ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- तीसरा बच्चा हुआ है तो नहीं हैं आप नौकरी के लायक

UB India News by UB India News
July 17, 2021
in Lokshbha2024, कानून, कैरियर, खास खबर
0
ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- तीसरा बच्चा हुआ है तो नहीं हैं आप नौकरी के लायक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या कानून को लेकर जारी बहस के बीच मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने नौकरी से अयोग्य करार दिए सहायक बीज प्रमाणन अधिकारी की अपील को खारिज कर दिया है. नौकरी के दौरान तीसरा बच्चा होने पर सहायक बीज प्रमाणन अधिकारी को सरकारी सेवा में अयोग्य करार दिए गया था. इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई. हाईकोर्ट ने भी अधिकारी को कोई राहत नहीं दी. हाईकोर्ट ने अपील को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में 26 जनवरी 2001 को कानून लागू हुआ है. इसके बाद तीसरा बच्चा हुआ तो सिविल सेवा अधिनियम 1961 के तहत सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य माने जाएंगे. इसलिए आप नौकरी के लायक ही नहीं हैं.

क्या है मामला
2009 में व्यापमं के माध्यम से आयोजित सहायक बीज प्रमाणन अधिकारी की परीक्षा लक्ष्मण सिंह बघेल ने भी दी थी. लक्ष्मण सिंह बघेल ने फार्म जमा करने के दौरान 30 जून 2009 को जानकारी दी कि उसके 2 बच्चे हैं. 20 नवंबर को बघेल के घर तीसरे बच्चे का जन्म हुआ था. जानकारी के मुताबिक नौकरी लगने के दौरान उसे दो बच्चों की जानकारी दी जबकि तीसरे बच्चे की जानकारी को छिपा लिया. इसके बाद मूल निवास प्रमाण पत्र और राशन कार्ड में तीसरे बच्चे की जानकारी दर्ज थी. विभाग के सामने जब मामला आया तो इसकी जांच शुरू की गई. तथ्यों को छिपाने के चलते विभाग ने लक्ष्मण सिंह के खिलाफ एफआईआर की अनुशंसा की थी.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने भी नहीं दी थी राहत
एफआईआर होने के बाद लक्ष्मण सिंह ने हाईकोर्ट का रुख किया. उसका कहना था कि जब उसने आवेदन किया तो उसके दो बच्चे थे. परीक्षा देने के बाद तीसरे बच्चे का जन्म हुआ है. इसलिए कानून उसके ऊपर लागू नहीं होता है. तर्क दिया गया कि उम्मीदवार की योग्यता आवेदन जमा करने की तिथि से मापी जाती है. सिंगल बैंच ने याचिका को खारिज कर दिया था. इसके बाद लक्ष्मण ने डबल बैंच में अपील दायर की थी. मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति शील नागू एवं न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने लक्ष्मण सिंह बघेल की रिट अपील को खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में सिंगल बैंच द्वारा दिए गए आदेश को बदला नहीं जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि 26 जनवरी 2001 के बाद तीसरा बच्चा हुआ इसी आधार पर लक्ष्मण नौकरी करने के लायक नहीं हैं.

मध्य प्रदेश में 2001 से लागू है कानून
मध्‍य प्रदेश में सिविल सेवा अधिनियम-1961 के तहत जिनके तीसरे बच्चे का जन्म 26 जनवरी 2001के बाद हुआ उनको सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी. यह नियम महिला और पुरुष दोनों के लिए लागू होता है. महिला या पुरुष के तीन बच्चे हैं तो वह नौकरी के लिए अयोग्य माने जाएंगे. इसके अलावा अन्य सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिलेगा. इस कानून में तथ्य छिपाकर नौकरी करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post

कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर अबू हुरैरा समेत तीन ढेर

कांग्रेस लोकसभा में बदल सकती है पार्टी का नेता, अधीर रंजन को लेकर सोनिया गांधी ने आज बुलाई बैठक

कांग्रेस लोकसभा में बदल सकती है पार्टी का नेता, अधीर रंजन को लेकर सोनिया गांधी ने आज बुलाई बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend