ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने गुजरात में की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत

पीएम मोदी ने कहा कि आज देशभर में प्रमुख रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. टीयर टू और टीयर थ्री शहरों के रेलवे स्टेशन भी अब वाई पाई सुविधा से लैस हो रहे हैं.

UB India News by UB India News
July 17, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, परिवहन
0
पीएम मोदी ने गुजरात में की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को कई परियोजनाओं की सौगात दी. गांधीनगर में रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्धाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने गांधीनगर-वाराणसी ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई. रोबोटिक, नेचर और एक्वाटिक पार्क का भी उद्धाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने नए रूप में वडनगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जहां वह बचपन में चाय बेचते थे. गुजरात के मेहसाणा जिले का वडनगर भी प्रधानमंत्री का गृहनगर है.

पीएम मोदी ने कहा, “आज वडनगर भी विस्तार का हिस्सा बन चुका है. मेरी तो वडनगर स्टेशन से कितनी ही यादें जुड़ी हैं. नया स्टेशन वाकई बहुत आकर्षक लग रहा है. इस नई ब्रॉडगेज लाइन के बनने से वडनगर-मोढेरा-पाटन हेरिटेज सर्किट अब बेहतर रेल सेवा से कनेक्ट हो गया है.”

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की ज़रूरत 20वीं सदी के तौर-तरीकों से पूरी नहीं हो सकती. इसलिए रेलवे में नए सिरे से रिफॉर्म की जरूरत थी. हमने रेलवे को सिर्फ एक सर्विस के तौर पर नहीं बल्कि एक असेट के तौर पर विकसित करने के लिए काम शुरु किया. आज इसके परिणाम दिखने लगे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश का लक्ष्य सिर्फ कंक्रीट के स्ट्रक्चर खड़ा करना नहीं है, बल्कि आज देश में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है जिनका अपना कैरेक्टर हो.

पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों के स्वाभाविक विकास के लिए मनोरंजन के साथ-साथ उनके सीखने और उनकी क्रिएटिविटी को भी स्पेस मिलना चाहिए. साइंस सिटी एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो री-क्रिएशन और री-क्रिएटिविटी को आपस में जोड़ता है. इसमें ऐसी री-क्रिएशनल एक्टिविटीज हैं जो बच्चों में क्रिएटिविटी को बढ़ावा देती हैं.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि साइंस सिटी में बनी एक्वाटिक्स गैलरी तो और भी आनंदित करने वाली है. ये देश के ही नहीं बल्कि एशिया के टॉप एक्यूरियम में से एक है. एक ही जगह पर दुनियाभर की समुद्री जैव विविधता के दर्शन अपने आप में अद्भुत अनुभव देने वाला है.

प्रधानमंत्री ने कहा, “रोबोटिक्स गैलरी में रोबोट्स के साथ बातचीत आकर्षण का केंद्र तो है ही, साथ ही ये रोबोटिक्स के क्षेत्र में काम करने के लिए हमारे युवाओं को प्रेरित भी करेगा. बच्चों के मन में जिज्ञासा जगाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Next Post
हर पंचायत में खुले बैंक की शाखाः मुख्यमंत्री

प्रदेश में खुलेंगे तीन नये विश्वविद्यालय ,राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में हुआ फैसला

48 धंटे के दौरान बेतिया में जहरीली शराब पीने से 16 की मौत!

48 धंटे के दौरान बेतिया में जहरीली शराब पीने से 16 की मौत!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend