ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वाटसएप को टक्‍कर देने के लिए विकसित हुआ स्‍वदेशी इंस्‍टैंट मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म Sandes

UB India News by UB India News
July 29, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
वाटसएप को टक्‍कर देने के लिए विकसित हुआ स्‍वदेशी इंस्‍टैंट मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म Sandes
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी सरकार ने व्‍हाट्सएप को टक्‍कर देने के लिए एक स्‍वदेशी इंस्‍टैंट मैसेज प्‍लेटफॉर्म को विकसित किया है। लोकसभा में रोड़मल नागर द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह जानकारी बुधवार को प्रदान की।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्‍टैंट मैसेज प्‍लेटफॉर्म के लिए एक स्‍वदेशी समाधान सैंड्स विकसित किया है। सैंड्स एक खुला स्रोत आधारित, सुरक्षित, क्‍लाउड सक्षम प्‍लेटफॉर्म है जिसे सरकारी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर होस्‍ट किया गया है ताकि सामरिक नियंत्रण भारत सरकार के पास बना रहे।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इसमें वन-टू-वन और ग्रुप मैसेजिंग, फाइल और मीडिया शेयरिंग, ऑडियो वीडियो कॉल और ई-गवर्नेंस एप्‍लीकेशन इंटीग्रेशन आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस प्‍लेटफॉर्म का उपयोग सरकार द्वारा किया जा रहा है और यह गूगल प्‍ले स्‍टोर और एप्‍प स्‍टोर पर उपलब्‍ध है।

फेसबुक, ट्विटर और अन्‍य विदेशी सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा क्‍या उपाय किए गए हैं इस सवाल पर राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 में परिभाषित मध्‍यस्‍थ हैं। यूजर्स के लिए सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म की जवाबदेही सुनिश्चित करने और यूजर्स सुरक्षा को बढ़ाने के लिए, सरकार ने इस अधिनियम के तहत सूचना प्रौद्योगिकी (मध्‍यस्‍थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 को अधिसूचित किया है, जो सोशल मीडिया मध्‍यस्‍थों सहित सभी मध्‍यस्‍थों द्वारा सम्‍यक तत्‍परता का अनुपालन करने को विनिर्धारित करता है।

इन नियमों में फेसबुक, ट्विटर आदि जैसे महत्‍वपूर्ण सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज द्वारा अनुपालन की जाने वाली अतिरिक्‍त सावधानी बरतने का भी प्रावधान किया गया है।

देश में शुरू नहीं हुई अभी 5G सेवा
देश में 5जी सेवाओं को अभी शुरू नहीं किया गया है। एक प्रश्‍न के उत्‍तर में संचार राज्‍य मंत्री देवु सिंह चौहान ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि दूरसंचार विभाग ने 6 महीने की वैधता अवधि के साथ 5जी प्रौद्योगिकी परीक्षणों को शुरू करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को 27 मई, 2021 को तथा एमटीएनएल को 23 जून, 2021 को अनुमति प्रदान की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
धनबादः जज उत्तम आनंद मौत की जांच करेगी STF, जांच में हुए ये बड़े खुलासे

धनबादः जज उत्तम आनंद मौत की जांच करेगी STF, जांच में हुए ये बड़े खुलासे

टोक्यो ओलंपिक : बॉक्सिंग में बड़ा झटका, कांटे की लड़ाई में हारीं मैरीकॉम, मेडल की उम्मीद खत्म

टोक्यो ओलंपिक : बॉक्सिंग में बड़ा झटका, कांटे की लड़ाई में हारीं मैरीकॉम, मेडल की उम्मीद खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend