ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महंगाई, पेगासस और किसानों के मुद्दों पर समझौता नहीं करना चाहते: राहुल गांधी

UB India News by UB India News
July 30, 2021
in खास खबर, विपक्ष, सांसद
0
महंगाई, पेगासस और किसानों के मुद्दों पर समझौता नहीं करना चाहते: राहुल गांधी

file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का मॉनसून सत्र (parliament monsoon session) जारी है. पेगासस मुद्दे और संसद में उठाए जाने वाले अन्य मुद्दों पर रणनीति तैयार करने के लिए लोकसभा ( Parliament ) और राज्यसभा के विपक्षी दलों के नेता आज संसद में बैठक करेंगे. विपक्ष एक बार फिर से पेगासस मुद्दे, महंगाई, तीन कृषि कानूनों और पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के लेकर सरकार को घेरने की कोशिश में है. आज विपक्ष संयुक्त रूप से स्थगन प्रस्ताव लाएगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद एएनआई को बताया कि हम महंगाई, पेगासस और किसानों के मुद्दों पर समझौता नहीं करना चाहते. हम सदन में चर्चा चाहते हैं.

पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है. जिसके चलते अब तक संसद की कार्यवाही बाधित रही है. आज सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कई विपक्षी दलों के नेताओं ने एक मीटिंग की. विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरने की आगे की रणनीति पर चर्चा की. इस मीटिंग में राहुल गांधी भी मौजूद रहे. कांग्रेस के अलावा शिवसेना, सीपीआई, सीपीएम, राष्ट्रीय जनता दल, आम आदमी पार्टी और तमिलनाडु की डीएमके के नेता भी शामिल हुए.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सदन चले और वहां पेगासस मामले पर चर्चा हो. पेगासस मामले की जांच कई देशों में हो रही हैं तो बीजेपी इसकी जांच अपने देश में क्यों नहीं कर रही है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को इसकी जांच करवानी चाहिए.’

लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस देंगे राहुल और विपक्षी नेता
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेता पेगासस जासूसी मामले को लेकर बुधवार को लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस देंगे. कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला किया था.

संसद भवन में मंगलवार को हुई बैठक में राहुल गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, शिवसेना के अरविंद सावंत, डीएमके नेता टीआर बालू एवं कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले, बीएसपी के रितेश पांडे, माकपा के ए एम आरिफ एवं एस वेंकटेशन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी, आईयूएमएल के ईटी मोहम्मद बशीर और आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन शामिल हुए. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, अरविंद सावंत, सुप्रिया सुले, ए एम आरिफ, ईटी मोहम्मद बशीर और कुछ अन्य नेता बुधवार को पेगासस जासूसी मामले पर कार्यस्थगन का नोटिस देंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

Next Post
BJP संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस पर बरसे PM , विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

पेगासस मु्द्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में आज भी विपक्ष का भारी हंगामा

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत खराब हुई तो पहुंचे तेजस्वी यादव

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत खराब हुई तो पहुंचे तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend