2-1 से बढ़त बना ली थी. लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में गोल करके मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया है. भारत के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी है.

31/07/2021 09:19:27

हॉकी- भारत को जारी रखना होगा अटैक

भारतीय महिला हॉकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के ऊपर दबाव बनाकर रखना होगा. अभी तक भारत क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाया है. भारत ने हालांकि दूसरे क्वार्टर का आगाज शानदार किया है. भारत ने दूसरा गोल कर दिया है. वंदना ने दूसरा गोल करके टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी है.

31/07/2021 09:13:58

हॉकी- भारत और दक्षिण अफ्रीका 1-1 बराबरी पर

दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्वार्टर के अंत में शानदार वापसी की है. दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबले को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है. भारत ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बना रखा है.

31/07/2021 09:02:30

हॉकी- पेनल्टी कॉर्नर चूक रही है भारतीय टीम

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के शुरुआती पांच मिनट में ही दो पेनल्टी कॉर्नर मिल चुके हैं. लेकिन भारत इन्हें गोल में नहीं बदल पाया है. पिछले 16 पेनल्टी कॉर्नर पर भारत एक भी गोल हासिल नहीं कर पाया है. आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने 14 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए थे.

31/07/2021 08:50:08

हॉकी- अटैक कर रही है भारतीय टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्वार्टर में अटैक के साथ शुरुआत की है. दूसरे मिनट में ही भारत पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में कामयाब रहा. भारत जितने बड़े गोल अंतर से इस मुकाबले को जीतने में कामयाब होगा उतनी ही उसकी आगे की राह आसान हो जाएगी.

31/07/2021 08:41:57

हॉकी- भारतीय महिला टीम मैदान में

हॉकी में भारतीय महिला टीम मैदान में है. भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ है. भारत ने कल आयरलैंड को मात देकर अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.

31/07/2021 08:34:58

डिस्कस थ्रो- सीमा पूनिया बाहर हुईं

डिस्कस थ्रो में भारत की सीमा पूनिया की चुनौती समाप्त हो गई है. सीमा पूनिया फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. क्वालीफिकेशन राउंड में सीमा पूनिया 16वें पायदान पर रहीं और उनका टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया.

31/07/2021 08:11:04

डिस्कस थ्रो- कमलप्रीत कौर ने रचा इतिहास

डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है. अपने तीसरे प्रयास में कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर स्कोर किया. कमलप्रीत कौर भारत की ओर से रिकॉर्ड स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. कमलप्रीत कौर ने फाइनल में जगह बना ली है. इतना ही नहीं कमलप्रीत कौर अब मेडल की तगड़ी दावेदार बनकर उभरी हैं.

31/07/2021 07:57:12

डिस्कस थ्रो- कमलप्रीत कौर ने किया कमाल

डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने कमाल कर दिया है. ग्रुप बी में कमलप्रीत कौर ने अपने दूसरे प्रयास 63.97 मीटर का स्कोर हासिल किया है. पहले प्रयास में कमलप्रीत कौर 60.25 मीटर का स्कोर हासिल करने में कामयाब रही थी. दोनों ग्रुप में कमलप्रीत कौर अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं. कमलप्रीत कौर का फाइनल में जगह बनाना तय है. कमलप्रीत कौर अपना बेस्ट प्रदर्शन करती हैं तो उनका मेडल जीतना पक्का है.

31/07/2021 07:44:47

बॉक्सिंग- अमित पंघाल की चुनौती समाप्त

बॉक्सिंग में भारत को निराशा मिली है. अमित पंघाल राउंड ऑफ 16 की रेस से बाहर हो गए हैं. अमित पंघाल ने पहला राउंड जीत लिया था, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में वो पिछड़ गए. अमित पंघाल से भारत को मेडल की बहुत ज्यादा उम्मीद थी. अमित पंघाल का टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है.

31/07/2021 07:40:07

बॉक्सिंग- पिछड़ रहे हैं अमित पंघाल

कोलंबिया के बॉक्सर से अमित पंघाल को कड़ी चुनौती मिल रही है. अमित पंघाल दूसरे राउंड में पिछड़ गए हैं. अमित पंघाल को तीसरा राउंड हर हाल में जीतना होगा.

31/07/2021 07:37:23

बॉक्सिंग- अमित पंघाल की शानदार शुरुआत

52 किलोग्राम कैटेगरी में अमित पंघाल ने शानदार शुरुआत की है. अमित पंघाल ने पहला राउंड अपने नाम कर लिया है. अमित पंघाल बॉक्सिंग में भारत के लिए एक और मेडल की बड़ी उम्मीद हैं.

31/07/2021 07:35:37

तीरंदाजी- भारत की चुनौती समाप्त

तीरंदाजी में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है. अतानु दास ने राउंड ऑफ 16 का मुकाबला गंवा दिया है. अतानु दास और जापान के खिलाड़ी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. लेकिन आखिरी सेट में अतानु दास से चूक हुई और उन्होंने मैच गंवा दिया. अतानु दास के अलावा भारत के बाकी सभी तीनों तीरंदाज पहले ही बाहर हो चुकी थे.

31/07/2021 07:29:46

तीरंदाजी- अतानु दास ने तीसरे सेट में की वापसी

तीरंदाजी में अतानु दास भारत की उम्मीद बने हुए हैं. अतानु दास ने तीसरा सेट जीत लिया है. अतानु जापान के खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दे रहे हैं.

31/07/2021 07:26:05

तीरंदाजी- अतानु दास ने गंवाया पहला सेट

अतानु दास के लिए शुरुआत खराब रही है. अतानु दास ने पहला सेट गंवा दिया है. मुकाबले में बने रहने के लिए अतानु दास को जल्द ही वापसी करनी होगी.

31/07/2021 07:22:34

तीरंदाजी- अतानु दास राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में

तीरंदाजी में भारत के लिए मेडल की आखिरी उम्मीद अतानु दास मैदान में हैं. अतानु दास की टक्कर जापान के खिलाड़ी से है. अतानु दास क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान में हैं.

31/07/2021 07:16:01

बॉक्सिंग- अमित पंघाल पेश करेंगे चुनौती

भारत के अमित पंघाल आज मैदान में उतरेंगे. राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने के लिए अमित पंघाल को कोलंबिया के बॉक्सर को मात देनी होगी. अमित पंघाल पर सारे देश की नज़रें हैं. अमित पंघाल को गोल्ड के दावेदारों में से एक माना जा रहा है.

31/07/2021 07:09:38

डिस्कस थ्रो- ग्रुप बी के मुकाबले शुरू

डिस्कस थ्रो में ग्रुप बी के मुकाबले शुरू हो गए हैं. ग्रुप बी में भारत की कमलप्रीत कौर हिस्सा ले रही हैं. ग्रुप ए से कोई भी खिलाड़ी 64 मीटर का टारगेट हासिल नहीं कर पाया था. ग्रुप बी के बाद फाइनल में जगह बनाने वाले 12 खिलाड़ियों के नाम सामने आएंगे.

31/07/2021 06:53:12

डिस्कस थ्रो- सीमा पूनिया को करना होगा इंतजार

पहले ग्रुप के सभी खिलाड़ियों ने अपने तीनों प्रयास पूरे कर लिए हैं. पहले ग्रुप में सीमा पूनिया छठा स्थान हासिल करने में कामयाब रही हैं. फाइनल में 12 खिलाड़ियों को जगह मिलेगी. सीमा पूनिया फिलहाल छठे स्थान पर हैं. अब ग्रुप बी के खिलाड़ी अपने प्रयास पूरे करने मैदान में उतरेंगे. ग्रुप बी के बाद फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों का नाम सामने आएगा.

31/07/2021 06:47:21

डिस्कस थ्रो- फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं सीमा पूनिया

सीमा पूनिया के फाइनल में पहुंचने की संभावना बनी हुई है. फाइनल में पहुंचने के लिए 64 मीटर स्कोर हासिल करना होता है. अगर ये स्कोर हासिल नहीं होता है तो बेस्ट 12 खिलाड़ियों को अगले दौर में जगह मिलती है.

31/07/2021 06:35:40

डिस्कस थ्रो- सीमा पूनिया छठे स्थान पर

सीमा पूनिया ने तीसरा प्रयास भी पूरा कर लिया है. तीसरे प्रयास में सीमा पूनिया का स्कोर 58.93 मीटर रहा. सीमा पूनिया फिलहाल छठे स्थान पर बनी हुई हैं. उम्मीद है कि अपने दूसरे प्रयास के लिए जरिए सीमा पूनिया क्वालीफाई कर पाएंगी.

31/07/2021 06:29:21

डिस्कस थ्रो- सीमा पूनिया की चुनौती शुरू

डिस्कस थ्रो में भारत की ओर से सीमा पूनिया चुनौती पेश कर रही हैं. सीमा पूनिया का पहला प्रयास फाउल रहा, जबकि दूसरे प्रयास में उन्होंने 60 मीटर स्कोर किया. सीमा पूनिया को तीसरा प्रयास मिलेगा. फिलहाल सीमा पूनिया पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं. सीमा पूनिया को क्वालीफाई करने के लिए 64 मीटर स्कोर हासिल करना होगा.

31/07/2021 05:48:00

मुक्केबाजी में ‘महिला पंच’ से भारत को पदक की उम्मीद

मुक्केबाजी के महिला मुकाबले में पूजा रानी भारतीय फैंस की उम्मीद बनकर मैदान में उतरेंगी. उनके सामने चीनी खिलाड़ी ली कियान होंगी. 75 किग्रा महिला प्री-क्वार्टर फाइनल का यह मैच दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से शुरू होगा.

31/07/2021 05:45:32

मेडल पर भारतीय ‘पंच’

मुक्केबाजी के मुकाबले में अमित पंघाल भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे. इनके सामने होंगे कोलंबिया के मुक्केबाज युबेर्जेन रिवास. 52 किग्रा पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल मैच पंघाल से भारत को काफी उम्मीदे हैं. यह मैच सुबह 7 बजकर 30 से शुरू होगा.

31/07/2021 05:44:12

पीवी सिंधू से उम्मीद

बैडमिंटन के महिला एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधू भारतीय चुनौती पेश करेंगी. उनके खिलाफ चीनी खिलाड़ी ताइ जू यिंग मैदान में उतरेंगी. यह मैच दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा.

31/07/2021 05:42:37

लंबी कूद में भारत

पुरुष की लंबी कूद प्रतियोगिता के क्वालीफिकेशन राउंड में सिरिशंकर भारतीय चुनौती पेश करेंगे. ग्रुप बी का यह मैच दोपहर 3 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा.

31/07/2021 05:41:38

महिला चक्का फेंक मुकाबला

महिला चक्का फेंक के क्वॉलीफिकेशन राउंड के ग्रुप ए में सीमा पूनिया भारतीय चुनौती पेश करेंगी. यह मैच सुबह 6 बजे से शुरू होगा. वहीं महिला चक्का फेंक क्वॉलीफिकेशन ग्रुप बी में कमलप्रीत कौर भारत की ओर से मैदान में उतरेंगी. यह मुकाबला सुबह 7 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा.

31/07/2021 05:39:22

तीरंदाजी में भारत की उम्मीद

तीरंदाजी में अतनु दास भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे. उनके सामने होंगे जापान के खिलाड़ी ताकाहारू फुरुकावा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
CM नीतीश को अध्यक्ष बनाने की है तैयारी:आरजेडी

CM नीतीश को अध्यक्ष बनाने की है तैयारी:आरजेडी

कुशवाहा को सौंपी जाए जिम्मेदारी

कुशवाहा को सौंपी जाए जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend